MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना 2023: रजिस्ट्रेशन फॉर्म & पात्रता

MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana Online Apply 2023 | मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2023 | MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana जिलेवार लाभार्थी सूची देखें |

दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते है कि हमारे देश के किसान भाई खेती करने में कितनी मेहनत करते है जिसके बाद फ़सल पैदा होती है और हमें अनाज की प्राप्ति हो पाती है। लेकिन साथ ही साथ किसानों को नुक्सान भी उठाना पड़ जाता है प्राकृतिक आपदा के कारण फ़सल बर्बाद हो जाती है जिससे की उनकी मेहनत जाया हो जाती है जिसकी भरपाई मुश्क़िल होती है इसी परेशानी को नज़र में रखते हुए और किसान भाइयो को राहत पहुंचाने हेतु मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के माध्यम से एक नई योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। इस योजना का नाम MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना 2023 है।

इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी किसानों को प्राकृतिक संकट से होने वाले फसल के नुकसान होने पर सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ-साथ ही ओलावृष्टि या बिजली गिरने की वजह से यदि किसी किसान की मृत्यु हो जाती है तो उसको सरकार के तहत 4 लाख रुपए की राशि आर्थिक मदद के रूप में किसान के परिवार वालो को दी जाएगी। तो आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2023 से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां प्रदान करने जा रहे है यदि आप भी इस योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप हमारा ये लेख अंत तक ज़रूर पढ़े।

MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2023

इस योजना को शुरू करने का ऐलान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के माध्यम से किसानों को फ़सल में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए किया गया है MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2023 के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा फसल नुकसान होने पर किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के किसानों को इस योजना के अंतर्गत 50 फीसदी से ज़्यादा फसल नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर 32000 रुपए की राशि सरकार के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी इसके विपरीत गाय-भैंसों, भेड़ बकरी, बछड़ा बछिया, मुर्गा मुर्गी आदि का नुकसान होने पर भी राज्य सरकार द्वारा राहत राशि प्रदान की जाएगी। MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के माध्यम से अलग-अलग हानि पर अलग-अलग राहत राशि प्रदान की जाएगी। जिसकी मदद से किसानों को संबल प्राप्त हो सके इस योजना को किसानों के हित में शुरू किया जा रहा है।

Ladli Behna Yojana App download

MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के माध्यम से एमपी ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना को शुरू करने का सीधा और साफ़ उद्देश्य राज्य के सभी किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए जारी किया गया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को फ़सल में हुए नुकसान के तहत राज्य सरकार द्वारा राहत राशि आर्थिक मदद ने रूप में प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 50 फीसदी से ज़्यादा फसल नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर 32000 रुपए की राशि सरकार के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी इसके साथ ही MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2023 के द्वारा पशुओं की हुई हानि और मकान की हानि पर भी अलग-अलग राशि मदद में रूप में प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना Key Highlights

योजना का नाम  MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना
घोषणा की गई  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी  राज्य के किसान 
उद्देश्य  प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान होने पर राहत राशि प्रदान करना
मृत्यु होने पर  सहायता राशि4 लाख रुपए  
राज्यमध्य प्रदेश   
साल2023  
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं  
आधिकारिक वेबसाइट  जल्द लॉन्च होगी  

किस नुकसान पर मिलेगी कितनी आर्थिक सहायता

  • इस योजना के अंतर्गत  साथ-साथ ही ओलावृष्टि या बिजली गिरने की वजह से यदि किसी किसान की मृत्यु हो जाती है तो उसको सरकार के तहत 4 लाख रुपए की राशि आर्थिक मदद के रूप में किसान के परिवार वालो को दी जाएगी। 
  • मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के अंतर्गत गाय भैंस की मृत्यु हो जाने पर राज्य सरकार द्वारा 37 हजार रुपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा किसानों को भेड़ बकरी की होनी वाली नुकसान पर 4 हजार रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • अगर किसी किसान का बछड़ा या बछिया की मृत्यु हो जाने पर सरकार द्वारा 20 हजार रुपए की राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
  • मुर्गा मुर्गी द्वारा हानि हो जाने पर सरकार के माध्यम से 100- 100 रुपए दिए जाएंगे।
  • किसानों के मकानों के नुकसान होने पर भी सरकार द्वारा भरपाई की जाएगी।

MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2023 के लिए पात्रता

  •  आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • केवल मध्यप्रदेश के ही नागरिक इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
  • प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान पर सहायता राशि प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
  • फसल बीमा योजना क्लेम भी इस योजना के तहत उपलब्ध कराया जाएगा।

Shram Kalyan Yojana

एमपी ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना  के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • जमीनी दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण

MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?

जैसा की हमने आपको बताया कि MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू करने की घोषणा की है अभी इस योजना को शुरू नहीं किया गया है यदि आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है तो आपको अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। क्योंकि पहले सरकार द्वारा किसानों की फसलों का सर्वे किया जाएगा उसके पश्चात् सरकार द्वारा किसानों को राहत पहुंचाने हेतु इस योजना को जारी किया जाएगा तभी हम आपको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने से संबंधित सभी जानकारी हम आपको प्रदान करेंगे। जिसकी पूरी जानकारी हम आपको अपने इस लेख में माध्यम से ज्ञात कराएँगे तो आप समय-समय पर हमारा यह लेख चैक करते रहना लेख को पूरा पढ़ना के लिए धन्यवाद |  

=

Leave a Comment