Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करे और मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना पंजीकरण करे एवं लाभ व विशेषताएं जाने
जैसे की हम सब जानते है की आज के समय कई राज्य ऐसे है जहा पर कन्या भ्रूण हत्या होती है। केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा मिल कर इस भ्रूण हत्या को रोकने के लिए निरंतर प्रयास किया जाता है। इन सब के लिए बिहार सरकार के द्वारा विभिन प्रकार के जागरूक अभियान चलाए जाते है। ऐसी ही एक योजना बिहार सरकार के द्वारा आरंभ की गई है। जिसका नाम बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना है। बिहार सरकार के द्वारा इस योजना के माध्यम से बेटियों के जन्म होने पर परिवार को आर्थिक सहयता प्रदान की जाएगी। आज आपको हम अपने इस लेख के माध्यम से Bihar mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे है। अतः आपसे निवेदन है की आप हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।
Bihar mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2023
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी के द्वारा इस Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana को शुरु किया गया है। बिहार सरकार के द्वारा इस योजना के तहत यूको एवं आईडीबीआई बैंक में ₹2000 की राशि निवेश की जाएगी। जिसका कन्या को 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद परिपक्वता मूल्य के बराबर धनराशि राशि का भुगतान किया जाता है। यदि की कन्या की मृत्यु 18 वर्ष पूर्व होने से पहले हो जाती है तो इस स्थिति में इस राशि का भुगतान महिला बाल विकास को किया जाता है। बिहार सरकार के द्वारा यह मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार में भ्रूण हत्या रोकने, लिंग अनुपात में सुधार करने एवं जन्म पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरु की गई है।
बिहार राज्य की वह सभी कन्या जिनका जन्म 22 नवंबर 2007 या फिर उसके बाद हुआ है तथा वह बीपीएल श्रेणी से हैं उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। बिहार सरकार के द्वारा इस योजना का लाभ केवल एक परिवार की दो बेटियों को प्रदान किया जायेगा। महिला बल विकास के द्वारा इस योजना का संचालनकिया जायेगा।
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार के द्वारा शुरु की गई यह मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में भ्रूण हत्या पर रोक लगाना है। प्रदेश सरकार के द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य में बेटियों के जन्म होने पर 2000 रूपए का निवेश किया जायेगा। कन्या की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद उस कन्या को परिवक्ता के बराबर धनराशि प्रदान की जाएगी। इस बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के माध्यम से बिहार में लिंक अनुपात में सुधार आएगा। प्रदेश सरकार के द्वारा शुरु की गई इस योजना के माध्यम से कन्याओ के जीवन स्तर में सुधार आएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला को पहले अपना पंजीकरण महिला विकास के अंतर्गत करना होगा।
Key Highlights Of Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana Bihar 2023
योजना का नाम | बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना |
किसने आरंभ की | बिहार सरकार |
लाभार्थी | बिहार के नागरिक |
उद्देश्य | भ्रूण हत्या को रोकना तथा लिंगानुपात में सुधार करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2023 |
राज्य | बिहार |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
निवेश राशि | ₹2000 |
बिहार लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- बिहार सरकार के द्वारा बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना को शुरु किया गया है।
- बिहार सरकार के द्वारा यूको एवं आईडीबीआई बैंक में ₹2000 की राशि निवेश की जाएगी।
- इस योजना का लाभ कन्या की 18 वर्ष पूरी होने के पश्चात कन्या को परिवक्ता के बराबर राशि प्रदान की जाएगी।
- अगर किसी कन्या की मृत्यु 18 वर्ष पुरे होने से पहले हो जाती है तो इस स्थिति राशि का भुकतान महिला बाल विकास निगम को किया जायेगा।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य लिंक अनुपात में सुधार करने एवं जन्म पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए शुरु की गई है।
- बिहार की वह सभी बालिकाई जिनका जन्म 22 नवंबर 2007 या फिर इसके पश्चात हुआ है एवं वह महिला तथा बीपीएल श्रेणी से हैं तो उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
- बिहार सरकार के द्वारा इस योजना का लाभ केवल एक परिवार की दो बेटियों को प्रदान किया जायेगा।
- महिला बल विकास के द्वारा इस योजना का कार्यवन्त किया जायेगा।
- इस योजना का लाभ अब तक 15 लाख बालिकाओं को प्रदान किया गया है।
Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana की पात्रता
- कन्या को बिहार का निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जन्म 22 नवंबर 2007 या इसके बाद होना चाहिए।
- कन्या को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करवाना आवश्यक है।
- केवल बीपीएल श्रेणी की बालिकाओं को ही लाभ प्रदान किया जायेगा।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- जन्म प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदक को बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने अब एक होम पेज खुल जायेगा।
- आपको अब इस होम पेज पर अप्लाई फॉर बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने फिर आवेदन फॉर्म खुल कर आ जायेगा।
- आपसे अब इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी – जैसे आपका नाम ,मोबाइल नंबर , ईमेल आईडीई ,आदि को भरना होगा।
- इसके पश्चात आपको अब अपने सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करना होगा।
- आप अब सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
- इस प्रकार से आप बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके पश्चात आपके समाने होम पेज खुल जायेगा।
- आपको अब इस होम पेज पर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपको अब इस पेज पर अपना यूजर नाम एवं पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- आप अब लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
- अब आप इस प्रकार से लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर पाएंगे।
ई-डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की Official Website पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
- अब आपको ई डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको यूजर नेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना है
- अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा
- जैसे ही आप लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करेंगे संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
ग्रीवेंस दर्ज कैसे करें?
- सबसे पहले आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
- होम पेज पर आपको ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना है।

- फिर आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
- नाम
- जेंडर
- माता पिता का नाम
- राज्य
- पिन कोड
- कांटेक्ट नंबर
- ईमेल आईडी
- एड्रेस
- मैसेज
- कैप्चा कोड
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप ग्रीवेंस दर्ज कर सकते हैं।