UP Jal Sakhi Yojana 2023| उत्तर प्रदेश जल सखी योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म

UP Jal Sakhi Yojana 2023 – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी राज्य के नागरिकों को लाभ एवं रोज़गार प्रदान करने के लिए अनेक योजनाओं को संचालित किया जाता है। जिसका पूरा-पूरा लाभ राज्य के नागरिकों को पहुँचाया जाता है ऐसी ही एक नई योजना को राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सम्मान देते हुए शुरू किया गया है जिसका नाम यूपी जल सखी योजना है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की महिलाओं को पानी बिलो के वितरण व वसूली का काम प्रदान करके उनको रोज़गार की सुविधा मुहैया कराना है तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से UP Jal Sakhi Yojana से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जैसे- योजना का उद्देश्य , लाभ एवं विशेषताएं , पात्रता मानदंड ,आवश्यक दस्तावेज़ आदि। कृपया करके आप हमारा यह आर्टिकल अंत तक अवश्य पढ़े।

यूपी सामूहिक विवाह योजना

Jal Sakhi Yojana 2023

कुछ समय पहले केंद्र सरकार द्वारा हर घर नल योजना की शुरुआत की गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी जल सखी योजना की शुरुआत हर घर नल योजना के तहत की गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर इस हर घर नल योजना के तहत लगे पानी बिलों के वितरण भुगतान एवं वसूली से संबंधित कार्यों को करने हेतु युवतियों व महिलाओं की भर्ती की जाएगी। जिसके अंतर्गत पहले चरण में 2,000 जल सखी के रूप में महिलाओं एवं युवतियों की भर्ती की जाएगी एवं उन्हें उनकी योग्यता के आधार पर वेतन दिया जाएगा। जिसके माध्यम से पात्र महिलाए एक बेहतर आय स्त्रोत प्राप्त कर सकती है। साथ ही, इस योजना के संचालन से  राज्य में बेरोज़गारी की समस्या भी कम होगी। UP Jal Sakhi Yojana 2023 के तहत महिलाए आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेंगी एवं एक बेहतर जीवन व्यतीत कर सकेंगी।

 UP Jal Sakhi Yojana

हाइलाइट्स ऑफ़ यूपी जल सखी योजना

योजना का नामJal Sakhi Yojana
वर्ष2023
किसने आरंभ कीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा
उद्देश्यराज्य के ग्रामीण इलाकों की गरीब महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश की  युवतियां एवं महिलाएं
लाभार्थीऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttp://jalshakti-ddws.gov.in/
UP Jal Sakhi Yojana के उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जल सखी योजना को शुरू करने का मुख्य उदेश्य राज्य के ग्रामीण इलाकों की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को रोज़गार का अवसर प्रदान कर महिलों को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को 6000 रुपए प्रति महीना दिए जाएंगे। साथ ही, सही समय पर पानी बिलों की वसूली भी सफल हो सकेगी। इस योजना के अंतर्गत महिलाए एवं युवतियाँ 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। UP Jal Sakhi Yojana से रोज़गार की दर ऊपर उठेगी। जिससे राज्य में बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी और राज्य उन्नति की ओर बढ़ेगा। साथ ही इस योजना के माध्यम से शिक्षित बेरोजगार महिलाएं एवं युवतियों रोजगार प्राप्त कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

UP Free Bus Seva 2022 

यूपी जल सखी योजना के लाभ

  • इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी द्वारा की गई है।
  • जल सखी योजना के माध्यम से राज्य की ग्रामीण इलाकों की 10वीं एवं 12वीं पास महिलाओं एवं युवतियों को हर घर नल योजना के तहत लगे पानी बिलो के वितरण एवं वसूली का कार्य सौंपा जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार 6000 हर महीने प्रदान किए जाएंगे।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत पहले चरण में केवल 20000 महिलाओं के लिए भर्तियां निकाली गई है, कुछ समय बाद सरकार इसका दूसरा चरण भी जारी करेगी।
  • उत्तर प्रदेश जल सखी योजना के तहत महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेगी। उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • इसके साथ ही राज्य सरकार के इस कदम से राज्य में से बेरोजगारी की दर कम होकर रोजगार की दर की बढ़ोतरी होगी।

UP Jal Sakhi Yojana 2023 से जुड़े आवश्यक तथ्य

  • इस योजना के सफल संचालन से उत्तर प्रदेश राज्य में महिलाओं की आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा। केंद्र सरकार द्वारा जारी हर घर नल योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को जारी किया जा रहा है।
  • पात्र महिलाऐं इस योजना के लाभ लेने के लिए अपना आवेदन ग्राम पंचायत में जाकर कर सकती है।
  • सभी लाभार्थी महिला को इस योजना द्वारा रोजगार का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमे उसे 6000 तक का वेतन दिया जाएगा।
  • Jal Sakhi Yojana UP के तहत महिला को जल कनेक्शनों के बिल का भुगतान, विवरण एवं वसूली से जुड़ा कार्य करना  है
  • महिलाओं को बिल सम्बन्धी हर प्रकार की जानकारी एवं प्रशिक्षण महिला को प्रदान किया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत स्तर पर पहले चरण में लगभग 20,000 महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को यूपी जल सखी योजना के तहत मिलने वाले रोजगार में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

जल सखी योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना के तहत केवल उत्तर प्रदेश की युक्तियां  एवं महिलाएं ही आवेदन करने के पात्र हैं।
  • जल सखी योजना के तहत राज्य के ग्रामीण इलाकों की महिलाएं एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
  • इस योजना का हिस्सा बनने वाली आवेदिका ने कम से कम 10 वीं या 12 वीं कक्षा में  उत्तीर्ण किया होना चाहिए।

U.P. Jal Sakhi Yojana Required Document (आवश्यक दस्तावेज)

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • 10वीं या 12वीं की मार्कशीट

यूपी जल सखी योजना 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपनी ग्राम पंचायत महिला स्वयं सहायता समूह के पास या विकास खंड कार्यालय में जाना होगा।
  • आपको वहां जाकर जल सखी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • उसके पश्चात आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात आपको आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • अब आपको इस फॉर्म को यदि आपने ग्राम पंचायत से प्राप्त किया है, तो वहां या विकास खंड कार्यालय से प्राप्त किया है, तो वहां जाकर जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से जल सखी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
=

Leave a Comment