आज हम आपको बिहार राज्य में शुरू की गई एक बहुत ही कल्याणकारी योजना के विषय में बताएंगे। जिसका नाम ”बिहार परवरिश योजना” है। ये योजना बिहार सरकार द्वारा अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के विकास हेतु संचालित की गई है। इस योजना के अंतर्गत अनाथ या निराश्रित बच्चो को लाभ प्रदान किया जाएगा। यदि आप Bihar Parvarish Yojana 2023 में इस योजना के लिए लाभ लेना चाहते है। तो आप हमारी पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़े।
Bihar Parvarish Yojana 2023
बिहार परवरिश योजना का शुभारम्भ बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार तथा बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस योजना के माध्यम से एचआईवी, एड्स से पीड़ित माता-पिता के बच्चे या कुष्ठ रोग से पीड़ित माता-पिता के बच्चे और पुरानी बीमारी से पीड़ित माता-पिता के बच्चे,व अनाथ और निराश्रित बच्चों को लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक बिहार सरकार द्वारा 1000 रूपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। आपको बता दे की सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि सीधे बच्चे के बैंक कहते में ही ट्रांसफर की जाएगी।

बिहार परवरिश योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Bihar Parvarish Yojana |
शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | समाज कल्याण विभाग |
लाभार्थी | राज्य के अनाथ एवं बेसहारा बच्चें |
उद्देश्य | बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना |
सहायता राशि | 1000 रुपए प्रतिमाह |
राज्य | बिहार |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ekalyan.bih.nic.in/ |
Bihar Parvarish Yojana का उद्देश्य
बिहार परवरिश योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के असहाय और निराश्रित बच्चो को जिनके माता पिता की एचआईवी, एड्स से पीड़ित माता-पिता के बच्चे या कुष्ठ रोग से पीड़ित होने के कारण मृत्यु हो गई, और बच्चे अनाथ हो गए ऐसे बच्चों को बेहतर पालन पोषण और सुरक्षा प्रदान करने हेतु हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
CM Nitish Kumar Mobile Number Kya Hai
बिहार परवरिश योजना के लाभ
- बिहार परवरिश योजना के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा राज्य के सभी अनाथ व् बेसहारा बच्चो को लाभ प्रदान किया जाता है।
- इस योजना के तहत सभी लाभार्थियों को उन्हें बैंक अकाउंट में प्रतिमाह 1000 रुपया की आर्थिक सहायता राशि को जमा किया जाता है।
- इस योजना के माध्यम से बच्चों के माता-पिता या अभिभावक को सरकार की ओर से हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- समाज कल्याण विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
- बिहार परवरिश योजना के तहत 0 से 18 वर्ष की आयु के बच्चो को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- सरकार द्वारा पात्र बच्चो को प्रदान करने वाली राशि सीधे बच्चो के बैंक अकाउंट में ही ट्रांसफर की जाएगी।
Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana
योजना के लिए पात्रता
- इस योजना के तहत आवेदन हेतु आवेदनकर्ता को बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना के लिए राज्य के 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे ही पात्र होंगे।
- लाभार्थी का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
- चिकित्सा प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
बिहार परवरिश योजना 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?
- यदि आप बिहार परवरिश योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है, तो आपको सबसे पहले अपने नज़दीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाना होगा।
- आंगनवाड़ी जाकर आंगनवाड़ी सेविका से बिहार परवरिश योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर ले।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
- जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ कुछ दस्तावेजों को संलग्न कर, आंगनबाड़ी केंद्र सेविका के पास जमा कर देना होगा।
- सभी दस्तावेजों के सत्यापित होने पर आपको योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इस प्रकार आप बिहार परवरिश योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।