Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Application Form 2022 | सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आवेदन फार्म, Pdf डाउनलोड, लाभ, पात्रता
शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने हेतु विशेष कर बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार विभिन्न प्रकार के छात्रवृत्ति कार्यक्रमों योजनाओं को शुरू कर रही है।हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana को शुरू किया गया है।जिसके माध्यम से आठवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक की बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यदि आप भी झारखंड राज्य के निवासी हैं।तो आपको सावित्री बाई फुलेकिशोरी समृद्धि योजना से जुड़ी सभी जानकारी अवश्य प्राप्त करनी चाहिए।आज केआर्टिकल में हम इस योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।हमारा हमारे पाठकों से निवेदन है कि वह लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022
झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को आरंभ किया गया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने सन 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को शुरू किया परंतु इस वर्ष 2022 में आयोजित कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ा जाएगा। Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022के अंतर्गत 8वीं एवं 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली बालिकाओं को 2500 रुपए और 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली बालिकाओं को ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही झारखण्ड सरकार 18 साल की आयु पूरी कर लेने के बाद लाभार्थी बालिकाओं को ₹20000 का एकमुश्त अनुदान भी प्रदान करेगी। राज्य सरकार द्वारा मिलने वाला एकमुश्त अनुदान बालिकाओं की उच्च शिक्षा या शादी के लिए उपयोग के लिए दी जाएगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के माध्यम से राज्य की SECC-2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओं को लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से कुल मिलाकर 37 लाख परिवारों की बेटियों को लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना के तहत बालिका उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं एवं अपने भविष्य को उज्जवल बना सकती हैं।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने हेतु जानकारी
राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई सावित्री फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आवेदन हेतु आपको नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर संचालिका से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। जिसके लिए सभी बालिका को अपने स्कूल प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर ही संपर्क करना है। झारखंड के जिलों के उपायुक्त को Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022का लाभ पात्र बालिकाओं को देने हेतु का आदेश दिया गया है। इसके विभिन्न जिलों में योजना का लाभ देने की शुरुआत की जा चुकी है।
Key Highlights of Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022
योजना का नाम | सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना |
वर्ष | 2022 |
किसने आरंभ की | झारखंड सरकार |
उद्देश्य | बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | झारखंड की बालिकाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता
राज्य सरकार द्वारा योजना के तहत लाभार्थी बालिकाओं को किस समय आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसकी जानकारी हमने आपको नीचे निम्न दी है:-
किस्त | किस्तों का विवरण | आर्थिक सहायता (रुपए में) |
पहली किस्त | 8वीं कक्षा में | 2500 |
दूसरे किस्त | 9वी कक्षा में | 2500 |
तीसरी किस्त | 10वीं कक्षा में | 5000 |
चौथी किस्त | 11वीं कक्षा में | 5000 |
पांचवी किस्त | 12वीं कक्षा में | 5000 |
छठी किस्त | 18 साल की आयु पूरी हो जाने के बाद | 20000 |
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य की बालिकाओं की शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। आज के समय में भी बहुत से ऐसे परिवार हैं जो कि अपनी बेटियों को पढ़ाना नहीं चाहते हैं परंतु बेटियां पढ़कर आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनना चाहते हैं। जो कि इस समस्या को देखते हुए ही आरम्भ की गई हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। राज्य की वह बालिकाएं जो शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं। उन सभी के लिए यह बहुत सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लाभदायक योजना है। इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा एवं आने वाली पीढ़ी भी शिक्षित होगी।
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 के लाभ
- सबसे पहले झारखंड में 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को शुरू किया गया था परंतु अब इस वर्ष 2022 में सावित्री फुले किशोरी समृद्धि योजना से संशोधित कर दिया गया है।
- इस योजना के माध्यम से आठवीं कक्षा बारहवीं कक्षा तक की बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 के तहत 37 लाख परिवारों जिनमें SECC-2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बेटियों को लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि सीधे बालिकाओं के बैंक खाते में स्थानांतरित किए जाएगी।
- राज्य सरकार द्वारा योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन की प्रक्रिया को ऑफलाइन रखा गया। इस कारण बालिकाओं को आवेदन करने हेतु बालिका स्कूल प्रखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
- सावित्री फुले किशोरी समृद्धि योजना राज्य को शिक्षा से जोड़ेगी एवं पीढ़ी को भी शिक्षित करेगी।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत पात्रता मानदंड
- इस योजना का लाभ झारखंड की बालिकाओं को ही प्रदान किया जाएगा।
- यदि बालिका की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले होती है। तो वह इस योजना से लाभ प्राप्त करने के लिए अपात्र घोषित कर दी जाएगी एवं उसे 20,000 की एकमुश्त राशि नहीं दी जाएगी।
- Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 के माध्यम से मिलने वाली राशि आवेदिका के बैंक खाते में स्थापित की जाएगी। जो कि उसका अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
- इस योजना का लाभ SECC-2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिका ही लेने के पात्र है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- अंत्योदय कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- स्कूल का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- SECC-2011 के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आवेदन कैसे करें?
- सर्वप्रथम बालिका को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद अब इसमें मांगी गई सभी जानकारियों को बालिका को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारियों को ध्यान से भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
- अंत में इस फॉर्म को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर सबमिट करना होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 के तहत अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं।