यूपी गन्ना पेमेन्ट स्टेटस 2023: UP Ganna Payment Online Status

दोस्तों हमारे भारत देश में सबसे ज़्यादा खेती होती है और ऐसे बहुत से राज्य हमारे देश के ऐसे है जो विभिन्न फसलों की उपज से मशहूर है इसी प्रकार उत्तर प्रदेश को गन्ने की खेती के लिए जाना जाता है। फिलहाल ही उत्तर प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में चीनी की मिलों का आरंभ किया गया है क्युकि गन्ने का उपयोग चीनी  बनाने में किया जाता है। सरकार के नियम के अनुसार गन्ना खरीदने के लिए चीनी मिल के अधिकारियों को 14 दिनों के अंदर किसान भाइयो को भुगतान करना होगा गन्ना किसानों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से एक ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया गया है की इस पोर्टल की मदद से गन्ना किसान अपनी फसल के भुगतान की राशि के बारे में ऑनलाइन जा कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा UP Ganna Payment से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराने जा रहे है।

UP Ganna Payment 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान से जुड़ी परेशानियों के बारे में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं से मुलकात की एवं गन्ने का मूल्य बढ़ाने के लिए एमएसपी कानून को लागू करने के बारे में ख़ास बातचीत की। इस मुलकात के बाद मुख्यमंत्री जी ने दिलासा दिया कि गन्ने भुगतान बहुत जल्द किया जाएगा वर्ष 2021-22 के बीच गन्ने की पेराई 1016.26 लाख टन थी, जिससे चीनी उत्पादन 101.98 लाख टन किया गया और 32737.10 करोड़ रुपए कि राशि किसानों को प्रदान की गई जो कि भुगतान राशि का केवल 93% है। वर्ष 2022- 23 के दौरान गन्ने की पेराई 174.72 लाख टन है और चीनी उत्पादन सिर्फ 15.21 लाख टन है और 2409.46 करोड़ रुपए की भुगतान राशि किसानों को उपलब्ध कराई गई इस वर्ष की भुगतान राशि केवल 77.34% है।

उत्तर प्रदेश परिवार रजिस्टर

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान Highlights

पोर्टलUP Ganna Payment
विभागचीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश
किसके लिए शुरू की गईगन्ना किसानों के लिए
कहां शुरू की गईउत्तर प्रदेश में
उद्देश्यभुगतान की जानकारी
आधिकारिक वेबसाइटcaneup.in

यूपी गन्ना पेमेंट उद्देश्य

UP Ganna Payment ऑनलाइन पोर्टल को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के अंतर्गत किसानों को गन्ना भुगतान से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराना है उत्तर प्रदेश के सभी गन्ना किसानों को गन्ना भुगतान की जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो सकेंगी। जिसकी सहायता से सभी किसान भाइयो को गन्ना भुगतान समय पर मिल सकेगा साथ ही इस पोर्टल पर बचे हुए गन्ने की राशि की जानकारी भी मिल सकेगी सरकार की इस अच्छी पहल से उत्तर प्रदेश के गन्ना भुगतान के तरीके में आसानी और बुद्धिमानी लाएगा।

UP Ganna Payment की मुख्य विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश राज्य के करीब 33 लाख किसान गन्ने की फसल उगाने का कार्य करते है इनमे से सिर्फ 169 सहकारी गन्ना विकास समिति एवं शुगर मिल गन्ना विकास विभाग के पास उपलब्ध है। विभाग के क्षेत्र में आने वाले सभी गन्ना किसानों को Uttar Pradesh sugarcane payment portal के अंतर्गत  से सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने में सहायता मिलेगी।
  •  उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान जोकि विभाग के क्षेत्र में आते हैं, गन्ना भुगतान से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
  • सरकार के नियम के अनुसार गन्ना खरीदने के लिए चीनी मिल के अधिकारियों को 14 दिनों के अंदर किसान भाइयो को भुगतान करना होगा।
  • इस पोर्टल की मदद से उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसानों को भुगतान राशि समय पर प्राप्त हो सकेगी।

UP Ganna Payment ऑनलाइन कैसे देखें

  • उसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुलकर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। जहां से आपको “किसान भाई अपने आंकड़े देखने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के तुरंत ही एक नया पेज खुलकर आपके सामने आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा को दर्ज करना होगा।
  • फिर View के बटन पर क्लिक करे और पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होंगी जैसे UGC,जिला,मिल,गांव,उत्पादक आदि।
  • जैसे ही आप यह सारी जानकारी दर्ज करेंगे, स्क्रीन पर गन्ना भुगतान का विवरण खुलकर आ जाएगा।

eGanna UP App Download कैसे करे

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
  • जिसके बाद आपको सर्च के ऑप्शन में जाकर eGanna Cane UP लिखकर सर्च करना होगा।
  • इसके पश्चात् आपके मोबाइल फ़ोन पर ऐप की डिटेल्स खुलकर आ जाएगी।
  • अब आपको यहाँ दिख रहे Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल फोन में e Ganna UP App डाउनलोड एंव इंस्टॉल हो जाएगा।
  • अब आप आसानी से इस ऐप को ओपन करके इसका उपयोग कर सकते है।
=

Leave a Comment