Indira Awas Yojana List Bihar 2023: नमस्कार दोस्तों आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इंदिरा गांधी आवास योजना के संबंध में जानकारी प्रदान करने जा रहे है। इस योजना के अंतर्गत देश के गरीब नागरिकों को निःशुल्क पक्के मकानों की सुविधा मुहैया कराई जाती है यदि आप भी बिहार राज्य के नागरिक है और आप ने भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया था तो आप अपना नाम indira awas yojana list 2023 में चेक कर सकते है जिसकी पूरी जानकारी हम आपको प्रदान करने जा रहे है।

Indira Awas Yojana List Bihar
केंद्र सरकार द्वारा Indira Awas Yojana को जारी किया गया है जिन नागरिकों के पास अपने खुद के पक्के मकान नहीं है उन सभी को इस योजना के अंतर्गत पक्के मकान की सुविधा प्रदान की जाती है उसी के आधार पर सरकार के तहत बिहार राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर नागरिकों को घर बनाने हेतु सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
Mukhyamantri BC EBC Pre Matric Scholarship Yojana
Key Highlights of Indira Awas Yojana List Bihar
योजना का नाम | Indira Awas Yojana List Bihar |
लाभार्थी | देश के पात्र नागरिक |
मिलने वाला लाभ | घर बनाने हेतु 1.20 लाख से लेकर 1.30 लाख रुपए |
आवेदन प्रक्रिया | Online / Offline |
अधिकारिक वेबसाइट | https://pmayg.nic.in/netiay/home.aspx |
इंदिरा गांधी आवास योजना में मिलने वाला लाभ [iay benefit]
केंद्र सरकार द्वारा Bihar Indira Gandhi Awas Yojana के तहत प्रदान किए जाना वाला पात्र नागरिकों को मैदानी क्षेत्रों में पक्के मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए की राशि मुहैय्या कराई जाती है इसके विपरीत सरकार द्वारा पहाड़ी क्षेत्र में मकान बनाने हेतु 1.30 रूपए की राशि प्रदान की जाती है।
Indira Gandhi Awas Yojana 2023 के तहत भुगतान धनराशि (IAY New List)
इंस्टॉलमेंट | वर्ष 2015-16 | वर्ष 2016-17 | वर्ष 2017-18 |
1 | 969606.9 | 3451269 | 2495516 |
2 | 1010792 | 1605800 | 2988986 |
3 | 1386984 | 1050843 | 5583116 |
इंदिरा गांधी आवास योजना के लाभार्थी
- महिलाएं
- पूर्व सेवा कर्मी
- विधवा महिलाएं
- विकलांग नागरिक
- मुफ्त बंधुआ मजदूर
- अनुसूचित जाति श्रेणियां
- अनुसूचित जनजाति श्रेणियां
- समाज के सीमांत क्षेत्र के नागरिक
- कार्रवाई में मारे गए रक्षा या सांसदीय कर्मियों के परिजन
बिहार इंदिरा गांधी आवास योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
- बिहार इंदिरा गांधी आवास योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुलेगा इस होम पेज पर आपको Stakeholder का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इस ऑप्शन में आपको IAY / PMAYG Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर खुलेगा इस पेज में आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- यदि आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर मौजूद नहीं है तो ऐसी स्तिथि में आप Advance Search के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते है।
- अब दोबारा एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको पूछी गई कुछ जानकारी जैसे अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, योजना का नाम, वर्ष इत्यादि।
- अब अंत में आपको सर्च करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात् आपकी स्क्रीन पर ग्राम पंचायत में लाभार्थी नागरिकों के नाम इंदिरा गांधी आवास योजना में उपस्थित होंगे खुलकर आ जाएगी।
- इस तरह से आप स्टेप बय स्टेप अपना नाम Indira Awas Yojana List Bihar में चेक कर सकते है।