मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2023: रजिस्ट्रेशन फॉर्म, पात्रता व लाभ

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2023:-दोस्तों जैसा की हम सभी जानते है कि हमारे देश की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाओं का आरंभ करती रहती है  जिसकी मदद से महिलाए अपना और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला पाती है। इन्ही सब बातों को नज़र में रखते हुए उत्तराखंड सरकार द्वारा  एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है इस योजना का नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना है इस योजना के माध्यम से प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1.25 लाख महिलाओं को सन् ‌2025 तक लखपति बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। अगर आप उत्तराखंड में रहती है और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है तो आपसे निवेदन है कि आप हमारा आर्टिकल अवश्य पढ़े क्योंकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में लखपति योजना से जुड़ी हर एक महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के उद्देश्य, लाभ और  विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज‌ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में आइये जानें।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना

Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana 2023

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के दुवारा 4 नवंबर सन 2022 को Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana की शुरुआत की गयी है वर्ष 2025 तक यह योजना संचालित की जाएगी यह योजना ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 3 लाख 67 हजार महिलाओं में से 1 लाख 25 महिलाओं को लखपति बनाने के लिए शुरू की गई हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाओं की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से ऊपर पहुंचाई जाएगी उत्तराखंड लखपति दीदी योजना के माध्यम से 1 लाख 25 हजार यानी सवा लाख महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जाएंगे इसके लिए महिलाओं को ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के विपणन की सुविधा आदि दी जाएगी

MP Awas Yojana List 2023

इस योजना को शुरू करने का निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से राज्य की माताएं व बहने आर्थिक रूप से मजबूत बनेगी साथ ही उनमें आत्मविश्वास उत्पन्न होगा जिसके परिणाम स्वरूप राज्य प्रगति की ओर अग्रसर होगा

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
वर्ष2023
योजना का शुभारंभमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा
राज्यउत्तराखंड
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं का कल्याण करने हेतु लखपति बनाना

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है जिससे कि महिलाए आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपना जीवन बिता  पाए और अपने परिवार की अच्छे से देख रेख कर पाए लखपति दीदी योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाए खुद से हर एक कार्य कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकेंगी और समाज में कदम से कदम मिलाकर चल पायेंगी इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष में 20 हजार नए स्वयं सहायता समूह का गठन लखपति दीदी योजना के अधीन किया जाएगा ताकि महिलाए ज़्यादा से ज़्यादा योजनाओं  का लाभ उठा सकें इस योजना के माध्यम से  महिलाओं की आय में वृद्धि हो सकेगी  इसी के साथ साथ महिलाए समाज के हर एक कार्य को आसानी से पूरा कर पायेंगी

Lakhpati Didi Yojana से जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें
  • इस योजना के अधीन राज्य की उन महिलाओं को चुना जाएगा जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होगी जिनकी वार्षिक आय बहुत कम है
  • सरकार द्वारा ऐसे समूहों को ब्लॉक स्तर पर लगने वाले शिविरों में अगले माह ऋण दिया किया जाएगा
  • राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से साथ ही उत्पादों को बाजार की मांग के अनुरूप बनाने के लक्ष्य से महिला समूह को तकनीकी ज्ञान और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा
  • प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की लॉन्चिंग के अवसर पर आवास भी दिए गए हैं
  • इस योजना के तहत शुरू की गई ऐप के माध्यम से ब्लॉक और जिला स्तर पर ऑर्डिनेटरो को ट्रेनिंग देने का काम शुरू कर दिया गया है
  • काम का सर्वे होने के बाद एसजीएच के अलग-अलग ग्रुप को अलग-अलग काम दिए जाएंगे
  • जिससे उनकी आय 1 लाख रूपए प्रतिवर्ष की जा सके
  • राज्य के 95 ब्लॉकों में 39116 स्वयं सहायता समूह में 3 लाख 5000 महिलाओं को संगठित करके वर्तमान में 4 हजार 310 ग्राम संगठन और 259 कलस्टर स्तरीय संगठनों का गठन भी किया गया है

Uttarakhand Parivar Nakal Download 

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की मुख्य विशेषताएं

  • Lakhpati Didi Yojana के माध्यम से राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना है
  • लखपति बनाने के लिए सरकार द्वारा महिलाओं को सहायता प्रदान करना
  • महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाना
  • महिलाओं को रोजगार से जोड़ना
  • राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना
  • आय में वृद्धि करना

Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana 2023 के लाभ

  • धामी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के अधीन सन् 2025 तक राज्य की महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य  रखा गया है
  • उत्तराखंड की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा
  • महिलाओं को तकनीकी, मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के वितरण की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग ने 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है
  • वर्ष 2025 राज्य गठन के 25वें साल तक राज्य की कुल 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में से 1 लाख 25 हजार (सवा लाख) महिलाओं को आजीविका मिशन के अधीन लखपति बनाया जाएगा
  • इस योजना के माध्यम महिलाओं की आय और जीवन  में बहुत सुधार आएगा

लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए
  • केवल महिलाएं ही मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन कर सकेगी
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं पात्र होगी
आवश्यक दस्तावेज
  • आवेदक महिला आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी

RTE Admission Uttarakhand

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया

उत्तराखंड की स्वयं सहायता समूह की जो इच्छुक महिलाएं इस योजना के अधीन अप्लाई करना चाहती हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि अभी केवल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा राज्य में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana को शुरू करने की घोषणा की है जो भी महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा

क्योंकि उत्तराखंड सरकार द्वारा आवेदन करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है जैसे ही सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत अधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी तो हम आपको इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे इसलिए आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख के साथ जुड़े रहें

=

Leave a Comment