MP Ladli Laxmi Yojana Online Apply, लाडली लक्ष्मी योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखे एवं पात्रता व प्रमाण पत्र खोजे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के माध्यम से लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक योजना का आरंभ किया गया है इस योजना का नाम लाडली लक्ष्मी योजना है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए साथ ही कॉलेज में दाख़िला लेने के लिए 20,000 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी इस योजना का आरंभ 1 अप्रैल वर्ष 2007 को किया गया था। राशि प्राप्त करने के लिए लड़कियों को MP Ladli Laxmi Yojana Certificate बनवाना अनिवार्य होता है तो आज आज हम आपको इस योजना से संबंधित सभी आवशयक जानकारी प्रदान करने जा रहे है जैसे की लाडली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र क्या होता है इसको आप किस तरह प्राप्त कर सकतें है तथा इसके उद्देश्य आदि। तो आप से अनुरोध है की आप हमारा यह लेख विस्तारपूर्वक पढ़े।

MP Ladli Laxmi Yojana Certificate 2023
हमारे देश में अभी भी बहुत से क्षेत्र ऐसे है जहाँ लड़कियों को ज़्यादा शिक्षा देना उचित नहीं समझते जिसकी वजह से बहुत से लड़किया लड़को से अक्सर पीछे रह जाती है और कुछ लोग लड़कियों को पढ़ाना चाहते है पर आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने की वजह से वह भी अच्छी शिक्षा लड़कियों को प्राप्त नहीं करा पाते। इन सभी बातों को मद्देनज़र में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार के माध्यम से एमपी लाडली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र का आरंभ किया गया है इस पत्र की सहायता से लड़किया जब तक शिक्षा प्राप्त करेंगी तब तक सरकार के माध्यम से राशि मिलती रहेगी लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र के अंतर्गत से प्राइमरी से कॉलेज तक शिक्षा प्राप्ति के लिए सरकार की तरफ से 20,000 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। MP Ladli Laxmi Yojana Certificate के माध्यम से लड़किया उच्च शिक्षा प्राप्त कर के अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगी साथ ही अपने सपने भी साकार कर सकेंगी।
MP Sambal Card Yojana Download
एमपी लाडली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र Highlights
योजना का नाम | MP Ladli Laxmi Yojana Certificate |
लांच की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा |
मंत्रालय | महिला एवं बाल विकास |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश की बेटियां |
उद्देश्य | प्राइमरी से लेकर कॉलेज तक पढ़ाई करने के लिए आर्थिक सहायता |
बजट | 7000 करोड रुपए |
लाभ राशि | 1 लाख 13 हजार 500 रूपए |
राज्य | मध्यप्रदेश |
अधिकारिक वेबसाइट | https://ladlilaxmi.mp.gov.in/ |
Ladli Lakshmi Yojana Certificate उद्देश्य
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के माध्यम से शुरू की गई एमपी लाडली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र के अंतर्गत लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना ही MP Ladli Laxmi Yojana Certificate का मुख्य उद्देश्य है इस योजना के तहत प्राइमरी से लेकर कॉलेज तक शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार के माध्यम से 20,000 हज़ार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। जो लोग आर्थिक रूप से कमज़ोर होने की वजह से लड़कियों की शिक्षा बीच में बंद करवा देते है इस योजना की सहायता से उन लोगो को मदद उपलब्ध की जाएगी। इसके अलावा जो लड़किया अपना कारोबार शुरू करना चाहती है सरकार द्वारा उनको भी सहायता प्रदान की जाएगी आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता देते है की मध्य प्रदेश के अलावा भी Ladli Laxmi Yojana Certificate को 6 और राज्यों में आरंभ किया गया है। जिन लड़कियों का विवाह 18 साल से कम आयु में हो जाता है वह लड़किया इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र नहीं होंगी।
MP Ladli Laxmi Yojana Certificate महत्वपूर्ण जानकारी
- MP Ladli Laxmi Yojana Certificate प्राप्त करने के लिए लड़की के माँ-बाप को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- जो परिवार लड़की को गोद ले लेते है उनके पास लड़की गोद लेने का Certificate उपलब्ध होना चाहिए।
- अगर किसी बालिका का नाम आंगनवाड़ी केंद्र में उपलब्ध है और उसकी केंद्र में उपस्थिति भी पूरी है तो वह बालिका भी एमपी लाडली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र का लाभ प्राप्त कर सकती है।
- अगर पहले चरण में किसी परिवार में लड़का और लड़की है और दूसरे चरण में दो जुड़वा लड़कियां है तो वह दोनों बालिकाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र होंगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए दूसरी लड़की के जन्म के बाद माँ-बाप को नियोजन अपनाना ज़रूरी है।
- तभी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपयोगी होंगे।
- यदि 1 अप्रैल 2008 के बाद जन्म लेने वाली लड़कियों की इस योजना के अंतर्गत तो दूसरे प्रसव के दौरान परिवार नियोजन अपनाना आवश्यक है।
एमपी लाडली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें?
- आपको सबसे पहले MP Ladli Laxmi Yojana की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
उसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुलकर आपकी स्क्रीन कर आ जाएगा।

- इस पेज पर आपको नीचे की तरफ प्रमाण पत्र का ऑप्शन पर जा कर क्लिक करना होगा।
क्लिक करने के पश्चात् लाडली आवेदन फॉर्म खुल कर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

- उसके बाद आपको आवेदन /पंजीयन नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और आपको देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- इस सब के बाद आपके सामने Ladli Laxmi Yojana प्रमाण पत्र फॉर्म खुल जाएगा। अपनी इच्छानुसार आप इसको डाउनलोड भी कर सकते है।
MP Ladli Laxmi Yojana पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको लाडली लक्ष्मी योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा जिसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- इस होम पेज पर आपको लॉगइन के लिंक करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा इस पेज में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारियों आपको दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रक्रियानुसार आप आसानी इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।