E Ganna App Download @ caneup.in | यूपी ई गन्ना एप डाउनलोड कैसे करें एवं पर्ची कैसे देखें | E-Ganna Parchi App Download APK, IOS
उत्तर प्रदेश भारत देश के सभी राज्यों में से सबसे बड़ा राज्य है उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा फसलें उगाई जाती है और उत्तर प्रदेश में गन्ने की फसल बहुत अच्छी होती है इस मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है मौसम के अनुसार किसान गन्ने की खेती करते हैं खेती कैसे करते हैं इसको जानने के लिए किसानो को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इन सभी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने की किसानी करने वाले किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए एक पोर्टल एवं ऐप लॉन्च किया गया है। जिसका नाम ई गन्ना एप है

ई गन्ना एप के माध्यम से आप अपनी गन्ने की खेती से रिलेटेड सभी प्रकार की इन्फॉर्मेशन को अपने एंड्रॉयड फोन में आसानी से प्राप्त कर सकते है E Ganna App 2023 में आपको खेत और उसकी खेती, जोताई, रकबा, फसल गन्ना पर्ची तथा अन्य सभी तरह की जानकारी प्राप्त होगी आइये आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ई गन्ना ऐप के बारे में जानकारी देते हैं आप इस ऐप को डाउनलोड करके गन्ने से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं
E Ganna App Download 2023
13 नवंबर 2019 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी लॉन्च किया हमारे देश के सभी किसान भाइयों के लिए इस ऐप को लॉन्च किया गया है जो इस ऐप के माध्यम से अपने गन्ने की खेती और उसकी जोताई, रकबा, फसल, गन्ना पर्ची कैलेंडर आदि सभी की इन्फॉर्मेशन आसानी से अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकते हैं इस योजना से पहले किसान चीनी मिलों पर निर्भर हुआ करते थे जिसके कारण चीनी मिलों पर जाकर जानकारी प्राप्त करनी पड़ती थी लेकिन अब किसानों को सरकार की तरफ से लाभ प्रदान किया जाएगा और चीनी मिलों का हस्तक्षेप बंद कर दिया जाएगा इस E Ganna App ऐप के माध्यम से किसान सीधे तौर से अपने गन्ने और फसल की संपूर्ण जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
यूपी ई गन्ना एप का उद्देश्य
ई गन्ना ऐप को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसानों को इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी प्रदान कराना है किसानों को गन्ने से रिलेटेड विभिन्न प्रकार की सुविधा देना तथा किसान और चीनी मिल के बीच पारदर्शिता लाना है E Ganna App के माध्यम से सभी प्रकार की इन्फॉर्मेशन डाटा में एप्लीकेशन पर अपलोड की जाएगी पहले किसानों को किसी भी प्रकार की इन्फॉर्मेशन के लिए गन्ना विकास समिति कार्यालय बार बार जाना पड़ता था लेकिन अब इस एप्लीकेशन के माध्यम से राज्य के किसान घर बैठे आसानी से सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे किसान गन्ना सर्वेक्षण बेसिक कोटा, सट्टा, गन्ना कैलेंडरिंग, गन्ना पर्ची के निर्गम और गन्ना आपूर्ति संबंधी सभी प्रकार की जानकारियां App के द्वारा किसानों को प्रदान करने का कार्य किया जाएगा
UP E-Ganna App के लाभ
- इस ऐप का लाभ उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को दिया जायगा
- इस ऐप के माध्यम से किसान गन्ने की खेती से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे
- किसानों को गन्ने की खेती से संबंधित इन्फॉर्मेशन प्राप्त करने के लिए इधर-उधर जाना नहीं पड़ेगा।
- E-Ganna App के माध्यम से किसानों के पैसों की और समय दोनों की भी बचत होगी।
- ई गन्ना ऐप के माध्यम से किसान ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकेगें
- गन्ना किसानों की समस्त डाटा E-Ganna App स्टोर किया जाएगा
E-Ganna App कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले आपको ई गन्ना ऐप को डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा
- वहां जाकर आपको E-Ganna App सर्च करना होगा या फिर बताए गए लिंक पर क्लिक करके आप सीधे गन्ने की ऑफिशल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
- इसके बाद आपके सामने गूगल प्ले स्टोर पर E-Ganna App खुल जाएगा |

- अब आपको Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
- इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल में ई गन्ना ऐप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा
- App डाउनलोड होने के बाद उसे ओपन करें
- अब आपको उसमे Register Former के ऑप्शन पर जाकर अपने गन्ने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों को दर्ज कर दे
- इस प्रकार आप अपने मोबाइल फोन में आसानी से डाउनलोड करके घर बैठे उपयोग कर सकते हैं