JBVNL Jharkhand Bijli Bill Online Check:- दोस्तों झारखंड सरकार द्वारा राज्य के सभी नागरिकों के लिए बिजली के बिल से जुड़ी महत्तवपूर्ण सुविधा प्रदान की जा रही है। झारखंड राज्य में झारखंड जेबीवीएनएल सबसे बड़ी बिजली विभाजन करने वाली कंपनी है जिसके माध्यम से बिजली बिल विभाजन निगम लिमिटेड (JBVNL) के तहत बिजली को बांटा जाता है। परंतु अब राज्य में जेबीवीएनएल के अंतर्गत सभी ग्राहकों के लिए राहत प्रदान की गई है जिसमे से एक सुविधा बिजली बिल चेक करना भी है।

झारखंड राज्य के नागरिक अब आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन के द्वारा अपने बिजली के बिल का स्टेटस एवं भुगतान की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपको JBVNL पोर्टल की Official Website पर जाना होगा यदि आप भी झारखंड के नागरिक है और घर बैठे अपने मोबाइल की सहायता से अपने बिजली के बिल की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको हमारा यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक अवश्य पढ़ना होगा।
JBVNL Jharkhand Bijli Bill Payment 2023
JBVNL झारखंड राज्य की सबसे बड़ी कंपनी है जिसका पूरा नाम झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड है। JBVNL के माध्यम से झारखंड के सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई की जाती है वर्तमान में लगभग 32 लाख ग्राहक इस विभाग में रजिस्टर्ड है इन सभी उपभोक्ताओं को बिजली विभाजन विभाग के तहत बिजली के बिल से जुड़ी सभी आवश्यक सूचना प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसकी मदद से नागरिकों को बिजलीघरो में चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे और साथ ही जेबीवीएनएल के तहत एक मोबाइल ऐप को भी शुरू किया गया है लॉन्च किया गया है इस ऐप की मदद से नागरिक अपने बिजली का भुगतान कर सकते है।
झारखंड बिजली बिल के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | JBVNL Jharkhand Bijli Bill Payment |
संबंधित विभाग | झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड |
वर्ष | 2023 |
उद्देश्य | नागरिकों को ऑनलाइन बिजली भुगतान/स्टेटस चेक करने की सुविधा देना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
स्टेटस चेक प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://jbvnl.co.in/ |
टोल फ्री नंबर | 18003456570/18001238745 |
Jharkhand बिरसा हरित ग्राम योजना
झारखंड बिजली बिल ऑनलाइन कैसे देखें?
- इसके लिए आपको सबसे पहले झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर विजिट करना होगा।

- अब इस होम पेज पर आपको Consumer Services के के ऑप्शन पर क्लिक करके Energy Bill Payment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। इस होम पेज पर आपको Search Bill By के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको यहाँ दो ऑप्शन मिलेंगे Consumer No. एवं Bill No. इन दोनों में से आपको इच्छा अनुसार एक ऑप्शन का चयन करना होगा।
- इसके पश्चात् जो कंज्यूमर नंबर आपके पुराने बिजली बिल में होगा वह नंबर आपको दर्ज करना होगा।
- अब आपको अपना एरिया को चुन्न कर Please Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके द्वारा क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर बिजली बिल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।
- जिस भी माह का बिजली बिल आप देखना चाहते है उसके सामने आपको View के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आप सरलता से अपना बिजली का बिल ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना
JBVNL eZy-bZly मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें?
- सर्वप्रथम आपको मोबाइल ऐप डाउनलोड करने हेतु आपको अपने एंड्राइड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर पर विजिट करना होगा।
- अब आपको प्ले स्टोर के सर्च बार के ऑप्शन में JBVNL eZy-bZly App को टाइप करके सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपकी मोबाइल स्क्रीन पर मोबाइल ऐप दिखाई देगा।
- इसके पश्चात् आपको Install करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके द्वारा क्लिक करते ही मोबाइल ऐप आपके फ़ोन में सफलतापूर्वक डाउनलोड हो जाएगा।
- जिसके बाद आप इसको ओपन करके इसका कर सकते है।