Gujarat Manav Kalyan Yojana 2023 :- दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से गुजरात सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे है इस योजना के अंतर्गत राज्य के नागरिकों की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का नाम मानव कल्याण योजना 2023 है। इस योजना के तहत राज्य में कम आय वाले लोगों को 28 तरह के रोजगार करने का मौका मिलेगा जिससे की उनकी आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा। जैसे फेरी करने वाले, बढ़ई, धोबी, मोची सब्जी बेचने वाले, इत्यादि इस योजना को कमिश्नर ऑफ कॉटेज एंड रूरल इंडस्ट्री के अंतर्गत पुरे राज्य में शुरू किया गया है।

पिछले साल Manav Kalyan Yojana के अंतर्गत ऑफलाइन द्वारा रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे गए थे परंतु अब साल 2023 में ई समाज कल्याण पोर्टल की मदद से इस योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को शुरू किया जाएगा। यदि आप भी गुजरात के छोटे व्यापारी है तो आपके लिए यह योजना अधिक महत्तवपूर्ण है साथ ही इस योजना से संबंधित जानकारी हम आपको उपलब्ध कराएंगे कृपया आप हमारा यह आर्टिकल अंत तक अवश्य पढ़े।
Manav Kalyan Yojana 2023
गुजरात सरकार के माध्यम से Manav Kalyan Yojana को आरंभ करने की बात कही गई थी। इस योजना के अंतर्गत राज्य के आर्थिक स्तिथि से कमज़ोर मज़दूरों एवं छोटे व्यापारियों को स्वरोजगार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी मानव कल्याण योजना 2023 के तहत पिछड़ी जाति के कारीगर, मजदूर, छोटे विक्रेता आदि जिनकी आय ग्रामीण इलाकों में 12,000 रुपए तथा शहरी इलाकों में 15,000 रुपए तक है उन सभी को राज्य सरकार के माध्यम से मदद पहुँचाई जाएगी। गुजरात राज्य के पात्र नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु सरलता से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है यह योजना गरीब तकबे के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने में काफी कारगर साबित होगी।
मानव कल्याण योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Manav Kalyan Yojana |
शुरू की गई | गुजरात सरकार द्वारा |
विभाग का नाम | इंडस्ट्री एंड माइन्स डिपार्टमेंट ऑफ गुजरात |
प्रायोजित | गुजरात गवर्नमेंट ने ट्राईबल मिनिस्ट्री की मदद से |
लाभार्थी | पिछड़े और गरीब समुदाय के नागरिक |
उद्देश्य | पिछड़ी जाति और गरीब समुदाय की आर्थिक तरक्की और उन्नति के लिए सहायता प्रदान करना |
राज्य | गुजरात |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://e-kutir.gujarat.gov.in/ |
Manav Kalyan Yojana का उद्देश्य
गुजरात सरकार द्वारा मानव कल्याण योजना 2023 को मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स के सहयोग के माध्यम से शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य पिछड़ी जाति और गरीब समुदाय के लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक सहायता मुहैया कराना है। जिसकी मदद से राज्य के नागिकों को रोज़गार प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि हो सके और वह एक सरल जीवन जी सके। इसके साथ ही Manav Kalyan Yojana द्वारा सस्ते ब्याज पर लोन प्राप्त कर सकते है और नए औजार अथवा उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
Manav Kalyan Yojana Rojgar List
- सजावट का काम
- वाहन की सर्विसिंग और मरम्मत
- सिलाई
- कढ़ाई
- मोची
- मिट्टी के बर्तनों
- चिनाई
- विभिन्न प्रकार के घाट
- श्रृंगार केंद्र
- प्लंबर
- बढ़ई
- ब्यूटी पार्लर
- गर्म, ठंडे पेय नाश्ते की बिक्री
- कृषि लोहार/वेल्डिंग कार्य
- बिजली के उपकरणों की मरम्मत
- दूध, दही विक्रेता
- धोने लायक कपड़े
- अचार बनाना
- पापड़ निर्माण
- मछली विक्रेता
- पंचर किट
- तल मिल
- बनाया झाड़ू सुपाड़ा
- स्पाइस मिल
- मोबाइल रिपेयरिंग
- पेपर कप और डिश मेकिंग
- बाल काटना
- खाना पकाने के लिए प्रेशर कुकर
मानव कल्याण योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- मानव कल्याण योजना 2023 के तहत पिछड़ी जाति के कारीगर, मजदूर, छोटे विक्रेता आदि जिनकी आय ग्रामीण इलाकों में 12,000 रुपए तथा शहरी इलाकों में 15,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी है।
- इसके साथ ही Manav Kalyan Yojana द्वारा सस्ते ब्याज पर लोन प्राप्त कर सकते है और नए औजार अथवा उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
- इस योजना के तहत राज्य में कम आय वाले लोगों को 28 तरह के रोजगार करने का मौका मिलेगा।
- इस योजना का लाभ मोची, दर्जी, कुम्हार, ब्यूटी पार्लर वाले, गाड़ियों की मरम्मत करने वाले, धोबी, दूध विक्रेता, मछली विक्रेता, आटा चक्की, पापड़ बनाने वाले ,मोबाइल रिपेयरिंग वाले आदि प्राप्त कर सकते है।
- यह योजना राज्य के नागिकों को रोज़गार प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि करने में लाभकारी होगी।
- गुजरात के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Manav Kalyan Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक को गुजरात का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की उम्र 16 से 60 वर्ष के मध्य हो।
- लाभार्थी का नाम रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के BPL लिस्ट में उपलब्ध हो।
- अनुसूचित जाति के लोगों के लिए वार्षिक आय की कोई भी सीमा तय नहीं है।
मानव कल्याण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- अध्ययन के साक्ष्य
- नोटरी शपथ पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आवेदन का प्रमाण
- वार्षिक आय का प्रमाण पत्र
- व्यवसाय उन्मुख प्रशिक्षण लेने का प्रमाण
- समझौता
Manav Kalyan Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सर्वप्रथम आवेदक को Commissioner of Cottage and Rural Industry की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

- जिसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अब इस होम पेज पर आपको कमिश्नर ऑफ कॉटेज एंड रूरल इंडस्ट्रीज के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको योजनाओं के नाम दिखाई पड़ेंगे जिसमे आपको Manav Kalyan Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमे पूछी गई आवश्यक जानकारी को आपको दर्ज करना होगा।
- इस सब के पश्चात् आपको मांगे गए सभी ज़रूरी दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आप आप मानव कल्याण योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते है।
मानव कल्याण योजना के तहत स्टेटस कैसे चेक करें?
- आपको सबसे पहले मानव कल्याण योजना की अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर विजिट करना होगा।
- जिस पर आपको Your Application Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पेज आपके सामने खुलेगा इस पेज पर आपको सभी सवालों के जवाब देने होंगे।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने आपका एप्लीकेशन स्टेटस का पेज खुलकर आ जाएगा।