दोस्तों आज हम आपको छत्तीसगढ़ राज्य में लांच की गई एक योजना से परिचित कराएंगे। जिसका नाम CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana 2023 है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के पात्र श्रमिक परिवारों को उनके आवास निर्माण हेतु आर्थिक सहायता (Financial Assistance) प्रदान की जाएगी।यदि आप भी छत्तीसगढ़ के निवासी है। और इस योजना का लाभ प्रदान करना चाहते है। तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना क्या है, तथा इस योजना के लाभ एवं उद्देश्य भी बताएंगे। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना
CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana 2023
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की घोषणा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भपेष बघेल द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 26 जनवरी, 2023 को की गई थी। इस योजना का लाभ राज्य के ऐसे श्रमिक परिवारों को प्रदान किया जाएगा। जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनके पास रहने के लिए आवास नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना का लाभ श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को ही प्रदान किया जाएगा। आवास निर्माण हेतु 1 लाख रुपए की सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana 2023 Highlights
योजना का नाम | CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा |
संबंधित विभाग | श्रम विभाग छत्तीसगढ़ |
लाभार्थी | राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिक |
उद्देश्य | आवास निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना |
वित्तीय सहायता राशि | 1 लाख रुपए |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cglabour.nic.in/ |
CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी श्रमिक नागरिको को आवास निर्माण हेतु 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है। जिससे राज्य के सभी श्रमिक परिवार बिना किसी परेशानी के सभी श्रमिक अपने घर का निर्माण कर सके। छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना का लाभ प्राप्त कर अब राज्य के श्रमिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त होकर अपना जीवन यापन कर सकेंगे।
CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना को शुरू किया गया है।
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को उनके आवास निर्माण हेतु 1 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी।
- इस योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
- इस योजना का लाभ पंजीकृत श्रमिकों को उनके जीवन काल में केवल एक बार ही मिलेगा।
- आवास सहायता योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक ऑनलाइन में ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana 2023 के लिए पात्रता
- योजना का लाभ प्राप्त करने आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना के लिए राज्य के श्रमिक लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे।
- आवेदक श्रमिक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक श्रमिक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- श्रमिक पंजीयन कार्ड
- स्वघोषणा प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिक आवास योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- आवेदक को सबसे पहले छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल ओपन होगा।

- वेबसाइट का होम पेज पर आपको भवन एवं अन्य संनिर्माण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको योजना एवं सेस (उपकर) के सेक्शन में आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करे।

- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करना होगा और पंजीयन क्र./पंजीयन सदस्य क्र. को दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको विवरण देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- सभी जानकारी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक है।
- इस प्रकार आप आसानी से और सफलतापूर्वक छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रम एक आवास सहायता योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CG Nirman Shramik Awas Sahayata Yojana के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- आवदेक को सबसे पहले श्रम विभाग कार्यालय जाना होगा।
- वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से इस योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही से दर्ज करना होगा।
- तत्पश्चात आपको फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस श्रम विभाग के कार्यालय में जमा कर देना होगा।
- इसके बाद आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा।
- सत्यापित होने पर आपके बैंक खाते में लाभ राशि भेज दी जाएगी।