मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता एवं लाभ

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana 2023 :- दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा आरंभ की गई एक नई योजना के संबंध में जानकारी प्रदान करने जा रहे है जिसका नाम मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को पेड़ लगाने हेतु सरकार द्वारा 50,000 रूपए की राशि आर्थिक मदद के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी इसके साथ ही इस योजना के संचालित होने से वृक्षारोपण में विकास होगा। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को प्राप्त होने वाली राशि से उनकी आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा एवं उनके रोज़गार को बढ़ावा मिलेगा यदि आप भी इस योजना से जुड़ी सभी आवशयक जानकारी को प्राप्त करना चाहते है तो आपको हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक बने रहना होगा।

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana 2023 को जारी किया गया है। इस योजना के तहत आवेदक को अपनी ज़मीन में 200 पौधे लगाने एवं पौधरोपण करने पर राज्य सरकार द्वारा उसको तीन साल में 50,000 रुपए की राशि मुहैया कराई जाएगी इस राशि को डायरेक्ट आवेदक के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना की शुरुआत होने से राज्य में रोज़गार की वृद्धि होगी एवं राज्य को हरित राज्य बनाने में मदद मिलेगी इस योजना के माध्यम से छायादार और फलदार पौधों को लगाया जाएगा।

यूपी इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी

मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम  Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana
शुरू की गई  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक  
उद्देश्यपौधे लगाने और उनका संरक्षण करने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ50,000 रुपए  
राज्य  उत्तर प्रदेश
साल  2023

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना को प्रारंभ करने का प्रमुख उद्देश्य राज्य में वृक्षारोपण को बढ़ावा देकर राज्य को हरित बनाना है। इसके साथ ही लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत निजि भूमि पर पौधे लगाने और पौधारोपण करने पर सरकार द्वारा 3 वर्ष में 50,000 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana की मदद से राज्य के किसान भाइयों के रोज़गार में बढ़ोत्तरी होगी जिससे उनकी अत्मनिर्भरता में विकास हो सकेगा इस योजना के माध्यम से राज्य में बेरोज़गारी की दर में गिरावट आएगी।

उत्तर प्रदेश कृषक वृक्ष धन योजना के तहत लगाए जाने वाले पौधों की सूची

  • नींबू
  • चीकू
  • आंवला
  • आम
  • कटहल
  • बांस
  • अमरुद
  • नीम
  • बबूल
  • कदम
  • शीशम
  • यूकेलिप्स
  • सागोन 

UDISE Plus Portal 

मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana 2023 को जारी किया गया है।
  • राज्य के नागरिकों को पेड़ लगाने हेतु सरकार द्वारा 50,000 रूपए की राशि आर्थिक मदद के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य में बेरोज़गारी की दर में गिरावट आएगी।
  • इस योजना का लाभ राज्य के केवल उनकी नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा जिनके पास निजि भूमि होगी।
  • मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
  • आवेदक को अपनी ज़मीन में 200 पौधे लगाने एवं पौधरोपण करने पर राज्य सरकार द्वारा उसको तीन साल में 50,000 रुपए की राशि मुहैया कराई जाएगी।
  • इस योजना अंतर्गत प्रदान की जाने वाली राशि को डायरेक्ट आवेदक के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना की शुरुआत होने से राज्य में रोज़गार की वृद्धि होगी एवं राज्य को हरित राज्य बनाने में मदद मिलेगी।
  • इस योजना के तहत किसान इन पेड़ों की कटाई करने के पश्चात् ही सहायता राशि की प्राप्ति कर सकेंगे।
  • इस योजना के माध्यम से छायादार और फलदार पौधों को लगाया जाएगा।

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है
  • मनरेगा के अंतर्गत आवेदक के पास जॉब कार्ड होना चाहिए
  • आवेदक किसान के पास खुद की ज़मीन होनी आवश्यक है
  • ज़्यादा से ज़्यादा 200 पौधे लगाना इस योजना के तहत ज़रूरी है
  • सरकार द्वारा इस राशि को डायरेक्ट आवेदक के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा जिसके लिए आवेदन का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक आवश्यक है।

मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • जमीनी दस्तावेज
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Uttar Pradesh Parivar Register

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको सर्वप्रथम अपने ब्लॉक ऑफिस में जाना होगा।
  • इसके बाद वहां जाकर आपको मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना 2023 का आवेदन फॉर्म की प्राप्ति करनी होगी।
  • इसके पश्चात् आपको इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों को इस आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म को वही जमा करना होगा  इसकी प्राप्ति की है।
  • अधिकारियों द्वारा आपके इस फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा जिसके सही होने के बाद आपको इस योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।
  • इस तरह से आप सरलता से आप Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।
=

Leave a Comment