Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana 2023:- दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बहुत महत्तवपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है जो सभी नागरिकों के लिए अधिक लाभदायक होगी जैसे कि हम सभी जानते है की हमारे देश में कई नागरिक ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह अपने लिए दवाइयां नहीं खऱीद पाते उनकी इसी परेशानी को नज़र में रखते हुए राजस्थान सरकार एवं केंद्र के माध्यम से मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना का आरंभ किया गया है इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी नागरिकों को निशुल्क दवा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

यदि आप भी राजस्थान के नागरिक है और Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana के अंतर्गत आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपको हमारा यह आर्टिकल आवश्यक पढ़ना होगा। तो चलिए शुरू करते है। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना को राजस्थान के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के माध्यम से जारी किया गया है।
Rajasthan Free Food Packet Yojana
राजकीय चिकित्सालयों में आने वाले सभी अंतरंग एवं बहिरंग मरीज़ो को इस योजना के माध्यम से ज़रूरी दवाइयां मुफ़्त प्रदान की जाएंगी यहाँ हम आपको बता देते है कि इस योजना को 2 अक्टूबर 2011 को शुरू किया गया था। साथ ही इस योजना के तहत सभी चिकित्सा जगहों पर दवा की प्राप्ति करने हेतु जिला मुख्यालय पर 40 जिला औषधि भंडार ग्रह उपलब्ध कराए गए है इस दवा सूची में 713 तरह की दवाइयां, 181 सर्जिकल एवं 77 सूचर्स को शामिल किया गया है इस योजना के अंतर्गत लगभग 971 औषधियां निशुल्क प्रदान की जाएगी इंडोर एवं एमेर्जेन्सी मरीजों के लिए दवा की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराई जाएगी।
Key Highlights Of Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana 2023
योजना का नाम | मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना (Rajasthan Nishulk Dava Yojana 2023) |
योजना आरंभ की | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी होंगे | राजस्थान के सभी नागरिक |
योजना का उद्देश्य | नि:शुल्क दवा उपलब्ध करवाना |
योजना वर्ष | 2023 |
Category | Sarkari Yojana |
आधिकारिक वेबसाइट | jankalyan.rajasthan.gov.in |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना का उद्देश्य
राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य राजकीय चिकित्सालयों में आने वाले सभी अंतरंग एवं बहिरंग मरीज़ो को इस योजना के माध्यम से ज़रूरी दवाइयां मुफ़्त उपलब्ध करवाना है। राज्य के ऐसे सभी नागरिक जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दवाई नहीं खरीद सकते उनको निशुल्क दवाइयां प्रदान की जाएंगी जिससे कि उनके स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana को राजस्थान के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मध्यमा से आरंभ किया गया है।
- इस योजना के तहत राजकीय चिकित्सालयों में आने वाले सभी अंतरंग एवं बहिरंग मरीज़ो को इस योजना के माध्यम से ज़रूरी दवाइयां मुफ़्त प्रदान की जाएंगी।
- सरकार के द्वारा 2 अक्टूबर 2011 को इस योजना को शुरू किया गया था।
- इस योजना के तहत सभी चिकित्सा जगहों पर दवा की प्राप्ति करने हेतु जिला मुख्यालय पर 40 जिला औषधि भंडार ग्रह उपलब्ध कराए गए है।
- मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के अंतर्गत लगभग 971 औषधियां निशुल्क प्रदान की जाएगी।
- इसके साथ ही इंडोर अथवा आपातकालीन मरीजों की देख-रेख करते हुए दवा की उपलब्धता 24 घंटे सुनिश्चित कराई जाएगी।
- राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन का गठन केंद्रीय एजेंसी के रूप में चिकित्सा विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग हेतु औषधि, सर्जिकल एवं सूचर्स के क्रय के लिए किया गया है।
- अगर किसी वजह से दवाइया उपलब्ध नहीं होती तो ऐसे में राज्य चिकित्सालयों की मांग के आधार पर स्थानीय क्राय कर दवाइयां उपस्थित कराई जाएंगी।
निशुल्क दवा योजना की वित्तीय प्रगति
योजना वित्तीय वर्ष | 2021-22 |
राज्य निधि (प्रावधान) | 790 करोड |
केंद्रीय सहायता (प्रावधान) | 360 करोड़ |
योग (प्रावधान) | 1150 करोड़ |
राज्य निधि (व्यय) | 377.49 करोड़ |
केंद्रीय सहायता (व्यय) | 116.17 करोड़ |
योग (व्यय) | 493.66 करोड़ |
Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana पात्रता तथा दस्तावेज़
- आवेदक को राजस्थान का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक अंतरंग एवं बहिरंग मरीज़ो में उपस्थित होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- शुल्क की रसीद
- ईमेल आईडी आदि
- मोबाइल नंबर
राजस्थान मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना
मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- आवेदक को सबसे पहले अपने नजदीकी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय में जाना होगा।
- जिसके बाद आपको वहा से मुख्यमंत्री निशुल्क दवा आवेदन पत्र की प्राप्ति करनी होगी।
- अब इस फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी आपको जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ जोड़ना होगा।
- अब आपको यह आवेदन पत्र वही जमा करना होगा जहा से आपने इसको प्राप्त किया है।
- इस तरह से आप सरलता से मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के के तहत आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।