मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के महासचिव श्री प्रियंका गाँधी ने मध्यप्रदेश में जन आक्रोश रैली के दौरान राज्य के समस्त स्कूलों के बच्चो के लिए एक नई योजना शुरू करने की घोषणा की जा रही है। जिसका नाम ”मध्यप्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना” रखा गया है। इस योजना के माध्यम से यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनती है, तो इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी छात्र छात्रों को सरकार द्वारा प्रतिमाह कुछ रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। यदि आप भी MP Padho and Padhao Yojana के विषय में जानकरी प्राप्त करना चाहते है ,तो आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
MP Ladli Laxmi Yojana Certificate Download
मध्यप्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना 2023
मध्यप्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना की घोषणा कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गाँधी द्वारा की गई है। योजना की घोषणा करते समय प्रियंका गाँधी ने कहा कि, यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो योजना का बहुत ही जल्द शुभारम्भ कर दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार के द्वारा हर महीने 500 से लेकर 1500 रूपये धनराशि की छात्रवृत्ति आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

MP Padho Padhao Yojana 2023 (Keyhighlightes)
योजना का नाम | पढ़ो पढ़ाओ योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
कब शुरू हुई | साल 2023 |
किसने शुरू की | प्रियंका गांधी वाड्रा |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के बालक और बालिकाएं |
उद्देश्य | हर महीने आर्थिक सहायता देना |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लांच होगी |
हेल्पलाइन नंबर | जल्द लॉन्च होगा |
Madhya Pradesh Padho Padhao Yojana का उद्देश्य
एमपी पढ़ो पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्र एवं छात्राओं को हर महीने छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान कर शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य के सभी बच्चो को प्रोत्साहित करना है। ताकि राज्य के अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सके। क्योंकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई बार विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते जिसके कारण उन्हें बीच में ही अपनी पढ़ाई को छोड़ना पड़ता है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे ही बच्चों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
मध्यप्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना लाभ एवं विशेषताएं
- एमपी पढ़ो पढ़ाओ योजना की घोषणा कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जी के द्वारा मध्य प्रदेश के मंडला में की गई है।
- इस योजना को कांग्रेस सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिलों में शिक्षा के क्षेत्रो में शुरू किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को हर महीने आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से पहली क्लास से लेकर के आठवीं क्लास के विद्यार्थियों को हर महीने ₹500 मिलेंगे और नवी क्लास से लेकर के दसवीं क्लास के विद्यार्थियों को हर महीने ₹1000 मिलेंगे तथा 11वीं क्लास और 12वीं क्लास के विद्यार्थियों को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे।
- राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- मध्य प्रदेश में इस योजना को तभी लागू किया जाएगा जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
- अब बिना किसी आर्थिक तंगी के राज्य के बच्चे अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकेंगे।
- यह योजना राज्य में बालक और बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने में सहयोग करेगी।
मध्यप्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना पात्रता
- लाभार्थी को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- राज्य की कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थी योजना के लिए पात्र होंगे।
- आवेदक छात्र का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- स्कूल आईडी
- शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
- ईमेल आईडी
मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?
एमपी पढ़ो पढ़ाओ योजना के अंतर्गत यदि आप आवेदन करना चाहते है, तो हम आपको बता दे कि अभी केवल कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। अर्थात यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की गवर्नमेंट बनती है, तो आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त इस योजना की अन्य जानकारी मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना लागू होने के पश्चात मिल सकेगी। इस के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।