Up Scholarship Application Form 2023 | यूपी स्कॉलरशिप आवेदन ऐसे करें | Uttar Pardesh Scholarship Correction, Status, Renewal, Form, Last Date देखे
शिक्षा की स्थिति में उच्च स्तर पर सुधार के लिए सरकार के माध्यम से अनेक योजनाओं का आरंभ होता रहता है। कुछ इसी तरह की एक योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी की जा रही है इस योजना का नाम उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप है। इस योजना के अंतर्गत यूपी स्कालरशिप ऑनलाइन फॉर्म 2023 छात्रवृत्ति एवं शुल्क भुगतान ऑनलाइन प्रथा के पोर्टल scholarship.up.nic.in पर शुरू कर दिया है इसी के अंतर्गत छात्रों की शिक्षा में सुधार लाने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। UP Scholarship की अंतिम तिथि से पहले इस योजना के लिए आप आवेदन कर लें। ताकि इस योजना का लाभ आपको प्राप्त हो सकें। लेकिन इस सबके लिए आपको रजिस्ट्रशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

यूपी स्कॉलरशिप – Uttar Pradesh Scholarship Online Form
इस योजना का आरंभ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों की शिक्षा की स्थिति में सुधार लाने के लिए किया गया है जिसके लिए छात्रों को छात्रवृत्ति उपलब्ध की जाएगी। यह स्कॉलरशिप (UP Scholarship Online) कक्षा 9 से कक्षा 12 वी के बाद पढाई करने वाले छात्रों को भी आगे की ग्रेजुएशन, डिप्लोमा व आईआईटी करने के लिए भी प्रदान की जाती है। जिससे छात्रों की अच्छी शिक्षा हो सके। केवल वही छात्र इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है जो छात्र अपनी पिछली कक्षा में पास हो चुका हो। तो आप किस प्रकार उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप के अंतर्गत आवेदन कर सकते है इसकी पूरी जानकारी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से समझाने जा रहे है
UP Scholarship Online Highlights
आर्टिकल | यूपी स्कॉलरशिप आवेदन |
शुरुआत | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के छात्र |
उद्देश्य | शिक्षा को बढ़ावा देना और छात्रों की आर्थिक रूप से मदद करना |
राज्य | उत्तरप्रदेश |
आवेदन | ऑनलाइन |
आवेदन शुल्क | सभी के लिए – निःशुल्क |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
यूपी स्कॉलरशिप का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप योजना को आरंभ करने का उद्देश्य यूपी सरकार द्वारा छात्रों की शिक्षा को बढ़ावा देना एवं उसमे सुधार लाना है। इस योजना के तहत छात्रों को 9 वीं कक्षा से कक्षा 12 वी कर के पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शिक्षा के लिए छात्रवृति उपलब्ध कराई जाती है। पीएफएमएस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर छात्र अपनी स्कॉलरशिप पूर्ण जाँच कर सकते है किसी भी वर्ग के (सामान्य जाति, ओबीसी, एसटी, एससी के लोग यूपी स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त कर सकते है इस योजना के लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना ज़रूरी है उसके बाद ही आप इस योजना का लाभ ले सकते है।
UP Scholarship का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- छात्र उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- निवास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र/मार्कशीट
- फीस रिसिप्ट।
- आवेदक का बैंक अकाउंट खुला होना चाहिए।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- मोबाइल नंबर।
- स्कूल आईडी कार्ड।
UP Scholarship Online Form
2022 कार्यवाही | प्री मैट्रिक (कक्षा 9 – 10) | पोस्ट मैट्रिक (कक्षा 11 – 12) | पोस्ट मैट्रिक (अन्य कोर्स) |
---|---|---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 29 अक्टूबर 2021 | 29 अक्टूबर 2021 | 29 अक्टूबर 2021 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 19 नवम्बर 2021 तक | 30 नवम्बर 2021 | 30 नवम्बर 2021 |
फॉर्म पूरा भरने की अंतिम तिथि | 23 नवम्बर 2021 | 2022 | 2022 |
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि | 21 फरवरी 2022 | 21 फरवरी 2022 | 2022 |
छात्रवृति में सुधार करने की तिथि | 11 फरवरी 2022 से 21 फरवरी 2022 तक | 11 फरवरी 2022 से 21 फरवरी 2022 तक | – |
छात्रवृति वितरण | 2022 | 2022 | – |
उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऐसे करें
- उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऐसे करें
- इसके लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- उसके पश्चात् आपको होम पेज पर स्टूडेंट टेब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन, लॉगिन की लिस्ट खुलकर आ जाएगी। उसमे आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- उसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा उस पेज में आपको अपने वर्ग में आवेदन ऑप्शन यानि रिन्यूअल या फ्रेश पर क्लिक करना होगा।

- अब रजिस्ट्रशन फॉर्म खुलकर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे-नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, आदि भरकर तथा कैप्चा कोड भर कर सबमिट करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस प्रक्रियानुसार आप UP Scholarship के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।