Rajasthan Sampark Portal Online Registration | Sampark Portal शिकायत पंजीकरण | संपर्क पोर्टल राजस्थान 2023 | राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन नंबर |
दोस्तों आप सब को सूचित किया जाता है की राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के माध्यम से राज्य के नागरिकों को अनेक सुविधा प्राप्त करने के लिए Rajasthan Sampark Portal 2023 को आरंभ किया गया है सरकार द्वारा इस पोर्टल की मदद से आप पंचायत समाज एवं जिला स्तर पर सम्पर्क केन्द्रों पर मुफ़्त में शिकायत दर्ज करवा सकते है राज्य के किसी भी नागरिकों को होने वाली किसी भी परेशानी की शिकायत को दर्ज करने या उसका समाधान दर्ज करने का मौका राज्य सरकार द्वारा इस राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 के अंतर्गत प्रदान किया जाएगा। जिसकी सहायता से लोगों की काफ़ी हद तक परेशानी कम होंगी।

Rajasthan Sampark Portal 2023
इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के नागरिकों की परेशानियों को हल करने का कार्य किया जायेगा अब नागरिकों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाने की आवशयकता नहीं पड़ेगी। वह बड़ी आसानी के साथ Rajasthan Sampark Portal 2023 की मदद से अपनी शिकायत दर्ज करके उसका समाधान प्राप्त कर सकते है इस पोर्टल पर आप अपनी किसी भी तरह की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते है राज्य सरकार के अंतर्गत इस पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। जिसकी मदद से परेशानियों को हल किया जाएगा राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 के अंतर्गत दर्ज की हुई शिकायत दर्ज कराने पर 6 महीने के अंदर उसका समाधान कर दिया जायेगा।
राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 प्रमुख तथ्य
योजना का नाम | Rajasthan Sampark Portal 2023 |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के निवासी |
शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | लोगो की शिकायत का निवारण करना |
लाभ | जनसमस्याओं का त्वरित समाधान |
श्रेणी | राजस्थान सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | sampark.rajasthan.gov.in/ |
Sampark Portal 2023 के लाभ
- राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के माध्यम से राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 का आरंभ किया गया है।
- राजस्थान संपर्क पोर्टल पर राज्य के नागरिकों की समस्याओं को दर्ज करने और उनका समाधान करने का कार्य किया जाएगा।
- सरकार द्वारा इस पोर्टल की मदद से आप पंचायत समाज एवं जिला स्तर पर सम्पर्क केन्द्रों पर मुफ़्त में शिकायत दर्ज करवा सकते है
- इस पोर्टल के तहत आप बिना सरकारी दफ्तरों में जाए ही अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते है।
- लोगों के लिए सिटीजन कॉल सेंटर (181) पर फ़ोन के माध्यम से शिकायतों को दर्ज कराने व् उसकी सूचना प्राप्त करने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध की जाएगी साथ ही लोगों के समय की बचत भी होगी।
- Rajasthan Sampark Portal 2023 के तहत आप घर बैठे ही ऑनलाइन शिकायत विभाग राजस्थान में शिकायत दर्ज करा सकते है।
- इस पोर्टल के माध्यम से किसी भी सरकारी विभाग या कार्यालय के खिलाफ भी आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 के अंतर्गत दर्ज की हुई शिकायत दर्ज कराने पर 6 महीने के अंदर उसका समाधान कर दिया जायेगा।
- नागरिकों को सही सेवा प्रदान करने के रूप में, “राजस्थान संपर्क” नामक एक परियोजना को आईटी और संचार विभाग के अंतर्गत लागू किया जा रहा है।
राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कैसे करे?
- इसके लिए सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा है।
- उसके बाद वेबसाइट का होमपेज खुलकर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

- इस होम पेज पर आपको “शिकायत दर्ज करे” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही एक नया पेज खुलकर आपके सामने आ जाएगा।

- उसके बाद आपको “Register Grievance” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आपकी स्क्रीन पर आजाएगा।

- अब इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी ज़रूरी जानकारी जैसे- मोबाइल नंबर, शिकायतकर्ता का नाम, शिकायत विवरण आदि दर्ज करना होगा उसके बाद अपने दस्तावेज़ों को अपलोड करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस पूरी प्रक्रिया के अनुसार आपका राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
Rajasthan Sampark Portal 2023 आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
- सर्वप्रथम आपको संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद वेबसाइट का होमपेज आपके सामने खुलकर आ जाएगा।

- इसके बाद इस पेज पर आपको शिकायत की स्थिति देखिए के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही दोबारा एक नया पेज खुलेगा इस पेज में आपको Grievance ID/Mobile Number दर्ज को करना होगा तथा कैप्चा कोड भी दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको View के विकल्प पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
- इस तरह से आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।