UP Pahchan Portal 2023: यूपी पहचान पोर्टल रजिस्ट्रेशन & लॉगिन

UP Pahchan Portal Login & Registration, उत्तर प्रदेश पहचान पोर्टल पर पंजीकरण करें @ pehchan.up.nic.in, स्कूल की जानकारी प्राप्त करें

एक व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का कितना महत्तव होता है ये तो हम सब बहुत अच्छी तरह से जानते है क्युकि शिक्षा ही एक ऐसी पूँजी है जिसकी सहायता से व्यक्ति के जीवन की अनेक कठिनाइयां कम हो जाती है इन सभी बातों को मद्देनज़र में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से छात्रों एवं शिक्षकों के लिए एक नया ऑनलाइन पोर्टल जारी किया गया है। इस पोर्टल का नाम UP Pahchan Portal है इस पोर्टल की मदद से यह सुनिश्चित किया जाएगा की क्या विद्यालय मान्यता प्राप्त है या नहीं, विद्यालय के शिक्षा परीक्षाफल की दशा ठीक है या नहीं, विद्यालय मान्यता प्राप्त होने और अनेक सहूलियतों का जो दावा कर रहे हैं वह ठीक भी है या नहीं। अब इन सब चीज़ो की जानकारी आप यूपी पहचान पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकतें है। तो दोस्तों आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से UP Pahchan Portal से संबंधित सभी ज़रूरी जानकारियां उपलब्ध कराएंगे।

 यूपी पहचान पोर्टल

UP Pahchan Portal 2023

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के माध्यम से यूपी पहचान पोर्टल को लॉन्च किया गया है इस पोर्टल पर 30,000 से अधिक मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जानकारी अपलोड की गई है। साथ ही आप जिलावार स्कूलो की लिस्ट ही नहीं बल्कि तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी सरकारी स्कूलों की लिस्ट चेक कर सकते हैं अब आप बेहद आसानी के साथ घर बैठे ही मान्यता प्राप्त विद्यालय की बोर्ड से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते है UP Pahchan Portal की सहायता से माध्यमिक विद्यालय नवीनीकरण मिशन के तहत स्कूलो की दशा को बेहतर बनाने के लिए जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश का कोई भी विद्यार्थी अपने स्कूल की जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकता है जैसे की स्कूल की मान्यता प्राप्ती,गूगल लोकेशन,जिला मुख्यालय से स्कूल की दूरी,आदि।

यूपी पहचान पोर्टल Key Highlights

पोर्टल का नाम UP Pahchan Portal
लांच किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
विभागमाध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश
आवेदकयूपी के विद्यार्थी एवं शिक्षक
उद्देश्यमाध्यमिक विद्यालयों के बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण करना
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2023
प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशल वेबसाइटhttps://upmsp.edu.in/

उत्तर प्रदेश पहचान पोर्टल का उद्देश्य

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से छात्रों को उनके स्कूलो की सभी जानकारी घर बैठे उपलब्ध करना ही UP Pahchan Portal का मुख्य उद्देश्य है इस पोर्टल पर 30,000 से अधिक मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जानकारी अपलोड की गई है। जिसकी सहायता से छात्र अपनी शिक्षा का उच्च स्तर पर विकास कर सकें और साथ ही आप जिलावार स्कूलो की लिस्ट ही नहीं बल्कि तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी सरकारी स्कूलों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। स्कूलो में किन-किन चीज़ो की सुविधा उपलब्ध है इस बात की भी सारी जानकारी यूपी पहचान पोर्टल पर उपलब्ध की गई है। यह पोर्टल काफी फायदेमंद साबित होगा।

UP Jal Sakhi Yojana

UP Pahchan Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • यूपी पहचान पोर्टल को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के माध्यम से जारी किया गया है।
  • यूपी के 30,000 से अधिक मान्यता माध्यमिक विद्यालयों का ब्यौरा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शुरू की गई UP Pahchan Portal पर अपलोड किया गया है।
  • अब आप बेहद आसानी के साथ घर बैठे ही मान्यता प्राप्त विद्यालय की बोर्ड से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते है।
  • UP Pahchan Portal की सहायता से माध्यमिक विद्यालय नवीनीकरण मिशन के तहत स्कूलो की दशा को बेहतर बनाने के लिए जारी किया गया है।
  • इस पोर्टल की सहायता से छात्र अपनी शिक्षा का उच्च स्तर पर विकास कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते है।
  • UP Pehchan Portal उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलो का एक वेब पेज पोर्टल है।
  • विद्यार्थी इस पोर्टल पर विद्यार्थी अपने पिछले वर्षो में बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल वहां के विध्यार्थीओ की संख्या और शिक्षकों की संख्या की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • कक्षा 9 से कक्षा 12 वी तक के छात्र यूपी पहचान पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते है।

उत्तर प्रदेश पहचान पोर्टल के लिए पात्रता

  • यूपी पहचान पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
  • केवल शिक्षक एवं विद्यार्थियों ही पहचान पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे।
  • पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को लॉगइन करना आवश्यक है।

UP Pahchan Portal पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज पहचान पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइ पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर वेबसाइट का पेज खुल कर आ जाएगा।
https://upmsp.edu.in/Default.aspx
  • इस पेज पर आपको लॉगइन करें के ऑप्शन पर क्लिक कर पंजीकरण के लिए विद्यार्थी लॉग इन के सेक्शन में अग्रिम पंजीकरण कक्षा 9 एवं 11 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर लॉगइन पेज खुल जाएगा।
https://upmsp.edu.in/Default.aspx
  • अब इस पेज पर यूजर आईडी, पासवर्ड एवं सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारियां दर्ज करने के बाद आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आप UP Pahchan Portal पर सफलतापूर्वक लॉगइन कर सकते है।

Leave a Comment