महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2023: कार्यान्वयन प्रक्रिया, लाभ व उद्देश्य

Women and Kishori Samman Yojana 2023:- केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में विभिन्न प्रकार की योजनाओं  की शुरुआत की जा रही है। जिसके माध्यम से महिलाओं को अधिक लाभ प्रदान हो रहे हैं। जैसे कि आप सभी जानते हैं ,महिला अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा जागरूक नहीं होती है। जिसके पश्चात उन्हें अपनी बीमारी के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम Women And Kishori Samman Yojana है। आज के इस लेख के तहत हम आपको महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। जैसे इस योजना का उद्देश्य लाभ एवं विशेषताएं पात्रता मानदंड आवश्यक दस्तावेज आवेदन करने की प्रक्रिया।  हमारा आपसे निवेदन है कि आप हमारे लेख को अंत तक पढ़े।

Women And Kishori Samman Yojana 2023

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा हरियाणा राज्य की महिलाओं के लिए महिला एवं किशोरी सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की 10 से 45 वर्ष तक की सभी महिलाओं को हर महीने मुफ्त में 6 सेनेटरी नैपकिन प्रदान किए जाएंगे। यह सैनिटरी नैपकिन गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे। सेनेटरी नैपकिन को महिलाओं तक पहुंचाने के लिए आंगनवाड़ी केंद्र एवं स्कूलों के माध्यम से दिए जाएंगे। आपको बताते चलें कि हरियाणा सरकार ने इस योजना का 30.80 करोड़ का बजट जारी किया है।जो कि एक काफी अधिक मात्रा का बजट है। जिसमें लगभग 22. 50 महिलाओं एवं बच्चों को लाभ प्रदान कराया जाएगा। इस Women and Kishori Samman Yojana 2023 के माध्यम से स्वास्थ्य को लेकर एक जागरूकता उत्पन्न होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा इस योजना को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम 5 अगस्त को शुरू किया गया था।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। जैसा कि हमने अभी आपको बताया कि हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को मुफ्त में सेनेटरी नैपकिन प्रदान किए जाएंगे। जिसके माध्यम से प्रति मासिक धर्म को लेकर वह जागरूक हो सके और अन्य बीमारियों से बचेगी। इस योजना का आरंभ हरियाणा सरकार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया है।

Highlights of Women and Kishori Samman Yojana 2023

योजना का नाम महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 
आरम्भ की गई हरियाणा सरकार द्वारा
वर्ष 2023 में 
लाभार्थीराज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं
आवेदन की प्रक्रियाऑफलाइन  
उद्देश्यमहिलाओं को सेहत प्रति जागरूक एवं बीमारी मुक्त रखना
लाभ प्रतिमाह छह सेनेटरी नैपकिन 
श्रेणी हरियाणा सरकारी योजनाए 
आधिकारिक वेबसाइट ————-

Women And Kishori Samman Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना की शुरुआत राज्य के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा कांफ्रेंस के माध्यम से 5 अगस्त 2020 को की गई थी।
  • हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत 10 से 45 वर्ष की महिलाओं को 1 साल तक हर महीने मुफ्त में 6 सेनेटरी नैपकिन प्रदान किए जाएंगे।
  • हरियाणा राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं यह नैपकिन प्रदान किया जाएगा।
  • जैसा की हमने आपको अभी बताया है की Women and Kishori Samman  Yojana 2022 के संचालन पर 30.80 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।

दीनदयाल जन आवास योजना हरियाणा

Haryana Women And Kishori Samman Yojana की पात्रता

  • इस योजना का लाभ लेने हेतु महिला हरियाणा की स्थाई निवासी होने अनिवार्य है। 
  • हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना का लाभ लेने वाली महिला गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों में शामिल होनी चाहिए ।
  • इस योजना का लाभ केवल 10 से 45 वर्ष तक की महिलाएं ही उठाना पात्र हैं।

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना में जरुरी प्रमाणपत्र

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण-पत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • उम्मीदवार का जन्म प्रमाण-पत्र
  • आयु प्रमाण-पत्र

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के अंतर्गत कहां से मिलेंगे सेनेटरी नैपकिन?

यदि बात करें कि इस योजना के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन महिलाओं को कैसे प्रदान किया जाएगा। तो स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन स्कूल के माध्यम से ही प्रदान किया जाएगा। महिला एवं को किशोरी सम्मान योजना के तहत मिलने वाले सैनिटरी नैपकिन अन्य महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्र की महिलाओं के माध्यम से हर महीने 6 और 1 साल तक मुफ्त प्रदान किए जाएंगे।

Women And Kishori Samman Yojana Conclusion

इस लेख के तहत हमने आपको  हरियाणा महिला एवं किसान सम्मान योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। यदि आपको इस योजना का हिस्सा बनने हेतु कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तो आप अपना प्रश्न कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं एवं अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

=

Leave a Comment