Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023:- दोस्तों यदि आप राजस्थान के निवासी है तो हमारा यह आर्टिकल बिल्कुल आपके ही लिए है जी हां। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के संबंध में जानकारी प्रदान करने जा रहे है इस योजना को राज्य सरकार के तहत जारी कर दिया गया है इस योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार के द्वारा सभी छात्राओं को 20 रूपए की राशि प्रतिदिन उपलब्ध कराई जाएगी।

Rajasthan Transport Voucher Schem को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के माध्यम से लागू किया गया है इस योजना के अंतर्गत राज्य के स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को 20 रूपए हर रोज़ इस ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगे इस योजना के अंतर्गत 10 किलोमीटर से ज़्यादा यात्रा करने पर उपलब्ध की जाने वाली सब्सिडी बालिकाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023 Latest News
दोस्तों जैसा की ज़्यादातर देखा जाता है की स्कूल कॉलेज के दूर होने के कारण बहुत से बालिकाएं शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ रह जाती है चूँकि उनकी आर्थिक स्तिथि कमज़ोर होने की वजह से वह यात्रा नहीं कर पाते। बालिकाओं की इसी परेशानी को नज़र में रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023 को शुरू किया गया है। शुरुआत में यह योजना मात्र कक्षा 1 से 12वीं तक की छात्राओं के लिए थी परंतु अब राज्य सरकार के तहत इस योजना को कॉलेज की छात्राओं के लिए भी लागू कर दिया गया है इस योजना के अंतर्गत प्रतिदिन 20 रुपए प्रदान किए जाएंगे जो कि डायरेक्ट लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे।
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना
Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023 Class 1 to 8th
- ग्रामीण इलाकों के स्कूलो में पढ़ने वाले 1 से कक्षा 5 वी तक के ऐसी छात्र जिनके घरो से 1 किमी से ज़्यादा की दूरी तक कोई भी स्कूल उपस्थित न हो।
- उसी के आधार पर कक्षा 6 से कक्षा 8वी तक के ऐसे छात्राओं को जिनके निवास स्थान से 2 किमी से ज़्यादा दूरी तक कोई विद्यालय उपस्थित ना हो।
- इसके साथ ही मॉडल विद्यालयों की उसी क्षेत्र में कक्षा 6 से 8वी तक की बालिकाओं के आवास से स्कूल दूरी 02 कि0मी0 से ज़्यादा है।
Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023 Class 9 to 12th
- ग्रामीण इलाकों के माध्यमिक/उच्च माध्यमिक स्कूलो में कक्षा 9 से कक्षा 12वी में पढ़ने वाले 5 किमी से ज़्यादा दूरी होने पर।
- कक्षा 9 से 12 की बालिकाएं मॉडल स्कूलो की दूरी की पंचायत जहा रहने का स्थान हो वहा से 05 कि0मी0 से अधिक होने पर।
- इसके साथ ही कक्षा 9 to 12वी तक की ऐसी बालिकाए जो बीते सालों में मुफ़्त साईकिल योजना का लाभ प्राप्त कर चुकी हो ऐसी बालिकाओं को ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना का लाभ उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023 College Girls
कॉलेज की बालिकाओं को Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करने के लिए निवास स्थान से कॉलेज की दूरी कम से कम 10 किलोमीटर से अधिक दूरी पर अथवा बालिका की कक्षा में उपस्थिति 75% होना ज़रूरी है।
How to Apply Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023
बालिकाएं राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना 2023 के लिए विद्यार्थी संस्था प्रधान या प्रिंसिपल के अंतर्गत रेजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इसके साथ ही छात्रा का आवेदन फॉर्म संस्था प्रधान या प्रिंसिपल के माध्यम से ऑफिसियल वेबसाइट की मदद से भरा जाएगा जिसके लिए छात्रा को ज़रूरी दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड़ेगी इस प्रक्रिया के पश्चात् आपके अकाउंट में पैसे आने आरंभ कर दिए जाएंगे।