Indira Gandhi Free Smartphone Yojana List 2023: दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते है राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के महिलाओं को लाभ देने के लिए इंदिरा गाँधी फ्री स्मार्टफोन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को मुफ़्त में स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएंगे यहाँ हम आपको बता देते है कि राज्य सरकार के तहत 10 अगस्त से इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को मोबाइल प्रदान करने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान फ्री स्मार्टफोन योजना लिस्ट से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां प्रदान करने जा रहे है सरकार द्वारा पात्र महिलाओं की सूचि जारी कर दी गई है राज्य की जिन भी महिलाओं का नाम इस लिस्ट में उपस्थित होगा वह सभी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के योग्य होंगी। आप किस तरह से अपना नाम इस लिस्ट में चेक में चेक कर सकते है इसकी पूरी जानकारी हमने अपने इस आर्टिकल के अंत में दी हुई है कृपया आर्टिकल को पूरा पढ़े।

राजस्थान फ्री स्मार्टफोन योजना लिस्ट 2023
राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार द्वारा 26 जुलाई 2023 को Indira Gandhi Free Smartphone Yojana को आरंभ करने की घोषणा की गई थी। इस योजना के प्रथम चरण में राज्य की 40 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मुहैया कराया जाएगा इस योजना के अंतर्गत राज्य में शिवर/ कैंप लगाए जाएंगे जिसकी मदद से लाभार्थी महिलाओं को निशुल्क मोबाइल प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस कैंप में आपको अपने आवश्यक संबंधित दस्तावेज़ों को लेकर जाना होगा आपके इन सभी दस्तावेज़ों को अंगूठे की वेरिफिकेशन के आधार पर मोबाइल उपलब्ध कराने की प्रदान प्रक्रिया की जाएगी। यदि आपका नाम Indira Gandhi Free Smartphone Yojana List में उपस्थित नहीं है तो आपको परेशान होने आवश्यकता नहीं है आप सरलता से अपना नाम इस लिस्ट में जोड़ सकते है जिसकी संपूर्ण प्रकिया हमने नीचे दी हुई है।
Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana Login
lndira Gandhi Smartphone Yojana List Highlight
योजना का नाम | Indira Gandhi Smartphone Yojana List |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की छात्राएं एवं महिलाएं |
उद्देश्य | राज्य की महिलाओं को सशक्त एवं डिजिटल साक्षर करना |
साल | 2023 |
राज्य | राजस्थान |
How to Check Indira Gandhi Free Smartphone Yojana List 2023
- सर्वप्रथम आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको चिरंजीवी योजना सर्च करके उस पर क्लिक करना है।
- अब आपको लिस्ट चेक करने हेतु जन आधार कार्ड नंबर व क्षेत्र वाइज लिस्ट देखने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब जिस प्रकार आप लिस्ट देखना चाहते है उसी के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात् आपको अपने जिले का नाम, ब्लॉक, ग्राम पंचायत आदि को सेलेक्ट करके सर्च करना होगा है।
- अंत में आपको अपने गाँव के नाम पर क्लिक करना होगा।
- आपके द्वारा क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर फ्री मोबाइल योजना लाभार्थी सूचि में चेक कर सकते है।
पात्र होने के बाद भी लिस्ट में नाम नहीं तो यहाँ कराए अपना पंजीकरण
- यदि आपके पात्र होने के बाद भी आपका नाम इस इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना लिस्ट में शामिल नहीं है तो आपको राजस्थान 181 पर संपर्क करके अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
- पात्र महिलाओं को अपने साथ आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे महत्तवपूर्ण दस्तावेज़ों को लेकर जाना होगा साथ ही शिक्षण संस्था में अध्ययनरत छात्राए अपने साथ शिक्षण संस्थान की आईडी को लेकर जाना अनिवार्य है।
- शिविर कैंप में 10 अगस्त से आवेदक किसी भी डीलर से फोन प्राप्त कर सकेंगे।
- इसके साथ ही साथ शिविरों में आपको डिजिटल एक्टिविटी भी दिखाई जाएंगी।