दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से संचालित योजना मुख्यमंत्री निरोगी योजना राजस्थान 2023 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी नागरिकों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जिससे वह नागरिक बिना किसी समस्या के अपना इलाज करवा सके। यदि आप भी राजस्थान के नागरिक है तो आप भी Mukhyamantri Nirogi Yojana Rajasthan 2023 का लाभ प्राप्त कर सकते है। जिसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक अवश्य पढ़ना होगा और साथ ही इस योजना से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी आपको हमारे इस लेख में उपस्थित है जैसे- निरोगी योजना राजस्थान क्या है इसका उद्देश्य, प्रमुख तथ्य आदि जो आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होने वाली है।
Mukhyamantri Nirogi Yojana Rajasthan 2023
राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए निरोगी योजना राजस्थान को शुरू किया गया है जिसके माध्यम से राज्य के बुजुर्ग नागरिको स्वास्थय सम्बन्धी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके अंर्गत सभी मेडिकल कॉलेज में जिरिएट्रिक डिपार्टमेंट खोले जाएंगे जिससे बुज़ुर्गो को मुफ्त इलाज व् जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा राज्य के स्कूल एवं कॉलेज में हेल्थ एजुकेशन प्रोग्राम चलाये जायेंगे, जिसके लिए राज्य के चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग और डीपीआर संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अधिकारियों के साथ एक बैठक में फैसला लिया गया है कि राजस्थान में चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग और डीपीआर के माध्यम से मुख्यमंत्री निरोगी योजना राजस्थान के लिए एक विशेष और महत्वपूर्ण जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से राज्य के सभी विभागों के लिए एजुकेशन प्रदान किया जाएगा।

Overview of Mukhyamantri Nirogi Rajasthan Yojana
योजना का नाम | निरोगी राजस्थान स्कीम |
आरंभ की गई | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा |
सुविधाएं | मुफ्त इलाज व जांच के लिए जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट |
उद्देश्य | हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना |
लाभार्थी | राजस्थान के निवासी |
ऑफिसियल वेबसाइट | rajasthan.gov.in |
मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान स्कीम अभियान
गेहलोत सरकार के बनने से पहले राज्य में Health Care Scheme को शुरू करने का एलान किया गया था जिसे अब एसएमएस अस्पताल के प्राचार्य डा. सुधीर भंडारी के मुख्यमंत्री दिए सुझाव “आपणो राजस्थान निरोगी राजस्थान” के पसंद आने के बाद 15 दिनों के अंदर सम्पूर्ण राज्य में शुरू किया जा रहा है राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का महत्व सरकार की पहली वर्षगांठ पर उपलब्धि के रूप में शुरू किया जा रहा है इस योजना को राज्य में बड़े स्तर पर कार्यान्वयन किया जाएगा। सरकार द्वारा इसके लिए बड़े पैमाने पर जिला स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से राज्य के लोगो को नंबर और वेबसाइट के ज़रिये स्वास्थय संबंधी सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
Mukhyamantri Nirogi Rajasthan Yojana का उद्देश्य क्या है
राज्य के नागरिको के लिए निरोगी राजस्थान योजना को शुरू करने का उद्देश्य स्वास्थय सुविधा उपलब्ध करना एवं स्वास्थय सम्बन्धी जानकारी टोल फ्री नंबर और वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करना है जिससे नागरिको के स्वास्थय का ख्याल रखा जा सके। टोल फ्री नंबर के शुरू होने से नागरिको को कही आने जाने की आवशकता नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से बुज़ुर्गो एवं महिलाओ को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज में जिरिएट्रिक डिपार्टमेंट खोले जायेंगे जहा बुजुर्ग व महिलाये प्राथमिकता के आधार पर मुफ्त इलाज व् जाँच की सुविधा प्राप्त कर सकेंगी। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार उत्पन होगा और वह एक बेहतर जीवन यापन करने में सक्षम होंगे।
राजस्थान निरोगी योजना के सम्बन्ध में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्या कहा
राज्य के नागरिक के निरोगी योजना राजस्थान को शुरू करने का एलान करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोट जी ने यह कहा की आम लोगों का स्वास्थ्य राज्य सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए बहुआयामी योजना बनाकर काम करने की आवश्यकता है। इसके लिए Rajasthan Mukhyamantri Nirogi Yojana को जनअभियान बनाया जायेगा इसके साथ ही शीघ्र ही खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए कड़े प्रावधान वाला कानून लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान योजना के प्रमुख तथ्य
- इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिक टोल फ्री नंबर एवं वेबसाइट के माध्यम से स्वास्थय सम्बन्धी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
- राज्य के बुज़ुर्ग नागरिकों के लिए मेडिकल कॉलेज में जिरिएट्रिक डिपार्टमेंट स्थापित किये जाएंगे जहा वह फ्री इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना को बहुआयामी योजना बनाकर कार्य करने पर ज़ोर दिया जा रहा है।
- सरकार द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य की सुरक्षा के ख्याल रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए कड़े प्रावधान वाला कानून जल्दी जल्दी शुरू करेगी।