Bandhkam Kamgar Yojana Online Registration 2023 | बांधकाम कामगार योजना में आवेदन कैसे करें | Maharashtra Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana Application Form
महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के आर्थिक कमज़ोर नागरिको के लिए समय-समय पर विभिन प्रकार की योजना को शुरू किया जाता है। जिससे उन आर्थिक कमज़ोर नागरिको जीवन स्तर में सुधार किया जा सके और वह बेहतर जीवन यापन करने में सक्षम रहे। इसी दिशा में महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोरोना से पीड़ित निर्माण श्रमिकों के लिए बांधकाम कामगार योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को आर्थिक सहायता के तोर पर 2000 रुपए की धराशि प्रदान की जाएगी। ताकि श्रमिक अपना एवं अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। जो इच्छुक श्रमिक इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है परन्तु आवेदन की प्रक्रिया से वंचित है तो वह इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
आज हम आपको इस लेख की सहायता से Maharashtra Bandhkam Kamgar Yojana 2023 से सम्बन्धी जानकारी प्रदान करने जा रहे है जो आपको इस योजना का लाभ उठाने में सहायता प्रदान करेगी।
Maharashtra Bandhkam Kamgar Yojana 2023
महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के आर्थिक कमज़ोर निर्माण श्रमिकों के लिए बांधकाम कामगार योजना का शुभारम्भ किया गया है। जिसके माध्यम से कोरोना काल से प्रभावित निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने तोर पर 2000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। जिससे इस धनराशि का उपयोग कर अपना एवं अपने परिवार का पालन पोषण कर सकेंगे। राज्य सरकार की इस योजना को और भी कई अन्य नामो से जाना जाता है जैसे-महाराष्ट्र कोरोना सहायता योजना, महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक योजना और कामगार कल्याण योजना आदि। इस योजना के माध्यम से 1200,000 श्रमिकों प्रदान किया जाएगा। Bandhkam Kamgar Yojana Maharashtra के माध्यम से प्रदान की जाने वाली धनराशि लाभ्यर्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए आपकी जानकारी के लिए बता दे इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभ्यर्थी का बैंक खाता होना ज़रूरी है।
Maharashtra Mukhyamantri Kisan Yojana

Maharashtra Corona Sahayta Yojana Key Highlight
योजना का नाम | बांधकाम कामगार योजना |
राज्य का नाम | महाराष्ट्र |
लाभार्थी | श्रमिक |
लाभ | 2000 ओर 5000 रुपये सहायत |
स्कीम टाइप | राज्य स्तरीय |
आवेदन प्रकिर्या | Online |
ऑफिसियल वेबसाईट | mahabocw.in |
महाराष्ट्र कामगार योजना का उद्देश्य क्या है
कोरोना वायरस महामारी की वजह से देखभर में लॉक डाउन लगा दिया गया था ताकि कोरोना महामारी और ज़्यादा फैलने से रोका जा सके। परन्तु इस लॉक डाउन की वजह से आर्थिक कमज़ोर श्रमिकों के लिए बहुत बड़ी कठनाई बन गयी क्योंकि वह बहार जाने के असमर्थ रहे जिसकी वजह से रोजगार नहीं कर सके। इस वजह से उन्हें बहुत ही कठिन समय से गुज़ारना पड़ा। इस समस्या को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा Bandhkam Kamgar Yojana का शुभ आरम्भ किया गया है। जिसका उद्देश्य कोरोना से प्रभावित श्रमिकों को आर्थिक सहायता के तोर पर 2000 से 5000 रुपए प्रदान करना है ताकि वह अपना एवं अपने परिवार का जीवन यापन कर सके।
Maharashtra Bandhkam kamgar Yojana के लाभ जानिए
- इस योजना के माध्यम से राज्य के श्रमिकों को धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
- लाभ्यर्थी श्रमिक इस योजना के तहत 2000 से 5000 रूपये तक धनराशि प्राप्त कर सकेंगे।
- जिन श्रमिकों ने कोरोना वायरस के कारन नौकरी चली गयी उन्हें तहत लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना को आरम्भ करने का उद्देश्य भी श्रमिकों को आर्थिक सहायता के रूप में धनराशि प्रदान करना है।
- श्रमिक मजदूरों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि सहायता के रूप में प्रदान की जायगी।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी का बैंक खाता होना अनवार्य है।
- इस योजना के माध्यम से सभी श्रमिक मजदुर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
बांधकाम कामगार योजना पात्रता एवं ज़रूरी दस्तावेज की सूचि
- श्रमिक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी ज़रूरी
- इस योजना का लाभ उठाने के सिर्फ वह पात्र होगा जिसने पिछले 12 महीनों में से 90 दिन कार्य किया हुआ हो।
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- 90 दिनों का कार्य प्रमाण पत्र
Bandhkam Kamgar Yojana Online Apply
- आवेदक को पहले महाराष्ट्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।

- अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर वर्कर के विकल्प के तहत वर्कर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने महाराष्ट्र कंट्रक्शन वर्कर चेक योर एगिलिबिलिटी रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- इसके बाद आपको अपने पात्रता मानदंड, सूची दस्तावेजों की जाँच करें और महाराष्ट्र भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आगे बढ़ें।
- पात्रता जांचने के लिए मांगे गए दस्तावेज़ एवं सम्पूर्ण जानकारी को दर्ज करके चेक योर एलिजिबिलिटी के विकल्प पर क्लिक करना है।
- आगरा आप योग्य होते है तो आपको एक पॉपअप दिखाई देगा जिसमें आपको ओके विकल्प पर क्लिक करना है।
- आवेदन पत्र दर्ज करने के लिए आपको पहले ओटीपी वेरीफाई करना है।
- इसके लिए आपको अपना जिला चयन करना है और फिर आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी को वेरीफाई करना है।
- जैसे ही ओटीपी वेरीफाई हो जाता है आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में मालूम की गयी सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा।
- आखिर में आप धनराशि प्राप्त करने के लिए क्लेम कर सकते है।