Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana Apply Online, Application Form 2023, महाराष्ट्र नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
मित्रों जैसा कि हम सभी जानते है के हमारा भारत देश एक कृषि प्रधान देश है जिसमें से 75% नागरिक कृषि पर ही निर्भर करते है उनका पूरा जीवन काल खेती करने में ही गुज़र जाता है खेती के ही आधार पर किसान भाइयो की आर्थिक स्थिति निर्भर रहती है। इन सभी बातों को नज़र में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार के माध्यम अपने राज्य के किसानों को लाभ पहुँचाने एवं उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है इस योजना का नाम नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना 2023 है।

इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी किसानों को महाराष्ट्र सरकार के तहत प्रतिवर्ष 6000 रुपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप प्रदान की जाएगी इस योजना को आरंभ करने का ऐलान महाराष्ट्र सरकार के माध्यम से 2023-24 का बजट पेश करने के चलते मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस के तहत किया गया है। Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana 2023 के अंतर्गत राज्य के 1.5 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा यदि आप भी महाराष्ट्र राज्य के किसान है तो आप भी इस योजना के तहत आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त कर सकते है जिसकी पूरी जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे। तो आप हमारा यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक अवश्य पढ़े।
Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana 2023
नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना 2023 शुरू करने की घोषणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के माध्यम से 9 मार्च को साल 2023-24 का बजट पेश करते हुए की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किसानों की शैली पर जारी किया जा रहा है राज्य सरकार द्वारा Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana के अंतर्गत लाभार्थी सभी किसान भाइयो को हर साल 6000 रुपए की राशि आर्थिक मदद के तौर पर प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि तीन सामान किश्तों में प्रदान की जाएगी एवं यह राशि सीधे लाभार्थी किसान भाई के के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। अब किसानों को खेती करने हेतु केंद्र सरकार की किसान सम्मन निधि योजना के तहत 6000 रुपए और महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत 6000 रुपए को मिलकर हर साल 12,000 रुपए की राशि की आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकेगी। इस योजना को शुरू करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 6900 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। राज्य के 1.5 करोड़ किसान परिवारों कोNamo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिसकी मदद से किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी एवं उनकी आर्थिक तथा सामाजिक जीवन में भी सुधार आएगा।
Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana का उद्देश्य
महाराष्ट्र राज्य के सभी पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना ही नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य है इस योजना को शुरू करने की घोषणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा की गई है। जिसकी मदद से राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकें इसके साथ-साथ ही राज्य सरकार द्वारा किसानों को 1 रुपए प्रीमियम पर फसल का बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। यहाँ हम आपको बताते चले की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों से बीमा प्रीमियम का 2 प्रतिशत लिया जाता है वही महाराष्ट्र सरकार के माध्यम से फसल बीमा हेतु किसानों को सिर्फ़ बीमा प्रीमियम का 1 प्रतिशत ही देना होगा। इससे सरकारी खजाने पर प्रतिवर्ष 3212 करोड रुपए का बोझ पड़ेगा Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana की मदद से किसान आत्मनिर्भर बनने में सहायक होंगे।
नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना 2023 Key Highlights
योजना का नाम | Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana |
घोषणा की गई | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना |
आर्थिक सहायता राशि | 6,000 रुपए |
लाभ दिया जाएगा | 1.5 करोड़ किसान परिवारों को |
राज्य | महाराष्ट्र |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | अभी उपलब्ध नहीं |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मन निधि योजना की तरह ही एक योजना है।
- इस योजना के अंतर्गत महाराज सरकार द्वारा किसान परिवार को हर साल 6000 रुपए आर्थिक सहायता के तौर पर प्रदान किए जाएंगे।
- यह राशि सीधे लाभार्थी किसान भाई के के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- महाराष्ट्र राज्य के किसानों को अब हर साल 12000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त हो सकेगा इसमें से 50% हिस्सा महाराज सरकार द्वारा तथा दूसरा 50% हिस्सा केंद्र सरकार की और से उपलब्ध कराया जाएगा।
- प्रतिमाह इन दोनों योजनाओं की मदद से राज्य के किसानों को 1000 रुपए की वित्तीय राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत मिलने वाली राशि तीन सामान किश्तों में प्रदान की जाएगी।
- हर तीन महीने में किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
- महाराष्ट्र सरकार के माध्यम से बीमा प्रीमियम का भुगतान भी किया जाएगा।
- Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana 2023 के अंतर्गत राज्य के 1.5 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना को शुरू करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 6900 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
- जिसकी मदद से किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी एवं उनकी आर्थिक तथा सामाजिक जीवन में भी सुधार आएगा।
नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को महाराष्ट्र का नागरिक होना अनिवार्य है।
- केवल महाराष्ट्र राज्य के ही किसान ही इस योजना के लाभ के पात्र होंगे।
- किसान के पास खेती करने हेतु खुद की भूमि होनी चाहिए।
- महाराष्ट्र के कृषि विभाग में आवेदक किसान को रजिस्टर्ड होना चाहिए।
- आवेदक का बैंक खाता विवरण होना चाहिए जो की आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- खेत का विवरण
- बैंक खाता विवरण
- जमीनी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?
दोस्तों हम आपको बता देते है के Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana के तहत आवेदन करने के लिए अभी किसान भाइयो को थोड़ा इंतज़ार करना होगा चूँकि जैसा हमने आपको बताया की अभी केवल महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है अभी इसके आवेदन हेतु कोई भी ऑफिसियल वेबसाइट को जारी नहीं किया गया है। बहुत जल्द राज्य सरकार द्वारा नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी सामने आ जाएगी जिसकी संपूर्ण जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे जिसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल समय-समय पर चैक करना होगा। आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका बेहद धन्यवाद |