Hamraaz App Download | हमराज़ एप कैसे डाउनलोड करे इन हिंदी | Hamraaz App V 7.2 Latest Version Download, हमराज़ इंडियन आर्मी एप डाउनलोड करें, hamraazmp8.gov.in
आज कल सभी कार्यो को डिजिटलीकरण के माध्यम से बेहद आसान कर दिया गया है जिससे लोगों के समय एवं पैसे दोनों की बचत होती है। इसी तरह से हमारे देश की सरकार के माध्यम से भारतीय सैनिकों के लिए Hamraaz App को शुरू किया गया है इस हमराज़ ऐप को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से लॉन्च किया गया है सरकार द्वारा भारतीय सैनिकों को इस ऐप के माध्यम से अनेक सुविधाएं प्रदान कराई जाएंगी। भारतीय जवान इस हमराज़ ऐप की मदद से अपनी भर्ती, प्रमोशन तथा वेतन से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है तो दोस्तों आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से हमराज़ ऐप से संबंधित जानकारियां ज्ञात कराने जा रहे है तो अगर आप भी इस जानकारी को प्राप्त करने के इच्छुक है तो आपको हमारा यह लेख विस्तारपूर्वक अंत तक अवशय पढ़ना होगा।

Hamraaz App Indian Army
भारतीय सेना के नौजवानों को ऑनलाइन बेहतर सुविधा उपलब्ध करने के लिए हमराज़ ऐप को लॉन्च किया गया हैं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय सैनिकों को उनके वेतन से संबंधित जानकारी मोबाइल फ़ोन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। Hamraaz App भारतीय सैनिकों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिस पर ऑनलाइन की मदद से ज़्यादातर सुविधाओं को जारी किया गया है इस ऐप के माध्यम से सेना के जवान अपनी भर्ती, प्रमोशन तथा वेतन से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता देते है की हमराज़ ऐप का इस्तेमाल केवल भारतीय सेना के जवान ही कर सकते है देश के आम नागरिक इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते।
hamraazmp8.gov.in App का उद्देश्य
हमराज ऐप को जारी करने का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के जवानों को एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है हमराज ऐप के अंतर्गत से सेना के जवानों की भर्ती से लेकर प्रमोशन, पेमेंट्स आदि की जानकारी को घर बैठे ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। इस ऐप को केवल hamraaz8.gov.in की ऑफिसियल वबसाइट से ही डाउनलोड कर सकते है। भारतीय सीनिको को Hamraaz App या Hamraaz Web का इस्तेमाल करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रशन करना होगा। उसके बाद आप हमराज ऐप और वेबसाइट के द्वारा से इंडियन आर्मी पे स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
हमराज़ इंडियन आर्मी एप Key Highlights
आर्टिकल का नाम | Hamraaz App |
शुरू किया गया | इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा |
लाभार्थी | भारतीय सेना के जवान |
उद्देश्य | सभी प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
App का साइज | 13 MB |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजना |
अधिकारिक वेबसाइट | https://hamraazmp8.gov.in/ |
Indian Army Hamraaz App के लाभ
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा हमराज ऐप लॉन्च किया गया है।
- इस ऐप के अंतर्गत से ऑनलाइन सेवाएं सेना के जवानों को प्रदान कराई जाएंगी।
- सैनिकों को अपने एचआर से जुड़ी कार्यों को करवाने के लिए इधर-उधर जाने की आवशयकता नहीं पड़ेगी।
- इस ऐप के माध्यम से अपने मोबाइल से विभिन्न सेवाओं को घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
- Humraaz App के अंतर्गत से सेना के सैनिकों को अपनी सैलरी स्लिप, व्यक्तिगत विशिष्ट, पॉपअप संदेश, फॉर्म 16,AF/PP, सब्सक्रिप्शन बदलाव आदि को ऑनलाइन चैक कर सकते हैं।
- इस आप के माध्यम से घर बैठे ही सेना के जवान अपने भुगतान का सही मिलान कर सकेंगे जिससे उन्हें आईटीआर आदि को भरने से सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
- हाल ही में हमराज ऐप का लेटेस्ट वर्जन v7.2 अपडेट किया गया हैं भारतीय जवानों को हमराज ऐप की सहायता से बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
- भारतीय सेना में तैनात अब सभी जवानों को अपनी सर्विस से संबंधित सेवा का लाभ घर बैठे हमराज ऐप की सहायता से प्राप्त होगा।
हमराज ऐप कैसे डाउनलोड करें?
- Hamraaz App डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले Hamraaz App की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।

- इस होम पेज पर आपको हमराज ऐप डाउनलोड करने के लिए दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
- Scan QR Code to Download
- Click Here for Download App
- इसके बाद आपको अपनी आवश्यकतानुसार इन दोनों विकल्पों में से किसी एक का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद हमराज़ इंडियन आर्मी ऐप डाउनलोड करके आपको अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा।
- अब आपको हमराज ऐप का इस्तेमाल करने के लिए पहले पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।
- जिसके लिए आपसे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी मांगा जाएगा।
- इस पूरी प्रक्रियानुसार आप अपने मोबाइल फोन में Hamraaz Army App Version 7.1 डाउनलोड कर इसका उपयोग कर सकते हैं।
Hamraaz App Login कैसे करें?
- सर्वप्रथम आपको हमराज ऐप की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट का होम पेज ओपन होकर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

- इस होम पेज पर आपको Signup के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा इस पेज पर आपको पैन नंबर कैपिटल में दर्ज करना होगा।
- अब आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आप हमराज ऐप पर साइन अप करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।