Driving Licence Delhi – भारत के किसी भी राज्य में वाहन चलाने के लिए हमारे पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना अति आवश्यक होता है यदि आपके पास वाहन चलाते समय Driving Licence उपलब्ध नहीं है तो ऐसी स्तिथि में पकडे जाने पर आपका चालान हो जाता जिससे आपको भरी नुक्सान होता है। दोस्तों अगर आप दिल्ली राज्य के निवासी है और अपना Driving Licence Apply Online Delhi प्राप्त करना चाहते है तो आपकी इसकी पूरी जानकारी हमारे इस आर्टिकल में मिल जाएगी। कृपया आप हमारा यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक अवश्य पढ़े।

Driving Licence Delhi – संक्षिप्त विवरण
आर्टिकल का नाम | Driving Licence In Delhi |
राज्य का नाम | दिल्ली |
विभाग | परिवहन |
श्रेणी | सरकारी योजना |
मंत्रालय | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा |
ऑफिसियल वेबसाइट | parivahan.gov.in |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस के प्रकार
दोस्तों यहाँ हम आपको बता देते है की ड्राइविंग लाइसेंस दो तरह के होते है पहला अस्थाई लाइसेंस जिसको हम लर्नर लाइसेंस से जानते है और दूसरा है स्थायी लाइसेंस जिसे हम परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस से जानते है। लर्नर लाइसेंस का इस्तेमाल हम वाहन चलाना सीखने के दौरान करते है जिसकी वैधता मात्र छह माह की होती है। अब बात करते है परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस की जिसको बनवाने के लिए आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है जिसकी पूरी जानकारी हमने आपको नीचे दी हुई है।
दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवश्यक दस्तावेज
- शुल्क
- राशन कार्ड
- वैध लर्नर लाइसेंस
- एजुकेशन सर्टिफिकेट
- एक पासपोर्ट फोटो (छह महीने से कम पुरानी)
- राष्ट्रीयता/नागरिकता का प्रमाण (प्रमाणित डुप्लीकेट प्रतियां)
Mukhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana
Driving Licence Delhi Fees / शुल्क
लाइसेंस प्रक्रिया का प्रकार | Fees |
ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए शुल्क | ₹100 |
ड्राइविंग लाइसेंस (गैर गियर दोपहिया) | ₹100 |
ड्राइविंग लाइसेंस (हल्का मोटर वाहन) | ₹150 |
ड्राइविंग लाइसेंस (वाणिज्यिक प्रकाश मोटर वाहन) | ₹200 |
स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस | ₹200 |
ड्राइविंग लाइसेंस (मध्यम और भारी मोटर वाहन) | ₹500 |
Driving Licence Delhi Online आवेदन कैसे करें?
- इसके लिए आपको सबसे पहले parivahan.gov की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको ऑनलाइन सेवा टैब के अंदर माध्यम एवं “ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित सेवाएं” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा

- अब आपको राज्य सेक्शन में, दिल्ली का चयन करके “ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करें” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात् आपको आवश्यक जानकारी भरकर ज़रूरी दस्तावेजो को अपलोड करना होगा।
- अब आपको आवेदन शुल्क जमा करना होगा और ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट करने हेतु स्लॉट को बुक करना होगा।
- आप अपनी इच्छानुसार अपने करीबी RTO में जाकर भी ऑफ़लाइन ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवा सकते हैं।