मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन|पात्रता व उद्देश्य

Mukhymantri Udyam Shakti Yojana Online Registration 2023| मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना क्या है, उद्देश्य, लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया जाने

हमारे देश की महिलाओं को उद्योगों एवं व्यवसायों से जुड़ने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें तत्पर निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। ताकि महिलाएं उद्योग एवं व्यवसायों से जुड़े ओर खुद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। जिसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें मिलकर समय-समय पर अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना 2023 को शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत महिला उद्यमियों के साथ ग्रामीण एवं शहरी महिला स्व सहायता समूह को आर्थिक गतिविधियों के लिए ऋण प्रदान करने के साथ-साथ 2 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा। अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और Mukhymantri Udyan Shakti Yojana 2023 के बारे में विस्तारपूर्वक जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

दीनदयाल जन आवास योजना 

Mukhymantri Udyan Shakti Yojana 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने यहां की महिलाओं के हित में मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना 2023 को आरम्भ करने जा रहे हैं। इस योजना को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार कर लिया गया है जिसे अब कैबिनेट से मंजूरी प्राप्त करवाने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। मध्य प्रदेश की महिला उद्यमियों एवं ग्रामीण और शहरी महिला स्व सहायता समूह को इस योजना के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों के लिए ऋण लेने पर 2% ब्याज अनुदान प्रदान किया जाएगा। साथ ही क्षमता विकास, उत्पाद के प्रचार प्रसार से जुड़ी गतिविधियों के लिए ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा। सरकार द्वारा यह लाभ मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति, महिला सशक्तिकरण सहित अन्य महिला हितग्राहियों से जुड़ी योजनाओं में प्रदान किया जाएगा।

Mukhymantri Udyam Shakti Yojana

Mukhymantri Udyan Shakti Yojana 2022 को मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष के अंतर्गत क्रियान्वित किया जाएगा। वर्तमान में 108 करोड़ रुपए नारी सम्मान कोष में है। प्रदेश सरकार इस योजना के संचालन पर नजर रखने के लिए शक्ति पोर्टल को विकसित करेगी।

Features Of Mukhymantri Udyan Shakti Yojana 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिला उद्यमियों एवं स्व सहायता समूह
उद्देश्यराज्य की महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना
योजना की श्रेणीराज्य स्तरीय योजना
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाआवेदन प्रक्रिया
अधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लांच की जाएगी

ऋण स्वीकृति प्रदान करने हेतु परियोजना प्रबंधन इकाईयों को किया जाएगा गठित

इस योजना के संचालन के लिए मध्यप्रदेश में शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत परियोजना इकाइयां गठित की जाएंगी। यह इकाइयां बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद की गुणवत्ता, पैकिंग एवं ब्रांडिंग का काम करेंगी। शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित होने वाली परियोजनाएं प्रबंधन इकाई विपणन की गतिविधियों के लिए प्रस्ताव विभाग के माध्यम से निगम को भेजी जाएंगी। जिन इकाइयों को स्वीकृति मिलेगी उन्हें ही 2% ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना 2023 राज्य की महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जुड़ेगी और साथ ही अन्य नागरिकों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ायगी।

मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना 2023 का उद्देश्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। MP Udyan Shakti Yojana 2023 प्रदेश की महिला उद्यमियों एवं स्व सहायता समूह को आर्थिक गतिविधियां करने के लिए 2% ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाएगी और लोन पर 2% ब्याज अनुदान भी प्रदान करेगी। जिससे आने वाले समय में मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना 2023 मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और उन्हें पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आत्मविश्वास उत्पन्न करेगी।

मध्य प्रदेश उद्यम शक्ति योजना 2023 की विशेषताएं
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना को शुरू किया जा रहा है।
  • राज्य की महिला उद्यमियों के साथ ग्रामीण/शहरी महिला स्व सहायता समूह को इस योजना के माध्यम से काम करने के लिए बैंक से ऋण लेने पर 2% ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
  • इसके अलावा महिलाओं को क्षमता विकास, उत्पाद के प्रचार प्रसार जैसे कामों के लिए ऋण भी प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत प्रदान किए जाने वाले ऋण को एक साल में 6 किस्तों में वापस करना होगा।
  • Mukhymantri Udyan Shakti Yojana 2023 का क्रियान्वयन मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें इस समय 108 करोड रुपए हैं।
  • सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत परियोजना प्रबंधक इकाइयां गठित की जाएंगी।
  • गठित इकाइयां बाजार की मांग के अनुसार उत्पादों की गुणवत्ता, पैकिंग एवं ब्रांडिंग का काम करेंगी।
  • प्रस्ताव विभाग के माध्यम से गठित होने वाली परियोजना प्रबंधन इकाई विपणन की गतिविधियों के लिए निगम को भेजी जाएगी।
  • जिन इकाइयों को निगम स्वीकृति देगा उन्हें ही 2% ब्याज पर बैंकों से ऋण प्रदान करवाया जाएगा।
  • Mukhymantri Udyan Shakti Yojana के संचालन पर नजर रखने के लिए सरकार द्वारा शक्ति पोर्टल को विकसित किया जाएगा ।
Mukhymantri Udyan Shakti Yojana 2023 का लाभ
  • इस योजना का लाभ महिला उद्यमियों एवं ग्रामीण/शहरी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • Mukhymantri Udyan Shakti Yojana 2023 के तहत पात्र महिलाओं को काम करने के लिए बैंक से ऋण प्रदान करने के साथ-साथ 2% ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य की महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से जुड़ेगी। जिससे राज्य में महिला बेरोजगारी दर में कमी आएगी।
  • उद्यम शक्ति योजना राज्य में हजारों महिलाओं को लाभान्वित करेगी।
  • इसके अलावा यह योजना राज्य की अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
Mukhymantri Udyan Shakti Yojana के तहत पात्रता और आवश्यक दस्तावेज

इस योजना को अभी केवल तैयार किया गया है। जिसे अब राज्य में लागू करने के लिए कैबिनेट से मंजूरी प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। जैसे ही इस योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल जाएगी तो इसे राज्य में लागू कर दिया जाएगा और सरकार द्वारा आवेदन के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी प्रदान कर दी जाएगी। इसलिए आपको अभी इस योजना के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश की जो भी महिलाएं Mukhymantri Udyan Shakti Yojana 2023 के तहत आवेदन करना चाहती हैं तो उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि प्रदेश सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना को तैयार किया गया है जब सरकार द्वारा इस योजना को राज्य में लागू किया जाएगा तब सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया को भी सार्वजनिक किया जाएगा। इसलिए आपको  आवेदन की प्रक्रिया जानने के लिए इस योजना के लागू होने तक का इंतजार करना होगा। जैसे ही सरकार इस योजना को लागू कर देगी। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंग इसलिए आपसे निवेदन है कि हमारे इस लेख के साथ बने रहें।

=

Leave a Comment