भारत की केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए एक यूनिक नंबर तैयार करने के लिए एक आईडी कार्ड बना रही है। जिसका नाम APAAR ID Card है। यदि आप भी आपार आईडी कार्ड क्या है ? के विषय से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान करना चाहते है। तो आपके लिए हमारा आज का आर्टिकल बहुत अधिक लाभदायक साबित होगा। क्योकि आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से APAAR ID Card के विषय में बताएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
APAAR ID Card Kya Hai ?
आपार आईडी की फुल फॉर्म ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री है। जो वन नेशन वन स्टूडेंट योजना के तहत एक आईडी होगी। यह आईडी नई शिक्षा नीति का ही एक हिस्सा है। अपार आईडी नंबर आधार या वोटर आईडी नंबर की तरह एक यूनिक नंबर होगा। यदि कोई भी विद्यार्थी एक जिले से दूसरे जिले के विद्यालयों में या किसी दूसरे देश में एड्मिशन लेना चाहे, तो आपार आईडी के माध्यम से उसका पूरा डाटा सामने आ जाएगा। अपार आईडी बच्चों की पढ़ाई से नौकरी तक काम आएगी।

अपार आईडी के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | APAAR ID |
शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश के स्कूली बच्चे |
उद्देश्य | सभी स्कूली बच्चों का डाटा एक ही कार्ड में एकत्रित करना |
साल | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.abc.gov.in/ |
APAAR ID Card का उद्देश्य
आपार आईडी बनाने का मुख्य उद्देश्य देश के सभी स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों का बायोडाटा एक ही कार्ड में एकत्रित करना है। इस कार्ड का उपयोग सभी एकेडमी में आधार कार्ड की तरह की किया जा सकेगा। इससे सरकार को योजना बनाने में भी सुविधा होगी। APAAR ID के अंतर्गत बच्चों की पूरी जानकारी होगी। बच्चों के नाम, पता, फोटो, जन्म दिनांक, लिंग संबंधित जानकारी ही नहीं बल्कि बच्चों के खेलकूद की गतिविधियों, स्कॉलरशिप, एजुकेशन लोन, अवार्ड आदि से जुड़ी भी जानकारी इसमें शामिल होगी। आपार आईडी के माध्यम से सभी बच्चे नौकरी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
अपार आईडी नंबर के लाभ
- वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी के माध्यम से छात्र की शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य योगदानों को ट्रैक करने में आसानी होगी।
- ये आईडी नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बनाई जाएगी।
- वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी को बच्चों के आधार कार्ड नंबर से भी लिंक किया जाएगा।
- एनटीए अथवा अन्य विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले एंट्रेंस एग्जाम में भी छात्रा अपने क्रेडिट स्कोर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
- सरकारी योजनाओं का लाभ अपार आईडी के माध्यम से सरकार द्वारा सीधे बच्चों को उपलब्ध करवाया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शिक्षा से सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज
- फ़ोन नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
APAAR ID Card के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- अपार आईडी कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए आपको Acadmic Bank Of Credites Ministry of Education, Government of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।

- होम पेज पर आपको एक QR CODE दिखाई देगा, अब आपको इस कोड को स्कैन करना है।
- स्कैन करने के बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म में आपको आपसे पूछी गई सभी आवश्यक जानकरी दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज भी अपलोड कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से आपार आईडी कार्ड के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कर सकते है।