मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से महिलाओं को लाभ पहुचाने के लिए MP Ladli Bahana Yojana 2023 को आरंभ करने का ऐलान कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत हर पंथ,जाति एवं संप्रदाय की महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा हर वर्ष इस योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में 12000 रूपए भेजे जाएंगे जो की हर महीने 1000 रूपए के रूप में प्रदान किए जाएंगे। तो आज हम आपको Ladli Bahana Yojana 2023 से जुडी जानकारियां प्रदान करने जा रहे है। अगर आप भी मध्य प्रदेश के नागरिक है और इस योजना के लिए आवेदन कर इसका लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपको हमारा यह लेख अंत तक ज़रूर पढ़ना होगा।

MP Ladli Bahana Yojana 2023
इस योजना को शुरू करने की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से 28 जनवरी 2023 दिन शनिवार को गई है। एमपी लाडली बहना योजना 2023 को आरंभ करने का ऐलान नर्मदा जयंती के मौके पर जिले के बुधनी में प्रस्तुत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के माध्यम से किया गया। जिस प्रकार से देश में लाडली लक्ष्मी योजना को चलाया जा रहा है उसी तरह MP Ladli Bahana Yojana 2023 को शुरू किया जाएगा और महिलाओं को लाभ पहुचाया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1000 की धनराशि भेजेगी यानि हर वर्ष लाभार्थियों को12000 की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana Courses List
लाडली बहना योजना का हुआ शुभारंभ, 25 मार्च से भरे जाएंगे फॉर्म
5 मार्च 2023 को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की सभी महिलाओं को एक बड़ी सौगात देते हुए लाडली बहना योजना को लॉन्च कर दिया है। शिवराज सरकार द्वारा योजना के माध्यम से विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु ग्राम पंचायत, वार्ड और आंगनवाड़ी केंद्रों में शिविर 25 मार्च से लगाए जायेगे जो 30 अप्रैल तक लगाए जायेगे। इन शिविरों के माध्यम से ही आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। इसके बाद 10 जून 2023 से बहनों के बैंक खाते में 1000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना Highlights
योजना का नाम | MP Ladli Bahana Yojana |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान |
कहां शुरू की | मध्यप्रदेश में |
कब शुरू की | 28 जनवरी 2023, शनिवार |
किसके लिए शुरू की | महिलाओं के लिए |
लाभ | आर्थिक |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही जारी होगी |
एमपी लाडली बहन योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार के माध्यम से शुरू की गई MP Ladli Bahana Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को लाभ पहुचना एवं उनको आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने ₹1000 की धनराशि भेजेगी। हर वर्ष लाभार्थियों को ₹12000 की राशि उपलब्ध कराई जाएगी अगर कोई महिला पहले से ही किसी अन्य योजना का लाभ प्राप्त कर रही है तो वह भी एमपी लाडली बहन योजना 2023 के लिए आवेदन कर उसका लाभ प्राप्त कर सकती है इस योजना के अंतर्गत हर पंथ,जाति एवं संप्रदाय की महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी
Ladli Bahana Yojana अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य की प्रत्येक महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहयता के रूप में मुहैया कराई जाएगी। सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रुपए की धनराशि सहयता के रूप में प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा यह आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में प्रतिमाह वितरित की जाएगी। लाडली बहना योजना के तहत सभी महिलाओं को चाहे वे किसी भी पंथ, जाति या संप्रदाय की हो उन्हें समानता के साथ लाभान्वित किया जाएगा।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना
MP CM Ladli Bahana Yojana का लाभ व विशेषताएं
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के माध्यम से MP Ladli Bahana Yojana 2023 की शुरुआत की गई है।
- इस योजना को आरंभ करने का ऐलान नर्मदा जयंती के मौके पर जिले के बुधनी में प्रस्तुत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के माध्यम से किया गया।
- इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को लाभ पहुचना एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
- एमपी लाडली बहन योजना 2023 के अंतर्गत हर महीने लाभार्थियों के बैंक खातों में 1000 की राशि जमा की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत हर पंथ,जाति एवं संप्रदाय की महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री ने इस योजना की घोषणा के दौरान यह भी कहा कि 5 वर्षों के लिए इस योजना की अनुमानित राशि 60000 करोड रुपए व्यय होगी।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की पात्रता मानदंड
- इस योजना के लिए आवेदन कर्ता महिला होनी चाहिए।
- आवेदन कर्ता मध्य प्रदेश की मूलनिवासी होनी चाहिए।
- आवेदक गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार से होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार में कोई आयकर ना देता हो।
- अगर कोई महिला किसी अन्य योजना का लाभ ले रही हो तो भी वह इस योजना के लिए आवेदन कर इसका लाभ प्राप्त कर सकती है।
MP Ladli Bahana Yojana आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
MP लाडली बहना योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
दोस्तों यदि आप भी लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करकें इसका लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपको बता दें कि फॉर्म भरने के लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी जरूरत चूँकि राज्य सरकार के माध्यम से इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने करने के लिए प्रशासनिक कार्यकर्ताओ के तहत गांव-गांव जाकर कैंप लगाए जाएंगे। उन कैंप के अधिकारियों के अंतर्गत द्वारा लाडली बहना योजना के द्वारा आवेदन फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म भरने के लिए अपने ज़रूरी दस्तावेज़ों को कैंप में साथ ले जाना होगा जिसके पश्चात् अधिकारियों के द्वारा आपका आवेदन फॉर्म भर दिया जाएगा और फॉर्म के सत्यापित होने के बाद आपको इस योजना का लाभ प्राप्त होना शुरू हो जाएगा।
MP Saral Bijli Bill Mafi Yojana
Ladli Bahana Yojana Registration: लाडली बहना योजना में पैसा कैसे मिलेगा?
कोनसे महीने में कितना पैसा मिलेगा महीने एक नाम | हर महीने मिलने वाला पैसा |
जनवरी | 1000 रुपए |
फरवरी | 1000 रुपए |
मार्च | 1000 रुपए |
अप्रैल | 1000 रुपए |
मई | 1000 रुपए |
जून | 1000 रुपए |
जुलाई | 1000 रुपए |
अगस्त | 1000 रुपए |
सितम्बर | 1000 रुपए |
अक्टूबर | 1000 रुपए |
नवंबर | 1000 रुपए |
दिसंबर | 1000 रुपए |
सालाना मिलने वाली राशी | टोटल | 12,000 रुपए |