UP Lok Kalyan Mitra Vacancy लोक कल्याण मित्र भर्ती ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता एवं उद्देश्य

यूपी लोक कल्याण मित्र भर्ती ऑनलाइन आवेदन | उत्तर प्रदेश लोक कल्याण मित्र भर्ती 2022 | समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश Vacancy | Uttar Pradesh Lok Kalyan Mitra Vacancy | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 7 अगस्त सन् 2018 को कैबिनेट कमेटी की बैठक में यूपी लोक कल्याण मित्र भर्ती को शुरु करने का निर्णय लिया गया था। यह निर्णय इसलिए लिया गया था। जिससे राज्य के सभी विकास खंडों में में लोक कल्याण मित्रों को तैनात करके उनके माध्यम से सरकारी योजनाओं के पात्र नागरिकों की पहचान की जा सके और साथ ही पात्र नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी जा सके। ताकि नागरिक सही समय पर सही योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सके। राज्य में प्रतिवर्ष 824 पदों पर यूपी लोक कल्याण मित्रों की भर्तियां की जाती है। जिसमें 822 ब्लॉक में प्रत्येक में 1 और राज्य स्तर पर 2 लोक कल्याण मित्रों की भर्ती की जाती है। UP Lok Kalyan Mitra Vacancy 2022 के तहत लड़कियों एवं महिलाओं को 30% आरक्षण प्राप्त है। लोक मित्रों का चयन एक लिखित परीक्षा के द्वारा केवल 1 साल के लिए किया जाता है। चयनित हुए लोक कल्याण मित्र को अगले साल रिन्यूअल के लिए अपना फिर से आवेदन करना होता है

लोक कल्याण मित्र भर्ती

यूपी लोक कल्याण मित्र भर्ती 2022

UP Lok Kalyan Mitra Vacancy के द्वारा उत्तर प्रदेश के 824 ब्लॉको में लोक कल्याण मित्रों की नियुक्ति की जाती है। इन लोक कल्याण मित्रों को ब्लॉक स्तर पर आम जनता के हित में काम करने का मौका मिलता है।। ब्लॉक स्तर पर सभी चयनित कल्याण मित्रों को ₹25000 मानदेय (वेतन) और ₹5000 यात्रा भत्ता दिया जाता है और राज्य स्तर पर चयनित लोक कल्याण मित्रों को ₹30000 वेतन और ₹5000 यात्रा भत्ता दिए जाते हैं। यह योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई युवाओं के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना साबित हुई है। जिसके माध्यम से प्रतिवर्ष कई युवाओं को ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उत्तर प्रदेश लोक कल्याण मित्र भर्ती 2022 की खास बात यह है कि इसमें महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए 30% सीटें आरक्षित हैं।

राज्य के जो इच्छुक युवा एवं युक्तियां इस Lok Kalyan Mitra Vacancy के तहत अपना आवेदन प्रस्तुत करना चाहते हैं वह UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यूपी फ्री बस सेवा शुरु करेगी यूपी सरकार पढ़े क्लिक पर पूरी जानकारी

यूपी लोक कल्याण मित्र भर्ती 2022 आवेदन फॉर्म

इस योजना के तहत आवेदन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यम से किए जाते हैं। आवेदकों को एक लिखित परीक्षा देनी होती है। सभी लोक कल्याण मित्रों का चयन जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किए जाते हैं। यूपी लोक कल्याण मित्र भर्ती 2022 के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 822 ब्लॉक में एक-एक और राज्य स्तर पर दो यानी कुल 824 कल्याण मित्रों की नियुक्ति की जाती हैलेकिन लोक कल्याण की नियुक्ति केवल 1 वर्ष के लिए की जाती है और उसे दूसरे साल के लिए फिर से अपना आवेदन नवीनीकरण करवाना होता है। My Scheme Portal सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी यहाँ पढ़े

Features Of UP Lok Kalyan Mitra Vacancy 2022

कार्यक्रम का नामउत्तर प्रदेश लोक कल्याण मित्र भर्ती
शुरू की गईमुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
घोषित वर्ष2018
लाभार्थीराज्य के स्नातक युवा एवं युवतियां
उद्देश्यराज्य के सभी ब्लॉकों में कल्याण मित्रों को नियुक्त करके आम जनता के विकास के लिए कार्य करवाना
साल2022
भर्तियां824 पदों पर
योजना का प्रकारराज्य स्तरीय योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन एवं ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://up.gov.in/
UP Lok Kalyan Mitra Vacancy 2022 के तहत वेतन विवरण
विवरणवेतनयात्रा भत्ता
ब्लॉक स्तर पर25000 रुपए5000 रुपए
राज्य स्तर पर30000 रुपए5000 रुपए
उत्तर प्रदेश लोक कल्याण मित्र भर्ती 2022 के तहत पात्रता
  • आवेदन कर्ताओं को उत्तर प्रदेश पर स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की आयु के आवेदक अपना आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक को इंजीनियरिंग मेडिकल या कला में स्नातक होना चाहिए।
  • इसके अलावा सोशल मीडिया पर कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

यूपी लोक कल्याण मित्र भर्ती 2022 के तहत आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको यूपी लोक कल्याण मित्र के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर देना है।
  • सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद आपको निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है।
  • अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • आप आवेदन पत्र एवं रसीद शुल्क पत्र मुद्रित करें और उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख दें।
यूपी लोक कल्याण मित्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
  • आवेदक के आवेदन करने के कुछ दिन बाद Admit Card परीक्षा देने के लिए जारी किया जाएगा।
  • सभी आवेदक अधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है
  • आपके परीक्षा की तिथि भी अधिकारिक वेबसाइट  द्वारा सूचित की जाएगी
  • एडमिट कार्ड मिलने के बाद आप परीक्षा देने के लिए योग्य है
  • लिखित परीक्षा के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोक कल्याण मित्र भर्ती का रिजल्ट भी अधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन देख सकते है। यूपी बिजली सखी योजना से सम्बंधित जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
Uttar Pradesh Lok Kalyan Mitra नवीनीकरण प्रक्रिया

सभी चयनित या काम कर रहे लोक कल्याण मित्र (Lok Kalyan Mitra) को एक साल के लिए ब्लॉक-स्तर पर काम करने का अवसर मिलता है। इसके बाद उन्हें अगले साल नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होता है। नवीनीकरण (Renewal) के बाद लोक कल्याण मित्रों को राज्य-स्तर में काम करने का मौका मिलता है।

UP Lok Kalyan Mitra Vacancy

Leave a Comment