बिहार के मुख्यमंत्री अपने राज्य के गरीब व् असहाय परिवारों के लिए आये दिन नई नई कल्याणकारी योजनाओ का संचालन करते ही रहते है। इस वर्ष भी सरकार ने बिहार राज्य के परिवारों के लिए एक बहुत ही लाभदायक योजना लांच की है। जिसका नाम राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना बिहार है। यदि आप बिहार के निवासी है। और Rashtriya Parivarik Labh Yojana Bihar योजना के विषय में जानना चाहते है, तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बिहार परिवारिक योजना के लाभ, उद्देश्य, अवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन पंजीकरण आदि के बारे में जानकारी प्रदान कराएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
Mukhyamantri Rashtriya Parivarik Labh Yojana Bihar 2023
राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना का शुभारम्भ बिहार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी तथा समाज कल्याण विभाग के द्वारा किया गया है। इस योजना के माध्यम से ऐसे परिवारों को प्रदान किया जाएगा, जिनके परिवार में कमाने वाले मुखिया की मौत होने के बाद कमाई का कोई साधन उपलब्ध न होने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। ऐसी स्थिति में मृतक के परिवार को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी। ऐसे परिवारों को सरकार द्वारा 20,000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि सीधे पीड़ित परिवार के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

बिहार राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Bihar Mukhyamantri Rashtriya Parivarik Labh Yojana |
संबंधित विभाग | समाज कल्याण विभाग |
लाभार्थी | राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार |
उद्देश्य | गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
सहायता राशि | 20,000 रुपए |
राज्य | बिहार |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://serviceonline.bihar.gov.in/ |
Bihar Rashtriya Parivar Labh Yojana का उद्देश्य
बिहार राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के कमज़ोर परिवारों को आर्थिक लाभ प्रदान करना है। इस योजना का लाभ मुख्यतः ऐसे परिवारों को प्रदान किया जाएगा, जिनके परिवार में घर चलाने वाले सदस्य की किसी कारणवश मृत्यु हो गई है। इस योजना के माध्यम से मृतक के पीड़ित परिवार को बिहार सरकार द्वारा 20,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थी के परिवार के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
Mukhyamantri Rashtriya Parivarik Labh Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक को बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक का परिवार गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मृतक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- यदि प्रमाणित दस्तावेज में मृतक की आयु से कम या अधिक पायी गई तो आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाएगा।
- आवेदक का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना आवश्यक है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- मृत्यु प्रमाण पत्र
- जन्मतिथि
- बैंक खाता विवरण
- FIR की फोटोकॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
बिहार मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण
- उम्मीदवार को सबसे पहले बिहार लोक सेवा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- होम पेज पर आपको नागरिक अनुभाग के सेक्शन पर क्लिक कर सेल्फ रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और राज्य आदि दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- इस प्रकार आपकी पंजीकरण करने की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।