भारत के प्रत्येक नागरिक के पास राशन कार्ड होना अधिक आवश्यक है। राशन कार्ड से ना केवल हमें खाद्य पदार्थों कम दरों पर प्राप्त होते हैं। बल्कि राशन कार्ड अन्य कार्यों के लिए भी एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हमारे देश में बहुत से ऐसे नागरिक हैं। जो कि राशन कार्ड का लाभ प्राप्त कर रहे हैं,परंतु दूसरी और ऐसे भी नागरिक हैं। जो अब तक इस राशन कार्ड की सुविधा से वंचित है। केंद्र सरकार द्वारा इस बात को ही ध्यान में रखते हुए एक नए कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिसका नाम Mera Ration Mera Adhikar है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उबेघर लोगों, निराश्रित, प्रवासियों नागरिक जो राशन कार्ड से वंचित है उनको राशन कार्ड के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाया जाएगा। आज के इस लेख के तहत हम आपको ‘मेरा राशन मेरा अधिकार योजना’ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लाभ एवं विशेषताएं पात्रता मानदंड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आदि। हमारा आपसे निवेदन है,कि आप हमारे इस लेख को से अंत तक अवश्य पढ़ें।
Mera Ration Mera Adhikar Yojana 2022
भारत सरकार द्वारा मेरा राशन मेरा अधिकार की शुरुआत 5 अगस्त 2022 को 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में की गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के बेघर लोगों निराश्रितो, प्रवासियों एवं अन्य लाभार्थियों को राशन कार्ड बनाने के लिए सक्षम बनाया जाएगा। वह नागरिक जो अपनी किसी समस्या के कारण (NFSA) के तहत राशन कार्ड बनवाने की पात्रता का लाभ अभी तक नहीं उठा रहे हैं। उन सभी के लिए केंद्र सरकार ने आजादी के अमृत महा उत्सव के मोके पर कार्यक्रम को जारी किया है। जैसा कि हमने अभी आपको बताया की Mera Ration Mera Adhikar Yojana की शुरुआत देश के 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों जैसे- {असम ,गोवा ,लक्ष्यदीप ,महाराष्ट्र, मणिपुर ,मिजोरम, मेघालय ,नागालैंड पंजाब, तिरुपुर एवं उत्तराखंड} में की गई है। जिसका लाभ प्राप्त करने वाले पात्र नागरिकों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

Mera Ration Mera Adhikar Yojana 2022 के अंतर्गत 5 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर 25 दिनों में लगभग 13000 से भी अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लाभार्थियों को जल्द से जल्द खाद्य पदार्थों को उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान करना है। अब वह भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्रता का लाभ लाभ उठा सकेंगे। देश के पात्र नागरिकों को पंजीकरण करने हेतु nfsa.gov.in की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसकी प्रक्रिया की जानकारी हमने आपको नीचे दी है। मेरा राशन कार्ड एप डाउनलोड करने के लिए यह पढ़े एवं पंजीकरण करने के लिए क्लिक करे।
हाइलाइट्स ऑफ़ मेरा राशन मेरा अधिकार योजना
योजना का नाम | Mera Ration Mera Adhikar Yojana |
वर्ष | 2022 |
आरंभ की गई | भारत सरकार द्वारा |
उद्देश्य | सांझा रजिस्ट्रेशन किस विधा के तहत राज्य केंद्र शासित प्रदेशों में जल्द से जल्द पात्र नागरिकों की पहचान कराना |
लाभार्थी | निराश्रित बेघर प्रवासी एवं अन्य पात्र लाभार्थी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://nfsa.gov.in |
Mera Ration Mera Adhikar का किया जाएगा विस्तार
कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार ने मेरा राशन मेरा अधिकार के अंतर्गत 12 और राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों को यानि हरियाणा चंडीगढ़ मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश गुजरात झारखंड राजस्थान तेलगाना सिक्किम पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश के साथ के लिए कवरेज का विस्तार करने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक के माध्यम से इन सभी राज्यों में कॉमन रजिस्ट्रेशन सुविधा की तैयारी करने का निर्णय लिया गया था। Mera Ration Mera Adhikar के अंतर्गत बैठक में भाग लेने वाली सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों को जोड़ने का निर्णय लिया गया है। जिसके माध्यम से उन्हें भी NFSA के तहत शामिल किए जाने वाले संभावित लाभार्थियों का ताजा डाटा प्राप्त होसकेगा। इस समय की बात करें तो इस समय भारत में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लगभग 81.35 करोड़ लोगों को अधिकतम कवरेज प्रदान कर रहा है। इस योजना के अंतर्गत इस समय अधिनियम के तहत लगभग 79.77 करोड़ लोगों को रियायती दर पर खाद्यान्न प्रदान किया जा रहा है। इस नई सुविधा के माध्यम से 1.58 करोड़ों लाभार्थियों को राशन कार्ड प्रदान करें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत जोड़ा जाएगा।
मेरा राशन मेरा अधिकार का उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वाराMera Ration Mera Adhikar को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य 11 राज्य में एवं केंद्र शासित प्रदेशो में जारी किए गए पात्र लोगों को राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए पंजीकरण की सुविधा प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिक विस्तार होने के पश्चात देश के अन्य राज्यों के नागरिकों को भी लाभ प्रदान हो सकेगा एवं भारत देश के बेघर निराश्रित एवं प्रवासियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भी जोड़ा जा सकेगा। हमारे देश में बहुत से ऐसे नागरिक हैं जो कि राशन कार्ड की सुविधा प्रदान कर रहे हैं ,परंतु दूसरी और ऐसे बहुत से नागरिक हैं। जो राशन कार्ड की सुविधा से वंचित है। वह किसी न किसी समस्या से अपने राशन कार्ड की सुविधा का लाभ उठा ही नहीं पाते हैं। मेरा राशन मेरा अधिकार के तहत लाभार्थियों की पहचान की जाएगी और उन्हें खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जोड़ा जाएगा और लाभ प्रदान कराया जाएगा।
Mera Ration Mera Adhikar के लाभ एवं विशेषताएं
- भारत सरकार द्वारा मेरा राशन मेरा अधिकार योजना की शुरुआत 7 अगस्त को 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में की गई है। जिसके अंतर्गत नागरिकों को पंजीकरण सुविधा देने की शुरुआत की जाएगी।
- पंजीकरण की सुविधा के माध्यम से अब तक 5 अगस्त से लेकर 31 अक्टूबर तक 13000 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन को पूर्ण करा लिया है।
- Mera Ration Mera Adhikar का मुख्य उद्देश्य बेघर लोगों, निराश्रितों, प्रवासियों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाना है।
- देश में बहुत से ऐसे नागरिक हैं जो कि राशन कार्ड की सुविधा से वंचित है। अपनी किसी ना किसी समस्या के लिए वह राशन कार्ड की सुविधा नहीं प्रदान प्राप्त कर पा रहे हैं। उन सब के लिए ही सरकार ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की है।
- जिसके माध्यम से भारत देश के 81.35 करोड़ नागरिकों के लिए अधिकतम का कवरेज प्रदान किया जा चुका है।
- आने वाले समय में केंद्र सरकार 1.58 करोड़ लोगों को एनएफएसए से जोड़ेगी।
- भारत देश में केंद्र सरकार द्वारा 79.77 करोड़ लोगों को खाद्य पदार्थ रियायती दर पर उपलब्ध करा रही है।
Mera Ration Mera Adhikar Yojana के तहत पात्रता मानदंड
- इस योजना के अंतर्गत इस समय केवल असम गोवा लक्ष्यदीप मणिपुर महाराष्ट्र मेघालय मिजोरम पंजाब नागालैंड त्रिपुरा उत्तराखंड के नागरिक ही आवेदन करने के पात्र रखे गए हैं।
- मेरा राशन मेरा अधिकार योजना के तहत राज्य का आवेदन करने वाला आवेदक निराश्रित प्रवासी अत्यधिक गरीब होना अनिवार्य है।
मेरा राशन मेरा अधिकार के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Register का विकल्प दिखाई देगा।
- जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आप Public Login का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर तीन विकल्प प्रदर्शित होगा।
- अब आपको विकल्पों का चयन कर साइन इन करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।

- इस नए पेज पर आपको “मेरा राशन मेरा अधिकार” का विकल्प दिखाई देगा।
- जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रदर्शित होगा। इस नए रजिस्ट्रेशन फॉर्म के अंतर्गत आपको मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात आपको “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आप आसानी Mera Ration Mera Adhikar Yojana के तहत आवेदन कर सकते हैं।