Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel Online Registration 2023, राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें @ rajolympic.rajasthan.gov.in, Last Date, Rajasthan Shahri Olympic Games & Player List
आप सभी की जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकारके माध्यम से राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का कार्यक्रम किया गया था इन कार्यक्रमों में नागरिको ने बेहतरीन भूमिका निभाई है लगभग 30 लाख खिलाड़ियों ने ग्रामीण ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था और जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। बेहतरीन कामयाबी के बाद राजस्थान सरकार ने अब राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के बाद अब शहरों में भी इन खेलों को आरंभ करने का फैसला लिया है मुख्यमंत्री जी के माध्यम से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 का आयोजन 26 जनवरी को किया जाएगा। राज्य के जो भी खिलाड़ी नागरिक इस योजना में भाग लेना चाहते है उन सभी को इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। उसके बाद ही शहरी खिलाड़ी Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023 का हिस्सा बन सकेंगे तो आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी आवशयक जानकारिया प्राप्त कराने जा रहे है। जिसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल धायनपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के माध्यम से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 का आयोजन करने का ऐलान किया गया है। 26 जनवरी को इस योजना का आरंभ कर दिया जाएगा जिसकी तैयारियां भी सरकार के तहत शुरू कर दी गई है इस योजना में राज्य के बच्चों से लेकर 100 साल के बुजुर्ग
तक अपने खेल का प्रदर्शन करने के लिए भाग लेने के पात्र होंगे। 21 दिसंबर को सरकार के तहत Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023 के लिए आवेदन करना जारी कर दिया गया है। साथ ही हम आपको यह भी बताते चले की आवेदन करने की आखरी तारीख़ 21 जनवरी 2023 सीमांकित की गई है राज्य का कोई भी इच्छुक खिलाड़ी इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर इस योजना में भाग ले सकता है।
राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 Key Highlights
आर्टिकल का नाम | Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel |
शुरू किया गया | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के खिलाड़ी |
उद्देश्य | राज्य में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना |
खेल आरंभ की तिथि | 26 जनवरी 2023 |
राज्य | राजस्थान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | rajolympic.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Urban Olympic Khel का उद्देश्य
राजस्थान सरकार के माध्यम से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य नागरिको के टैलेंट को दुनिया के सामने प्रोत्साहित करना है इस योजना के अंतर्गत राज्य के बच्चों से लेकर 100 साल के बुजुर्ग तक अपने खेल का प्रदर्शन करने के लिए भाग ले सकते है। राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी शहरी ओलंपिक खेलों के लिए टीमें तैयार की जा रही है 26 जनवरी को Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023 की शुरुआत की जाएगी इस योजना के माध्यम से सभी उम्र के नागरिक खिलाड़ी अपना टैलेंट दुनिया के सामने दिखा सकेंगे जिससे उनके जज़्बे एवं उत्साह को बढ़ावा मिलेगा।
Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel के लाभ एवं विशेषताएं
- 26 जनवरी से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल का आयोजन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के माध्यम से किया जाएगा।
- राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल वार्ड स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर प्रतियोगिताओं में 7 खेलों को आयोजित किया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत राज्य के बच्चों से लेकर 100 साल के बुजुर्ग तक अपने खेल का प्रदर्शन करने के लिए भाग ले सकते है।
- राज्य का कोई भी आम निवासी इस खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।
- सिर्फ राजस्थान के मूल निवासी ही इस योजना में हिस्सा लेने के पात्र होंगे।
- क्षेत्र के सभी वर्ग के बच्चों में कबड्डी टेनिस बॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल और एथलेटिक (100 मीटर 200 मीटर एवं 400 मीटर) आदि खेलों को जारी किया गया है। साथ ही बालिकाओं के लिए खो-खो के मुकाबले होंगे।
- राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 के आवेदन के लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू दिया गया है।
- इस योजना का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक खिलाड़ी 21 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 में 7 खेलों का होगा आयोजन
- फुटबॉल
- वॉली बॉल
- कबड्डी
- बास्केट बॉल
- टेनिस बॉल क्रिकेट
- खो-खो (केवल बालिका वर्ग)
- एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर)
Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel के लिए पात्रता
- इस योजना के लिए आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- केवल राजस्थान के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक खिलाड़ी इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।
- इस योजना के अंतर्गत राज्य के बच्चों से लेकर 100 साल के बुजुर्ग तक अपने खेल का प्रदर्शन करने के लिए भाग ले सकते है।
- Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023 के इन खेलों में भाग लेने के लिए सरकार के माध्यम से कोई सीमा तय नहीं की गई है।
राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
- आपको सबसे पहले Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023 की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट का होमपेज खुलकर आपकी स्क्रीन पर आजाएगा।

- अब इस होम पेज पर आपको राजस्थान शहरी ओलंपिक खेल Player Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही तुरंत आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आजाएगा।
- इस पेज पर अब आपसे खिलाड़ी पंजीकरण का प्रकार व्यक्तिगत/सामूहिक पूछा जाएगा।

- सब दर्ज करने के बाद अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- इसके पश्चात् अब आपको अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा फिर आपके सामने जन आधार सदस्यों की लिस्ट आ जाएगी।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए Registration Form के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा उसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आपकी स्क्रीन पर आजाएगा।
- इसके बाद पूछी गई सभी ज़रूरी जानकारी आपको इस फॉर्म दर्ज करनी होगी।
- जैसे खिलाड़ी का नाम, खेल का नाम, जिला का नाम, ग्राम पंचायत, आधार नंबर, डेट ऑफ बर्थ और पता आदि। फिर आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रक्रियानुसार आप से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
प्लेयर सर्च कैसे करें?
- सर्वप्रथम आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट का होमपेज आपके सामने ओपन हो जाएगा इस पेज पर आपको प्लेयर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जिसके पश्चात् दोबारा से एक नया पेज ओपन हो जाएगा यहाँ पर आपको सर्च प्लेयर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पॉपअपविंडो ओपन हो जाएगा यहाँ पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करना होगा।

- इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रक्रियानुसार आपके सामने प्लेयर की डिटेल्स ओपन हो जाएगी।