Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana 2023 | ऑनलाइन आवेदन

Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana 2023 – हमारे देश के किसानों को फायदा पहुंचाने हेतु सरकार द्वारा नई – नई योजनाओं को संचालित किया जाता रहता है जिससे की किसान भाइयो की आय में वृद्धि होती है। ऐसी ही एक योजना को बिहार सरकार के माध्यम से जारी किया गया है इस योजना का नाम बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना है इस योजना के अंतर्गत मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार द्वारा मत्स्य पालन का कारोबार करने वाले किसानों को बंपर सब्सिडी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी दोस्तों यदि भी बिहार राज्य के किसान या मछुआरे है तो आप Matsyaki Vikas Yojana के अंतर्गत आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त कर सकते है इस योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी हम आपको अपने इस लेख के द्वारा प्रदान करने जा रहे है जिसके लिए आपको हमारा यह लेख अंत तक पढ़ना होगा।

Saghan Bagwani Yojana

Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana 2023

बिहार सरकार के माध्यम से बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना को आरंभ किया गया है राज्य के सभी मछुआरों एवं किसानों को मत्स्य पालन करने हेतु इस योजना के तहत अनुदान प्रदान किया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार द्वारा मत्स्य पालन करने के लिए आवेदकों को मशीनरी के साथ-साथ हैचरी में मछलियों का पालन करने के लिए 70% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। जो बाकी बचे आवेदक होंगे उनको बैंक के तहत लोन या खुद वहन करना होगा मिलने वाली इस अनुदान राशि की मदद से राज्य के सभी किसान अथवा मछुआरे की आय में वृद्धि हो सकेगी Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana 2023 का आरंभ पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार के माध्यम से किया गया है।

अभी केवल बिहार राज्य के कुछ ही क्षेत्र में Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana को जारी किया गया है बहुत जल्द इस योजना की शुरुआत पूरे बिहार राज्य में कर दी जाएगी। हम आपको बता देते है की इस योजना को लेकर राज्य सरकार द्वारा 2 दिन पहले ही एक नोटिस को भी जारी किया गया है। जिसके  तहत लाभार्थियों को लाभ लेने के लिए सिर्फ ऑनलाइन की मदद से ही आवेदन कर सकते है।

Bihar Labour Card Free Cycle Yojana

बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामBihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा  
विभागपशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग  
लाभार्थीराज्य के मछुआरे एवं किसान  
उद्देश्यमछली पालन तकनीक के द्वारा जलाशय के मत्स्य उत्पादकता एवं उत्पादन को बढ़ाना
लाभ70% अनुदान राशि का लाभ  
राज्यबिहार  
साल  2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटhttp://fisheries.bihar.gov.in/  

Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार के माध्यम से बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य जलाशय में संचयन आधारित मत्स्य ग्रहण एवं कृषि आधारित मत्स्य पालन तकनीकी के अंतर्गत जलाशय मत्स्य को विकसित करने हेतु साथ ही 70% तक अनुदान प्रदान करना है। जिससे की राज्य में मत्स्य पालन में बढ़ोत्तरी हो सकेगी और साथ ही सब्सिडी राशि भी प्रदान की जाएगी। Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana के तहत राज्य में मछली पालन करने वाले किसानों और की आय में बढ़ोत्तरी होगी।

Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana 2023 की रूप–रेखा

अवयव का नाम  इकाई लागत  
मत्स्य अंगुलिका संचयन (हेक्टेयर में)   0.06 लाख रुपए हेक्टेयर  
जलाशय में केज का अधिष्ठापन  3.00 लाख रुपए केज
जलाशय में पेन का अधिष्ठापन  10.50 लाख रुपए पेन

बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को बिहार का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • मछुआरे एवं किसान इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने पात्र होंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

Jamabandi Bihar

बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना में शामिल जिलों के नाम

  1. बांका
  2. नवादा
  3. सासाराम
  4. कैमूर
  5. मुंगेर और
  6. लखीसराय आदि।

Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • किसान आईडी
  • ईमेल आईडी

बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना 2023 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • जिसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अब इस होम पेज पर आपको मत्स्य योजनाओं के लिए आवेदन करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात् आपको मत्स्य योजनाओं में आवेदन हेतु रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी आपको इस फॉर्म में दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जिसे आपको अपने पास सेफ रखना होगा।
  • इस प्रक्रियानुसार आप सरलता से बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना 2023 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment