आमंत्रण पोर्टल 2023: Aamantran Portal @ aamantran.mod.gov.in रजिस्ट्रेशन & लॉगिन

आमंत्रण पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Aamantran Portal Registration & Login @ aamantran.mod.gov.in आवेदन प्रक्रिया जाने

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए हम आपको सूचित कर देते है की भारत सरकार के माध्यम से देश के सभी नागरिकों के लिए गणतंत्र दिवस की परेड देखने का अवसर दिया जा रहा है हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा आमंत्रण पोर्टल 2023 का आरंभ किया गया है। देश के जो भी नागरिक आने वाली 26 जनवरी की परेड देखना चाहते है वह इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही बेहद आसानी के साथ ऑनलाइन टिकट प्राप्त कर सकते है। और 26 जनवरी 2023 की परेड का हिस्सा बन कर आनंद प्राप्त कर सकते है

 आमंत्रण पोर्टल 2023

आमंत्रण पोर्टल क्या है ?

आमंत्रण पोर्टल को केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय के माध्यम से आरंभ किया गया है ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट जी के तहत  6 जनवरी 2023 को Aamantran Portal को जारी किया गया है। इस पोर्टल की सहायता से अब देश के नागरिक गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस के सम्मलेन में भाग लेकर इसका हिस्सा बन सकते है आम नागरिकों एवं अतिथियों को तथा गणमान्य व्यक्तियों को इस पोर्टल की सहायता से परेड के पास उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान की जाएगी। अब आप बिना किसी टिकट काउंटर पर जाए ही घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन की मदद से आमंत्रण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते है।

प्रधानमंत्री आवास योजना

Key Highlights of Aamantran Portal 2023

आर्टिकल का नामआमंत्रण पोर्टल 2023
पोर्टल का नामआमंत्रण पोर्टल ( Aamantran Portal)
सम्बंधित मंत्रालयरक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
शुरू किया गया6 जनवरी 2023 की दिन रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट जी के द्वारा
टिकट बुक और पंजीकरण का माध्यमऑनलाइन
लाभार्थीदेश के सभी नागरिक जो कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहते हैं।
आमंत्रण पोर्टल का उद्देश्यदेश के नागरिकों को महत्वपूर्ण दिनों जैसे 26 जनवरी या 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन टिकट उपलब्ध करना
आमंत्रण पोर्टल आधिकारिक वेबसाइटaamantran.mod.gov.in
साल2023

गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए टिकट कैसे खरीदें ?

गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए टिकट खरीदने की सुविधा केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है अगर आप भी इस परेड  शामिल होकर इसका हिस्सा बनना चाहते है। तो आपको आमंत्रण पोर्टल की वेबसाइट पर विजिट करना होगा लेकिन अगर आप चाहे तो आप ऑफलाइन भी गणतंत्र दिवस परेड टिकट विभिन्न काउंटरों या बूथ से खरीद सकते हैं।

  • प्रगति मैदान (गेट नंबर 1)
  • सेना भवन (गेट नंबर 2)
  • शास्त्री भवन (गेट नंबर 3)
  • संसद भवन (रिसेप्शन ऑफिस)
  • सांसदों के लिए विशेष काउंटर 18 जनवरी 2023 को खोला जायेगा।
  • जंतर मंतर (मुख्य द्वार के पास)

रिपब्लिक डे परेड टिकट की कीमत ?

सीटटिकट की कीमत (ticket price)
आरक्षित सीट (मंच के पास की सीट इनकी मांग अधिक रहती है)500 रुपए
अनारक्षित सीट (पहले आओ पहले पाओ)20 रुपए से 100 रुपए तक

Aamantran Portal aamantran.mod.gov.in Registration

  •  आपको सबसे पहले आमंत्रण पोर्टल पर ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए अपना Registration पोर्टल पर करना  होगा इसके लिए सबसे पहले Aamantran Portal official website aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप वेबसाइट पर पहुंचेंगे कुछ इस प्रकार का पेज खुलकर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब इस पेज पर अपना Registration आपको करना होगा उस के पश्चात् आप अपना अकाउंट बना लेने पर ऑनलाइन टिकट खरीद सकेंगे।
  • आपको ऊपर दी गई पिक्चर में आपको टिकट खरीदने के लिए sign up for Buying ticket के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तभी नया पेज खुलकर आपकी स्क्रीन पर आजाएगा जो की Aamantran Portal का Registration form होगा। यह आपको इस तरह दिखाई देगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे -अपना नाम ,पिता या पति का नाम ,जन्मतिथि ,मोबाइल नंबर ,पता आदि दर्ज करना होगा।
  •  इसके बाद आपको  i confirm के सामने टिकमार्क करना होगा।
  • उसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। कैप्चा में जोड़ या घटाव जो भी होगा उसे कैप्चा बॉक्स में भरें (उदहारण के लिए ऊपर दिए पिक्चर में कैप्चा कोड 8+8 है यानि की 8 और 8 को जोड़कर जितना आएगा वह आपको बॉक्स में दर्ज करना होगा। )
  • अब सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको register करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके द्वारा दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर aamantran.mod.gov.in की तरफ से आपको एक OTP मिलेगा उसे आपको OTP के BOX में दर्ज करना होगा।
  • अब OTP दर्ज करने के बाद सफलतापूर्वक इस पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएंगे।

login on Aamantran Portal

  • जैसे ही आपका Registration पूरा हो जाएगा उसके बाद आपको लॉगिन पेज पर अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • मोबाइल नंबर डालने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • send OTP पर क्लिक करते ही आपके द्वारा दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर OTP  आएगा उसे  OTP Box दर्ज करना होगा।
  • अब आपको verify के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप Aamantran Portal पर login कर चुके होंगे।
  • इसके बाद आप Republic Day Tickets 2023 खरीद सकते हैं।

आमंत्रण पोर्टल पर ऑनलाइन टिकट कैसे खरीदें ?

  • अगर आपके द्वारा Registration एवं login की प्रक्रिया पूरी हो गई है तो aamantran.mod.gov.in पर online ticket buy करने के लिए लॉगिन करके। आसानी से आमंत्रण पोर्टल पर ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं।
  • लॉगिन करने के बाद एक नया पेज खुलकर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • सबसे पहले आपको ticket ख़रीदने के लिए ऊपर दिए गए सेक्शन से event को सेलेक्ट करना होगा।
  • इवेंट का चयन करने के बाद आपको नीचे पूछी गयी जानकारियों को भरना है जैसे –अपना पूरा नाम ,जन्मतिथि टिकट टाइप ,मोबाइल नंबर,ईमेल आईडी ,पता ,आईडी टाइप आईडी नंबर और अब आईडी प्रूफ की फोटो अपलोड करना होगा।
  • अब लास्ट में आपको पेमेंट के लिए नीचे दिए proceed to payment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप प्रोसीड बटन पर क्लिक करते ही आपकी टिकट ऑनलाइन बुक हो जाएगी।
  • इस प्रक्रियानुसार आप सफलतापूर्वक Aamantran Portal पर online ticket खरीद (purchase) सकते है
=

Leave a Comment