उत्तर प्रदेश वे नागरिक जो प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ उठा रहे है। तो ऐसे नागरिक लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिवाली और होली के शुभ अवसर पर निशुल्क गैस सिलेंडर प्रदान करने हेतु एक नई योजना का संचालन किया गया है। जिसका नाम ”यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना” है। यदि आप यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको UP Free Gas Cylinder Yojana 2023 से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
UP Free Gas Cylinder Yojana 2023
यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना का शुभारम्भ दिवाली के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया है। इस योजना का फैसला लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 17 अक्टूबर 2023 को लिया गया है। तथा इस योजना के माध्यम से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ही होली और दिवाली के अवसर पर एक एक गैस सिलेंडर मुफ्त में प्रदान किया जाएगा। इस फ्री गैंस सिलेंडर के लिए राज्य सरकार गैस कनेक्शन धारकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से डायरेक्ट फ्री गैंस सिलेंडर का पैसा ट्रांसफर करेगी। जिसे निकालकर नागरिक गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते है।

01st Nov Update:- उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया कैबिनेट में बड़ा फैसला 1.75 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ
उत्तर सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को राहत प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को दो निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर का फैसला लिया है इस वजह से 31 अक्टूबर 2023 को खाद एवं रसद विभाग के इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार के इस निर्णय से 1.75 करोड़ गरीब महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। इसके लिए सभी महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत आधार सत्यापित करने की सलाह दी है। आधार प्रमाणित होने पर ही लाभार्थियों को निशुल्क एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। आपको बता दें कि सरकार की मंशा दीपावली और होली पर लाभार्थियों को निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर देने की है।
यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | UP Free Gas Cylinder Yojana |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के उज्ज्वला योजना के लाभार्थी |
उद्देश्य | लाभार्थीयो को योजना के तहत एक एक सिलेंडर होली और दीपावली पर प्रदान करना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
वर्ष | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉच की जाएगी |
UP Free Gas Cylinder Yojana का उद्देश्य
यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को एक वर्ष में होली और दिवाली के अवसर पर दो गैस सिलेंडर प्रदान करना है। ताकि महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्त कराकर स्वच्छ और स्वस्थ रसोई का लाभ प्रदान किया जा सके। इस योजना को लागू करने के लिए सरकार द्वारा मुफ्त गैस सिलेंडर देने हेतु 3300 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया।
UP Free Gas Cylinder Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने के लिए किया गया है।
- इस योजना का लाभ केवल उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को दिया जाएगा।
- राज्य सरकार द्वारा राज्य के उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दीपावली पर एक एक फ्री सिलेंडर प्रदान किया जाएगा।
- UP Free Gas Cylinder Yojana के अंतर्गत 3300 रूपए करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया गया है।
- गैस कनेक्शन धारकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से डायरेक्ट फ्री गैंस सिलेंडर का पैसा ट्रांसफर करेगी।
- इन पैसों के माध्यम से लाभार्थी महिलाएं सिलेंडर खरीद सकेंगी।
योजना के लिए पात्रता
- योजना के तहत आवेदन हेतु आवेदक को उत्तर प्रदेश का निवास होना अनिवार्य है।
- राज्य की केवल उज्जवला कनेक्शन धारक महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
UP Free Gas Cylinder Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना 2023 की आवेदन प्रक्रिया
यदि आप यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है। तो इस योजना के आवेदन हेतु आपको थोड़ा इंतज़ार करना होगा। जैसे ही सरकार द्वारा यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना के अंतर्गत ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। ताकि आप यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना के तहत आवेदन कर इस योजना का भरपूर लाभ प्राप्त कर सके।