Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana Online Registration करे और धनलक्ष्मी योजना एप्लीकेशन फॉर्म भरे एवं चयन प्रक्रिया लॉगिन प्रक्रिया देखे
जैसे की हम सब जानते है की सरकार के द्वारा बेटियों की समाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सहयता प्रदान करने के लिए समय – समय पर विभिन प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जा रहा है। जैसे की हम सब जानते है की आज के समय में बेटियों को लेकर बेटो को ज़्यादा महत्व दिया जाता है। इस योजना के माध्यम से भ्रूण हत्या की रोकधाम एवं बालिका शिक्षा बढ़ावा देने के लिए शुरु किया गया है। इन सब को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा ऐसी ही एक योजना को शुरु किया गया है। जिसका नाम छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना है। आपको आज हम अपने इस लेख के माध्यम से Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana से जुडी जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार में बात करेंगे। अगर आप भी इस छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना 2023 का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपसे निवेदन है की आप हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़े।
Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana 2023
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना को शुरु किया गया है। सरकार के द्वारा इस योजना के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम की जाएगी एवं बालिका की शिक्षा को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जायेगा। सरकार के द्वारा बालिका को आर्थिक सहयता की धनराशि समय -समय पर किश्तों में उपलब्ध कराई जाएगी। इसी के साथ निर्धारित की गई शर्ते को पूरा करने पर बीमा योजना से समन्वय कर ₹100000 तक की धनराशि प्रदान की जाएगी। जिसके अंतर्गत बालिका का जन्म पंजीकरण, संपूर्ण टीकाकरण, स्कूल में पंजीकरण तथा शिक्षा एवं 18 वर्ष की आयु विवाह ना किया जा सके। राज्य के बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड एवं बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड में CG Dhan Lakshmi Yojana को पायलट परियोजनाओं के रूप में इस योजना को स्वीकार किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली बालिकाओ को धनराशि ₹100000 की राशि 18 वर्ष पूरी हो जाने के पश्चात भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना
छत्तीसगढ़ धन लक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओं को देय राशि
विवरणस्थिति | देय राशि |
जन्म तथा जन्म पंजीकरण पर | 5000 |
टीकाकरण | |
6सप्ताह | 200 |
14सप्ताह | 200 |
9सप्ताह | 200 |
16सप्ताह | 200 |
24माह | 200 |
सम्पूर्ण टीकाकरण पर | 250 |
शिक्षा | |
पहली कक्षा में पंजीयन पर | 1000 |
पहली कक्षा में 85 प्रतिशत उपस्थिति पर | 500 |
दूसरी कक्षा में 85 प्रतिशत उपस्थिति पर | 500 |
तीसरी कक्षा में 85 प्रतिशत उपस्थिति पर | 500 |
चौथी कक्षा में 85 प्रतिशत उपस्थिति पर | 500 |
पांचवीं कक्षा में 85 प्रतिशत उपस्थिति पर | 500 |
छठवीं कक्षा में पंजीयन पर | 1500 |
छठवीं कक्षा में 85 प्रतिशत उपस्थिति पर | 750 |
सातवीं कक्षा में 85 प्रतिशत उपस्थिति पर | 750 |
आठवीं कक्षा में 85 प्रतिशत उपस्थिति पर | 750 |
Key Highlights Of Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana 2023
योजना का नाम | छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना |
किसने आरंभ की | छत्तीसगढ़ सरकार |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ के नागरिक |
उद्देश्य | बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच को दूर करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2023 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में चल रहे बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच को खत्म करना है। जैसे की हम सब जानते है की आज भी कई इलाको में बेटियों को लेकर लोगो के दिमाग में नकारात्मक सोच बनी है। जिसके कारण उन महिलाओ को अपना जीवन व्यतीत करने में काफी परेशानियों का सामना करना पढता है। Dhan Lakshmi Yojana CG के माध्यम से राज्य की बालिकाओ 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर ₹100000 की धनराशि प्रदान की जाएगी। यह योजना देश में भ्रूण हत्या रोकने में कारगर साबित होगी। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा इस योजना के माध्यम से बालिकाओ को शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। सरकार के द्वारा कन्या की 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने पर उसे 1 लाख रुपए तक रूपए की धनराशि भारतीय जीवन बीमा निगम के तहत उपलब्ध कराई जाएगी। इसी के साथ छत्तीसगढ़ धनलक्मी योजना प्रदेश में लिंकअनुपात को सुधारने में कारगर साबित होगी।
छत्तीसगढ़ धन लक्ष्मी योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana को शुरु किया गया है।
- इस योजना के अंतर्गत निर्धारित की गई शर्तो को पूरा करने पर बीमा योजना से समन्वय कर ₹100000 तक की राशि बालिकाओ की माँ को प्रदान की जाएगी।
- जिसके अंतर्गत जन्म पंजीकरण, संपूर्ण टीकाकरण, स्कूल में एडमिशन एवं शिक्षा और 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर विवाह ना करना आदि शामिल है।
- सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत कन्या भ्रूण हत्या की रोकधाम लगाई जाएगी एवं बालिकाओ को शिक्षा को बढ़ावा दिया जायेगा।
- छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले के जगदलपुर विकास खंड एवं बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड में इस योजना को पायलट परियोजना के रूप में शामिल किया गया है।
- इस योजना का संचालन सुचारु रूप से महिला एवं बाल विकास के द्वारा किया जायेगा।
- आवेदक बालिकाओ को आर्थिक सहयता की धनराशि किश्तों में प्रदान की जाएगी।
- सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को 18 वर्ष पूर्ण होने में ₹100000 की राशि भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा धनराशि दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना देय राशि की जानकारी
- बेटी के जन्म एवं जन्म पंजीकरण पर : 5 हजार रुपये
- 6 सप्ताह के टीकाकरण पर : 200 रुपये
- 9 सप्ताह के टीकाकरण पर : 200 रुपये
- 14 सप्ताह के टीकाकरण पर : 200 रुपये
- 16 सप्ताह के टीकाकरण पर : 200 रुपये
- 24 महीने के टीकाकरण पर : 200 रुपये
- सम्पूर्ण टीकाकरण पर : 250 रुपये
- पहली कक्षा में रजिस्ट्रेशन करने पर : 1000 रुपये
- पहली कक्षा में 85% उपस्थिति पर : 500 रुपये
धनलक्ष्मी योजना की पात्रता
- बालिका को छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए।
- बाकिका का जन्म के समय पंजीकरण होना आवश्यक है।
- इस योजना के अंतर्गत कन्याओ का टीकाकरण होना आवश्यक है।
- छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा इस योजना का लाभ स्कूल में पंजीकरण एवं शिक्षा प्राप्त करने पर दिया जायेगा।
- इसी के साथ इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका का 18 वर्ष तक विवाह नहीं होना चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि
छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- आवेदक को सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको छत्तीसगढ़ धन लक्ष्मी योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस नए पेज पर आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आ जायेगा।
- आपसे अब इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- आप अब सी फॉर्म को सबमिट कर देंगे।
- इस प्रकार से आप छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना के तहत आवेदन कर पाएंगे।
छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना 2023 के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको अपने करीबी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ पर्यवक्षेक/ बाल विकास परियोजना अधिकारी/ जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के दफ़्तर में जाना होगा।
- इसके बाद आपको संबंधित विभाग से Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana 2023 के तहत आवेदन हेतु आवेदन पत्र की प्राप्ति करनी होगी।
- अब इस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी आपको जैसे:- नाम, पता, आयु आदि दर्ज करके आपको माँगी गयी सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन पत्र जोड़ना होगा।
- अब आपको इस आवेदन अब आपको भरे गए आवेदन पत्र एवं संलग्न दस्तावेजों को संबंधित विभाग में जाकर जमा करना होगा जिसके बाद आप आसानी से छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।