मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना 2023: आवेदन फॉर्म & पात्रता व लाभ

Mukhyamantri Kalyani Vivah Sahayata Yojana 2023 :- दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई योजना के संबंध में जानकारी प्रदान करने जा रहे है जिसका नाम मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना है। इस योजना के तहत राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को उनकी पुत्री के विवाह के दौरान आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी अगर आप भी मध्यप्रदेश राज्य में नागरिक है और Madhya Pradesh Kalyani Vivah Sahayata Yojana से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी को प्राप्त करना चाहते है तो आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक ज़रूर पढ़ना होगा।

Mukhyamantri Kalyani Vivah Sahayata Yojana 2023

मध्यप्रदेश सरकार के माध्यम से मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के अंतर्गत राज्य की पुत्री के विवाह पर सरकार द्वारा  ₹200000 रूपए की राशि सहायता के रूप में लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस राशि को सीधे बेनिफिट ट्रांसफर के तहत भेजा जाएगा राज्य के परिवारों को अपने बेटी की शादी करने के लिए लोन लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी इस योजना की मदद से अब वह आसानी से अपनी बेटियों की शादी कर सकेंगे। Mukhyamantri Kalyani Vivah Sahayata Yojana के संचालित होने से राज्य पुत्रियों के जीवन में सुधार आएगा एवं लोगों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती

Details Of Mukhyamantri Kalyani Vivah Sahayata Yojana 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना
सम्बंधित विभागसामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग
राज्यमध्य प्रदेश
योजना प्रारम्भ की गयी3 मई 2018
उदेश्यकन्याओं को सामाजिक सुरक्षा व जीवन निर्वाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभकल्याणियों को विवाह के समय वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना का उद्देश्य

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की बेटियों की शादी के मौके पर उनको आर्थिक सहायता मुहैया कराना है। जिसकी मदद से उनके विवाह के समय पर होने वाली परेशनी से उनको राहत मिलेगी इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार को पुत्री के विवाह करने हेतु ₹200000 रूपए की राशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी यह राशि डायरेक्ट बेटी के बैंक अकाउंट में बेनिफिट ट्रांसफर के ज़रिय जमा की जाएगी। Mukhyamantri Kalyani Vivah Sahayata Yojana राज्य के लोगो के जीवन में अधिक कारगर साबित होगी।

MP ePravesh Portal

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य की पुत्री के विवाह पर सरकार द्वारा  ₹200000 रूपए की राशि सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • इस राशि को सीधे लाभार्थी पुत्री बैंक खाते में बेनिफिट ट्रांसफर के तहत भेजा जाएगा।
  • Mukhyamantri Kalyani Vivah Sahayata Yojana के संचालित होने से राज्य पुत्रियों के जीवन में सुधार आएगा एवं लोगों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस योजना की मदद से बेटियों की शादी में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
  • राज्य के परिवारों को अपने बेटी की शादी करने के लिए लोन लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • यह योजना राज्य के लोगो के जीवन में अधिक कारगर साबित होगी।

Mukhyamantri Kalyani Vivah Sahayata Yojana की पात्रता

  • आवेदक पुत्री मध्य प्रदेश की मूल नागरिक हो।
  • पुत्री की उम्र 18 साल से ज़्यादा हो।
  • पुत्री आयकर दाता न हो।
  • लाभार्थी शासकीय कार्यकर्ता अथवा अधिकारी न हो।
  • जिस परिवार को पेंशन की प्राप्ति हो रही होगी वह बेटिया इस योजना का लाभ लेने की पात्र नहीं होंगी।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी आदि

MP GFMS Portal 

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले आपको जिले के कलेक्टर/संयुक्त संचालक/उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण के दफ़्तर में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको वहां से MP Kalyani Vivah Sahayata Yojana के तहत आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म की प्राप्ति करनी होगी।
  • अब आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारियों को ध्यानपूर्वक इस  में भरना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए ज़रूरी दस्तावेज़ों को आवेदन पत्र के साथ संगलित करना होगा।
  • इस सबके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म उसकी दफ़्तर में जमा करना होगा जहां से आप ने इसको प्राप्त किया है।
  • इस प्रक्रियानुसार आप सरलता से मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।
=

Leave a Comment