Mission Kushal Karmi Online Registration | मिशन कुशल कर्मी क्या है, लाभ, पात्रता, एवं आवेदन प्रक्रिया जाने | Mission Kushal Karmi Apply Online | हमारे देश की सभी राज्य सरकारों में से दिल्ली सरकार अपने राज्य के श्रमिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं पहुंचा कर उनकी जीवन शैली को बेहतर बनाने के लिए सर्वाधिक काम करती हैं। अब हाल ही में दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया जी ने 6 जुलाई सन् 2022 को श्रमिकों के पक्ष में एक ओर कार्यक्रम को लॉन्च किया है। इस कार्यक्रम का नाम मिशन कुशल कर्मी है। जिसके माध्यम से राजधानी में 1 साल मे लगभग 2 लाख से भी अधिक श्रमिकों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 15 दिन यानी 120 घंटे का होगा जो श्रमिकों के कौशल विकास को ओर निखारेगा। अगर आप Mission Kushal Karmi 2022 से संबंधित ओर अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आइए और हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से जानिए कि क्या है मिशन कुशल कर्मी दिल्ली कार्यक्रम और इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां आदि।
Mission Kushal Karmi 2022- मिशन कुशल कर्मी
दिल्ली सरकार ने अपने राज्य के निर्माण श्रमिकों, राजमिस्त्रियों आदि के कौशल विकास को सुधारने के लिए Mission Kushal Karmi कार्यक्रम को लॉन्च किया है। इस कार्यक्रम के द्वारा निर्माण श्रमिकों एवं राजमिस्त्रियों आदि को ऑन द जॉब 15 दिन (120 घंटों) का कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण श्रमिकों को कार्यस्थलों पर दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) और दिल्ली कंस्ट्रक्शन बोर्ड द्वारा दिया जाएगा। इस समय विश्वविद्यालय द्वारा तीन स्थानों पर यह प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं। आने वाले समय में ओर स्थानों पर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी प्रशिक्षण के दौरान वेतन के नुकसान की भरपाई भी करेंगी जिसके लिए प्रत्येक निर्माण श्रमिकों को 4,200 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। [ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे]

- इस कार्यक्रम के द्वारा श्रमिकों की अपस्किलिंग में वृद्धि होगी जिससे उनकी आय में ₹8000 तक की बढ़ोतरी होगी।
- मिशन कुशल कर्मी 2022 के माध्यम से निर्माण कंपनियों को अच्छे एवं स्मार्ट तरीके से काम करने वाले श्रमिक मिलेंगे। जिससे उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और वेस्टेज कम होगा।
मिशन कुशल कर्मी 2022 का अवलोकन
मिशन का नाम | मिशन कुशल कर्मी |
घोषित किया गया | दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी के द्वारा |
लाभार्थी | दिल्ली के निर्माण श्रमिक एवं राजमिस्त्री आदि |
उद्देश्य | निर्माण श्रमिको की अपस्किलिंग को निखारना |
घोषित तिथि | 6 जुलाई सन् 2022 |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही लांच की जाएगी |
मिशन कुशल कर्मी से जुड़ी कुछ खास बातें
- दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए इस मिशन के माध्यम से श्रमिकों की उत्पादकता में 40% की वृद्धि होगी और यह सामग्री की वेस्टेज को 50% तक कम करते हुए उत्पाद की गुणवत्ता में 25% की बढ़ोतरी करेगा।
- इस मिशन के तहत प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से श्रमिकों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण क्षेत्र प्रदान किए जाएंगे।
- श्रमिकों के डोमेन कौशल एवं सॉफ्ट कौशल को निखारने में यह मिशन अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- Mission Kushal Karmi मानक सुरक्षा मानदंडों के बारे मे काम करने वाले निर्माण श्रमिकों की समझ को बढ़ाने में सहयोग करेगा। जिससे उनके कार्य दीर्घायु सामाजिक सुरक्षा में ओर अधिक वृद्धि होगी

Mission Kushal Karmi का उद्देश्य
इस मिशन को दिल्ली में शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आने वाले 2 सालों में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में उद्योग की मांग को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों की अपस्किलिंग को बढ़ाना है। जिससे श्रमिक अच्छे एवं स्मार्ट तरीके से निर्माण कार्य कर सके और निर्माण कंपनियों को संपूर्ण कुशल निर्माण काम करने वाले श्रमिक मिल सके। मिशन कुशल कर्मी के द्वारा राजधानी में 1 साल में लगभग 2 लाख निर्माण श्रमिकों को 15-15 दिन के एक विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम के द्वारा अपस्किलिंग को बढ़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। Mission Kushal karmi के द्वारा ट्रेनिंग प्राप्त करके श्रमिकों की आय में ₹8000 तक की वृद्धि होगी। जिससे उनकी एवं उनके परिवार की जीवन शैली में एक सकारात्मक सुधार आएगा और वह भी अन्य नागरिकों की तरह एक सुखद जीवन व्यतीत कर सकेंगे [ पीएम समग्र स्वास्थ्य योजना से सम्बंधित जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे ]
मिशन कुशल कर्मी के लिए पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज़
दिल्ली सरकार के द्वारा केवल अभी यही जानकारी प्रदान की गई है की श्रमिकों की उन्नति के लिए मिशन कुशल कर्मी को लांच किया गया है। सरकार के द्वारा अभी पात्रता से सम्बंधित जानकारी साझा नहीं की गई है ना ही किसी आवश्यक दस्तावेज के बारे में बताया गया है। सरकार के द्वारा जैसे ही मिशन कुशल कर्मी के लिए पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी मुहैया कराई जाएगी। आपको हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।
Mission Kushal Karmi के लिए आवेदन प्रक्रिया
हमने ऊपर अपने इस लेख के माध्यम से ऊपर बतया गया है की अरविंद केजरीवाल सरकार ने श्रमिकों की उन्नति के लिए मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत की गई है। लेकिन अभी सरकार के द्वारा अभी ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट लांच नहीं की गई है। सरकार के द्वारा जैसे ही आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी तो आपको हम अपने इस लेख के माध्यम से अवगत करा देंगे। जिससे आप Mission Kushal Karmi का लाभ प्राप्त कर सको।