UP Ration Card Status 2023:- भारत देश में हर नागरिक के पास राशन कार्ड होता है। जिसके माध्यम से वह सरकार द्वारा रियायती दर पर राशन प्रदान करते है। देश में बहुत से ऐसे लोग है जिनका जीवन केवल राशन कार्ड के तहत मिलने वाले राशन पर ही अपने जीवन को व्यतीत करते है। उत्तर प्रदेश के जिन नागरिकों ने यूपी राशन कार्ड 2023 बनवाने के लिए अपना आवेदन किया था। अब वह सभी नागरिक यूपी राशन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं क्योंकि हाल ही में उत्तरः प्रदेश सरकार द्वारा UP Ration Card Status को जारी किया गया है। आज के इस लेख के तहत हम आपको यूपी राशन कार्ड स्टेटस देखने की प्रक्रिया, राशन कार्ड संख्या से देखने की प्रक्रिया, अन्य विवरण से, उद्देश्य आदि। हमारा आपसे निवेदन है की आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

UP Ration Card Status 2023
यूपी के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कुछ समय पहले ही यूपी राशन कार्ड स्टेटस को जारी किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य के वह सभी नागरिक जिन्होंने हाल ही में राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया था। परंतु उनका अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है तो वह अपने राशन कार्ड की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश के नागरिकों को अपना राशन कार्ड बनने की स्थिति देखने हेतु fcs.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके पश्चात आसानी से आप Ration Card Status को चेक कर सकते हैं। जब कोई व्यक्ति राशन कार्ड के लिए आवेदन करता है। तो अधिकतर 2 महीने के अंदर ही अंदर राशन कार्ड बनकर तैयार हो जाता है।
परंतु कभी-कभी आवेदन करते समय हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली जानकारियों की वजह से या तकनीकी खराबी की वजह से एवं अधिकारियों की लापरवाही की वजह से लोगों को समय पर राशन कार्ड मुहैया नहीं हो पाते हैं। इन सभी कारणों की वजह से आप खुद ही अपनी राशन कार्ड की स्तिथि ऑनलाइन देख कर पता लगा सकते है। कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं। Uttar Pradesh Ration Card Status के माध्यम से नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय या जन सेवा केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सभी नागरिक बहुत आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। उसकी जानकारी हमने आपको नीचे दी है।
हाइलाइट्स ऑफ़ यूपी राशन कार्ड स्टेटस
आर्टिकल का विषय | यूपी राशन कार्ड स्टेटस |
वर्ष | 2023 |
किसने आरम्भ किया | यूपी के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा |
उद्देश्य | राज्य के नागरिकों को आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन चेक करने की सुविधा प्रदान करना |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | https://fcs.up.gov.in/ |
UP Ration Card Status देखने के लाभ
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी के नागरिकों हेतु यूपी राशन कार्ड स्टेटस को जारी कर दिया गया है।
- जिसके माध्यम से राज्य के सभी नागरिक आसानी से अपने आवेदन की तिथि देख सकते हैं।
- वह नागरिक जिन्होंने हाल ही में अपने राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया था। वह आसानी से fcs.up.gov.in की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपने राशन कार्ड की स्थिति चेक कर सकते हैं।
- UP Ration Card Status के माध्यम से नागरिकों किसी भी सरकारी कार्यालय एवं जन सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
UP राशन कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- सभी सदस्यों का आधार कार्ड
- राशन कार्ड फॉर्म
- बैंक का विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
UP Ration Card Status देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके पश्चात आपके सामने सभी जिलों की सूची प्रदर्शित हो जाएगी।
- इस सूचि से आप अपने जिले का चयन कर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने आपके ब्लॉक की सूची प्रदर्शित हो जाएगी।

- अब आपको अपने ब्लॉक का चयन कर क्लिक करना होगा।
- यदि आपके क्षेत्र में रहते हैं और अगर आप ग्रामीण क्षेत्र रहते हैं तो आपको अपने निवास अनुसार का चयन करना होगा।

- इसके पश्चात अब सभी ग्राम पंचायतों की सूची प्रदर्शित हो जाएगी। अपनी ग्राम पंचायत का चयन करना होगा। अब आप अपने नजदीकी राशन दुकानदार के नमो का चयन करेंगे। आपको दो विकल्प दिए जाएंगे पात्र गृहस्थी एवं अंतोदय लाभार्थी संख्या। आपने किस प्रकार का राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया है उस पर क्लिक करना होगा।
- उसके पश्चात आपके सामने राशन कार्ड धारकों की लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट के माध्यम से आसानी से आप अपने नाम का चयन करेंगे। यदि नाम होगा तो आपने राशन कार्ड बुक हो जाएगा।
राज्य के वह नागरिक जिन का राशन कार्ड बुक हो चुका है। वह अब ऑनलाइन अपने राशन कार्ड की स्थिति को चेक कर सकते हैं। राशन कार्ड की स्थिति को चेक करने के दो तरीके हैं पहला राशन कार्ड संख्या से और दूसरा राशन कार्ड अन्य विवरणों से तो चलिए जानते है की आप किस प्रकार इन तरीकों से अपना UP Ration Card Status देख सकते हैं।
UP Ration Card Status राशन कार्ड संख्या से
- सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा। जिस पर आपको दो ऑप्शन दिए जाएंगे आप “राशन कार्ड संख्या से” के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
- उसके पश्चात आपको अपनी 12 अंकों की राशन कार्ड संख्या एवं कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
- अब आप को “खोजें” के बटन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपकी स्क्रीन पर राशन कार्ड का स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगा।
UP Ration Card Status राशन कार्ड अन्य विवरण से
- सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा। जिस पर आपको मांगी गई सभी जानकारियों जैसे -अपने जिले, क्षेत्र, विकास खंड, कार्ड का प्रकार, मुखिया का नाम, मुखिया के पिता का नाम आदि को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको “खोजें” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर राशन कार्ड का स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगा। जिसका आपको प्रिंटआउट निकलवाना होगा।