झारखंड वैकल्पिक खेती योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व कार्यान्वयन प्रक्रिया

Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana 2023 Apply Online, Eligibility Criteria | झारखंड वैकल्पिक खेती योजना क्या है, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता व लाभ

हाल ही में झारखंड सरकार ने अपने राज्य के किसान भाइयों के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया है। जिसका नाम Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana है। इस योजना शुरुआत झारखंड में बारिश की कमी के कारण खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों की समस्या को देखते हुए उनका समाधान करने के लिए जारी किया गया है। जिसके तहत किसान भाइयों को धान की सीधी बुवाई उपरी जमीन अरहर, उड़द, मूंग, मक्का, कुलथी और तोरिया,ज्वार,मडुआ की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इन छोटी अवधि को करने के लिए उन्हें सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीच अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। आज के इस लेख के तहत हम आपको झारखंड वैकल्पिक खेती योजना 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है जैसे- इस योजना का उद्देश्य लाभ एवं विशेषताएं पात्रता मानदंड आवश्यक दस्तावेज और पंजीकरण करने की प्रक्रिया हमारा निवेदन है की आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

झारखंड वैकल्पिक खेती योजना 2023

राज्य सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया है। Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana के माध्यम से झारखंड के किसान भाइयों को धान के साथ अरहर कुलथी मक्का उड़द तोरिया मूंग मडुआ जवार के छोटी अवधि सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज अनुदान पर प्रदान किया जाएगा। यह बीज कम बारिश में भी प्रभेद सफल होने की क्षमता रखता है। जिससे सूखा पड़ने के कारण धान की खेती करने वाले किसान भाइयों को नुकसान हुआ है। जिसके तहत उनके नुकसान की भरपाई करेगा। झारखंड के कृषि निदेशक जी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से बताया है कि तो तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड, सदस्य किसान FPO के CEO प्रिय रंजन से समन्वय स्थापित ब्लॉक चेन प्रणाली में करेंगे और जल्द से जल्द बीज से शीर्ष क्रय करेंगे। सूखा प्रतिरोध कम अवधी उड़द प्रभेद PU-31 बीज 50% अनुदान हर महीने 64 प्रति किलो पर खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड के FPO तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड वैकल्पिक खेती योजना के तहत राज्य के किसान भाइयों को दलहन तिलहन एवं सब्जियों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है।

झारखंड फ्री मोबाइल टैबलेट योजना

Highlights of Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana

योजना का नामझारखंड वैकल्पिक खेती योजना
वर्ष2023
उद्देश्यराज्य के किसानों को दलहन तिलहन एवं सब्जियों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना।
लाभार्थीझारखंड के किसान भाई
राज्यझारखंड

कौन कौन सी फसलों के बीज अनुदान पर दिए जाएंगे

सरकार द्वारा Vaikalpik Kheti Yojana Jharkhand  के तहत सूखा रोधी नस्ल की फसलों के बीजों पर अनुदान दिया जाएगा। यह बीज कृषकों को दलहन, तिलहन एवं सब्जियों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु दिए जा रहे है। इन बीजो में सिचाई हेतु अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए कम वर्षा में भी आसानी से इनकी खेती की जा सकती है। सरकार द्वारा जिन छोटी अवधि वाली फसलों के बीज प्रदान किये जाएंगे उन्हें आप नीचे दी गयी सूची में देख सकते है।

  • उड़द
  • मूंग
  • मक्का
  • अरहर
  • तोरिया
  • कुल्थी
  • ज्वार
  • मंडुआ आदि।

झारखंड वैकल्पिक खेती योजना का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई Jharkhand Vaikalpik kheti Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य की किसान भाइयों को वैकल्पिक खेती जैसी तिलहन दलहन एवं सब्जियों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए अलग-अलग जगहों पर गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना की शुरुआत राज्य सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा की गई है। जिसके माध्यम से राज्य के 500000 किसानों को अनुदानित भी प्रभेद उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके तहत राज्य के किसान भाई सूखा पड़ने के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई आसानी से कर सकेंगे। झारखंड वैकल्पिक खेती योजना के तहत झारखंड के किसानों को सूखा होने पर भी निरंतर खेती करने में प्रोत्साहन देगी। इसके साथ ही नुकसान से  अपनी आर्थिक स्थिति को उसका संतुलन बना कर अपने जीवन को अच्छे से व्यतीत करेंगे।

Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana
Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana के लाभ
  • झारखंड सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • झारखंड वैकल्पिक खेती योजना 2023 के माध्यम से राज्य किसान भाइयों को दलहन तिलहन एवं सब्जियों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • यह योजना राज्य में फसल विविधीकरण को भी बढ़ावा देगी। इसी के साथ बीज बीज कम वर्षा में भी प्रभेद सफल होने की क्षमता भी रखते हैं।
  • Jharkhand Vaikalpik kheti Yojana के तहत झारखंड राज्य के किसानों को धान के साथ रद, कुलथी, मक्का, तोरिया, मूंग, ज्वार और मडुआ के छोटी अवधि सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज अनुदान पर प्रदान किया जाएगा।
  • ज़िले के तोरपा प्रखंड के FPO तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा सुखा प्रतिरोधी कम अवधि उड़द प्रभेद PU-31 बीज 50% अनुदानित दर पर ₹64 प्रति किलो पर उपलब्ध कराया जाएगा।
झारखंड वैकल्पिक खेती योजना के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • आवेदक किसान झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।

Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana के तहत पंजीकरण कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आवेदक को तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड सदस्य की FPO के CEO प्रिय रंजन से समन्वय स्थापित करना है।
  • जिसके पश्चात आपको ब्लॉक चयन प्रणाली में अपना पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण सफल होने के पश्चात आप अनुदानित छोटी अवधि सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज खरीद सकते हैं।
=

Leave a Comment