EDLI Yojana Benefits & Eligibility Criteria | EDLI योजना 2023 लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया | EDLI Scheme Form Download and Calculation
EPFO यानि Employees’ Provident Fund Organisation द्वारा कर्मचारी एवं सदस्यों के जीवन स्तर में सुधार करने के लिए विभिन तरह की योजना का संचालन किया जाता है ऐसे में EPFO द्वारा एक योजना शुरू किया गया है जिसका नाम कर्मचारी कमा संबंध बिमा योजना [ EDLI Scheme ] है इस योजना की शुरुआत साल 1976 में की गई थी जिसके माध्यम से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े कर्मचारियों को बीमा प्रदान किया जाती है वह भी उनके मृत्यु होने के बाद उनके परिवार को जिसे उन्हें भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पढ़े। दोस्तों आज हम आपको EDLI Yojana से सम्बन्धी सभी महत्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है जो आपके लिए लाभकारी साबित होने वाली है इसलिए आपसे निवेदन है कृप्या इस लेख को आखिर तक अवश्य पढ़े।

EDLI Yojana 2023
प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO द्वारा अपने कर्मचारी/सदस्यों के लिए एंप्लॉय डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम यानि EDLI Scheme को शुरू किया गया है इस योजना के माध्यम से कर्मचारी की नौकरी के समय आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार या फिर कानूनी उत्तराधिकारी को उसके वेतन का 35 गुना धनराशि प्रदान किया जाता है जो ज़्यादा से ज़्यादा 700000 रुपए तक होती है कर्मचारी के परिवार या फिर कानूनी उत्तराधिकारी को इस योजना का लाभ तब मुहैया कराया जाता है जब कर्मचारी के 12 माह पहले अंदर एक से अधिक प्रतिष्ठानों में काम किया हो। इस योजना के माध्यम से मृत्यु कर्मचारी के महीनेभर के वेतन के 0.5% की दर से न्यूनतम अंशदान दिया जाता है कर्मचारी को कोई अंशदान करने की जरूरत नहीं होती है इस योजना का लाभ प्राप्त कर मृतक कर्मचारी के परिवार के सदस्य अच्छे से जीवन यापन कर सकेंगे।
Short Details Of EDLI Scheme
योजना का नाम | कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना (EDLI Yojana) |
शुरू की गई | भारत सरकार द्वारा सन् 1976 में |
लाभार्थी | भविष्य निधि संगठन के कर्मचारी/सदस्य |
उद्देश्य | नौकरी के दौरान कर्मचारियों की मृत्यु हो जाने पर उनके परिवारजनों को बीमा प्रदान करना |
बीमा राशि का कैलकुलेशन | मृत्यु से पहले 12 महीने में मिलने वाले मासिक वेतन का 35 गुना |
अधिकतम बीमा राशि | 7 लाख रुपए |
बीमा राशि हेतु क्लेम करने की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
साल | 2023 |
ईडली योजना के तहत बीमा राशि का कैलकुलेशन
- इस योजना के माध्यम से कर्मचारी की नौकरी के समय आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार या फिर कानूनी उत्तराधिकारी को उसके वेतन का 35 गुना धनराशि प्रदान किया जाता है जो ज़्यादा से ज़्यादा 700000 रुपए तक होती है इस योजना के तहत ₹175000 का बोनस भी प्रदान किया जाता है।
- कर्मचारी का अधिकतम औसतन मासिक वेतन = 15000 रुपए
- 35 गुना वेतन (15000×35)=525000 रुपए
- बोनस राशि =175000 रुपए
- कुल बीमा राशि 525000×175000=700000 रुपए
EDLI योजना का उद्देश्य क्या है
प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा ईडली योजना को शुरू करने का उद्देश्य कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर उसके परिवार एवं कानूनी उत्तराधिकारी को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिससे उनके परिवारवालो को जीवन यापन करने में आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पढ़े। इस योजना के माध्यम से उसके परिवार या फिर कानूनी उत्तराधिकारी को उसके वेतन का 35 गुना धनराशि प्रदान किया जाता है जो ज़्यादा से ज़्यादा 700000 रुपए तक होती है कर्मचारी के परिवार या फिर कानूनी उत्तराधिकारी को इस योजना का लाभ तब मुहैया कराया जाता है जब कर्मचारी के 12 माह पहले अंदर एक से अधिक प्रतिष्ठानों में काम किया हो। इस योजना के तहत धनराशि प्राप्त करने के लिए परिवारजनों को EDLI फॉर्म 5 IF भरना होता है तभी इस योजना का लाभ दिया जाता है।
EDLI फॉर्म 5 IF
- कर्मचारी की मृत्यु हो जाने पर उसके परिवारजनों या कानूनी उत्तराधिकारी को ऑफलाइन EDLI फॉर्म 5 IF दर्ज करना पड़ता है यह फॉर्म क्लेम करने वाले हर नागरिक को अलग भरना पड़ता है नॉमिनी के नाबालिग होने पर अभिभावक फॉर्म दर्ज करेंगे। एक ज़्यादा नाबालिग नॉमिनी होने पर अभिभावकों को एक ही फॉर्म भरना होगा।
- इस फॉर्म को दर्ज करने के लिए मालूम की गई सभी जानकारी फॉर्म में दर्ज करनी पड़ती है साथ में ज़रूरी दस्तावेज़ जोड़ने पड़ते है इसके बाद क्षेत्रीय ईपीएफ आयुक्त के कार्यालय में जमा करना होता है।
- क्लैम का निपटारा 30 दिन के अंदर करना पड़ता है लेकिन किसी कारणवश ईपीएफ आयुक्त 30 दिन के अंदर क्लेम का निपटान नहीं करता है तो इस दशा में उन्हें क्लेम स्टेटस की तारीख तक वार्षिक 12% का ब्याज देना पड़ता है।
ई-नॉमिनेशन की सुविधा की गई जारी
EPFO नॉमिनेशन की जानकारी देने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को शुरू किया है जिसमे नामांकित नहीं है उन्हें अवसर दिया जा रहा है फिर नॉमिनी का नाम, जन्म तिथि जैसी जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जा सकती है।
ज़रूरी दस्तावेज
- कर्मचारी का मृत्यु प्रमाण पत्र
- यदि क्लेम करने वाला नाबालिक है तो गार्जियनशिप प्रमाण पत्र
- उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र (कानूनी उत्तराधिकारी द्वारा क्लेम करने पर)
- बैंक का कैंसिल चेक
- Note– यदि कर्मचारी को आखरी दिनों में ईपीएफ योजना 1952 के तहत छूट प्राप्त कंपनी में नौकरी करता था। इस दशा में ऐसी कंपनी के एंप्लॉयर को प्रमाण के तौर पर पिछले 12 महीनों के PF का डिटेल और नॉमिनेशन फॉर्म की एक वेरीफाई की हुई प्रति भी देनी होगी।
ईडली योजना के तहत बीमा क्लेम कैसे करें
- आपको बिमा क्लैम करने के सबसे पहले ईडली फॉर्म 5 IF प्राप्त करना है।
- इसके बाद फॉर्म में मालूम की गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको यह फॉर्म उसी कंपनी एवं संस्था में जमा करना है झा कर्मचारी कार्य करता था
- फॉर्म जमा करने के बाद कंपनी एवं संस्था द्वारा फॉर्म को वेरीफाई किया जाएगा।
- कंपनी एवं संस्था आपको योग्य व्यक्ति मानती है तो आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- कर्मचारी यदि किसी ऐसी कंपनी में था जो रजिस्टर्ड नहीं है तो स्तिथि में आप निम्नलिखित में से किसी एक के द्वारा फॉर्म को वेरीफाई करा सकते हैं।
- गजटेड अधिकारी
- मैजिस्ट्रेट
- ग्राम पंचायत के अध्यक्ष
- पोस्टमास्टर/सब पोस्टमास्टर
- सांसद/विधायक
- सीबीटी ईपीएस के क्षेत्रीय समिति के सदस्य
- नगर पालिका या जिला स्थानीय बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव व सदस्य
- उस बैंक का मैनेजर जिस बैंक में कर्मचारी का खाता रखा गया था।