हमारे देश में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओ को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का संचालन किया था। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाए गए। इस कार्ड के माध्यम से किसी भी भारतीय नागरिक का किसी भी हॉस्पिटल में पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में हो सकता है। यदि आप भी भविष्य के लिए इस कार्ड को बनवाना चाहते है। तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Ayushman Card Mobile Se Kaise Banaye के बारे में बताएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
Ayushman Card Kya Hai
आयुष्मान कार्ड को वित्त मंत्री अरुण जेटली जी के द्वारा साल 2018 में शुरू किया गया था। आयुष्मान कार्ड को आयुष्मान गोल्डन कार्ड के नाम से भी जाना जाता है। इस कार्ड के माध्यम से देश के ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर है ऐसे परिवारों का निशुल्क इलाज प्रदान किया जाएगा। स कार्ड के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिको को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये आवेदक को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Key Highlights Of Ayushman Card
योजना का नाम | आयुष्मान भारत योजना |
योजना कार्ड | आयुष्मान कार्ड |
आरंभ की गई | भारत सरकार द्वारा |
आरंभ तिथि | 23 सितंबर 2018 |
लाभार्थी | देश के सभी निर्धन गरीब एवं निम्न स्तर के नागरिक |
उद्देश्य | गरीब लोगों का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा प्रदान करना |
हेल्थ बीमा | 500000 रुपए |
हेल्पलाइन नंबर | 14555 |
अधिकारिक वेबसाइट | https://setu.pmjay.gov.in/setu/ |
Ayushman Bharat Golden Card का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड को देश में उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य देश के हर गरीबी रेख से नीचे आने वाले परिवारों को 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करना है। जैसा की हम सभी जानते है, कि हमारे देश में आज भी बहुत से लोग किसी न किसी बड़ी बीमारी से ग्रसित है और ऐसे लोगो की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उनके पास अपना इलाज करवाने के लिए पैसे नहीं होतेहै। इन सभी समस्याओ को देखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के तहत देश के लगभग 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को सरकार द्वारा प्रतिवर्ष स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है।
Ayushman Card के लिए पात्रता
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास बीपीएल कार्ड का होना आवश्यक है।
- परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर कोई भी पक्का मकान रजिस्टर नहीं होना चाहिए।
- आवेदन कर्ता का नाम देश की सामाजिक आर्थिक जनगणना के अंतर्गत होना अबिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल के माध्यम से आसमान कार्ड बनाने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- होम पेज पर आपको Beneficiary List पर क्लिक करना होगा।
- तत्पश्चात आपको स्टेट तथा जिले का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आयुष्मान कार्ड से संबंधित एक लिस्ट खुल जाएगी।
- जिसमें सभी लोगों का नाम दर्ज होगा, और जिन लोगों का कार्ड नहीं बना होगा उनके नाम के आगे Card Not Made लिखा होगा।
- अब आपको अपने नाम के आगे View के ऑप्शन पर क्लिक कर अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करके Get Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक और नया फॉर्म खुल जाएगा। जिसमें आपको अपनी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आप का आयुष्मान कार्ड सफलतापूर्वक Submit हो जाएगा। जिसे आप आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं।